TRENDING TAGS :
Aligarh News: केशव मौर्य का सपा पर बड़ा हमला, बोले समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी बन गई है
Aligarh News: राहुल गांधी के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा, देश में आपातकाल लगाने वाले लोग हैं। उनके मुंह से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देती है।
Aligarh News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव गुंडों, अपराधियों, तुष्टीकरण, जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति करते हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी समाप्त वादी पार्टी बन गई है। डिप्टी सीएम बुधवार को सर्किट हाउस पहुंचे। अलीगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखंड रामायण का पाठ होगा। अखिलेश यादव जो भी कह रहे है वो उनकी बैचैनी है, तुष्टीकरण की राजनीति है, उनकी घबराहट है। यूपी में श्री राम जन्म भूमि मंदिर का निर्माण हो रहा है तो सपा को दर्द हो रहा है। वह राम भक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं। काशी में बाबा का धाम बन गया है। श्री कृष्ण जन्म भूमि का विकास हो रहा है। जो भी धार्मिक स्थल है। उसका विकास करना और पर्यटन को बढ़ावा दे रहे हैं, जिससे रोजगार बढ़े। यह सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव गुंडों, अपराधियों, तुष्टीकरण, जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति करते हैं। इसलिए समाजवादी पार्टी समाप्त वादी पार्टी बन गई है।
आपातकाल लगाने वाले लोगों के मुंह से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देती
Also Read
वहीं राहुल गांधी के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में आपातकाल लगाने वाले लोग हैं। उनके मुंह से लोकतंत्र की बात शोभा नहीं देती है। इस देश के मतदाताओं ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ किया और नरेंद्र मोदी को हिंदुस्तान का प्रधानमंत्री बना दिया और 2024 में 400 सीटों के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार फिर से बनने जा रही है। राहुल गांधी होशो हवास में नहीं हैं। विदेश में जाकर के देश को बदनाम किया है। इसके लिए निश्चित तौर पर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। संसद में खड़े होकर माफी मांगनी चाहिए। अगर माफी नहीं मांगते तो देशभर में इसका विरोध होगा।
वहीं अलीगढ़ में स्मार्ट सिटी का काम 95 प्रतिशत पूरा होने के सवाल पर कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी और जो भी भ्रष्टाचार मीडिया में उजागर होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं संभल में पत्रकार को जेल भेजने के सवाल पर कहा कि संभल का घटनाक्रम मालूम नहीं है। वहीं 69000 शिक्षक भर्ती के बारे में उन्होंने कहा कि मामले में कोर्ट के निर्णय का पालन किया जाएगा। अतीक अहमद के सवाल पर कहा कि जो कानून के खिलाफ काम करेगा उसे कानून सजा देगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!