TRENDING TAGS :
Aligarh News: खेत में आलू निकालने जा रही थी महिला, ट्रैक्टर से गिरी और पसर गया मातम
Aligarh News: कई महिलाएं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर खेत की तरफ जा रहीं थीं कि अचानक एक हादसा हो गया। ट्रैक्टर जैसे ही रोड पर चढ़ा, उसके पहिये के नीचे एक पत्थर आ गया। ठोकर से उस पर सवार एक महिला नीचे गिर गई और ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।
Aligarh News: थाना टप्पल क्षेत्र के गांव से सिमरौठी में आलू निकालने जा रही महिला को ट्रैक्टर चालक की लापरवाही की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। यहां कई महिलाएं एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर खेत की तरफ जा रहीं थीं कि अचानक एक हादसा हो गया। ट्रैक्टर जैसे ही रोड पर चढ़ा, उसके पहिये के नीचे एक पत्थर आ गया। ठोकर से उस पर सवार एक महिला नीचे गिर गई और ट्रैक्टर उसे रौंदता हुआ आगे बढ़ गया।
Also Read
महिलाओं ने मचाई चीख-पुकार
ट्रैक्टर-ट्रॉली का मालिक जो खुद ट्रैक्टर चला रहा था,ऐसी धुन में आगे बढ़ता गया कि उसे महिला के गिरने की सुध ही नहीं लगी। जब अन्य महिलाओं ने चीख-पुकार मचाई तो उसने ट्रैक्टर को रोका। तब तक महिला के ऊपर से उसका पहिया गुजर चुका था। मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहां पर गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। गांव वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर अलीगढ़ के थाना टप्पल परिसर में पहुंचे। वहां पर न्याय के लिए गुहार लगाई गई। लेकिन थाना टप्पल पुलिस ने उनको वहां से वापस जाने के लिए कह दिया। इसके बाद में सिमरौठी गांव के लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश पैदा हो गया और वो थाने के ही गेट पर ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर खड़े हो गए।
विरोध प्रदर्शन करके लोगों ने ट्रैक्टर स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि मृतक गरीब महिला के परिजनों का अब क्या होगा। उसके परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। बावजूद इसके पुलिस के कान में जूं नहीं रेंगी। मेहनत-मजदूरी करने वाले इन लोगों की फ़रियाद सुनने वाला कोई नहीं था। घंटों बीत जाने के बाद तक न तो प्रशासन का उच्च अधिकारी इनकी बात सुनने आया न ही थाने की पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी पर कार्रवाई करने का कोई आश्वासन दिया।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!