TRENDING TAGS :
Arunachal Pradesh: तवांग झड़प के बाद पहली बार पहुंचे राजनाथ सिंह, चीन को चेताया,..बोले- हम शक्ति और शांति दोनों के उपासक
Arunachal Pradesh: तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के बाद आज पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश के सियांग पहुंचे। वहा उन्होंने सियोम पुल का उद्घाटन किया और BRO की 27 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Arunachal Pradesh News: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद मंगलवार (03 जनवरी) को पहली बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) सीमा क्षेत्र पहुंचे। अरुणाचल प्रदेश के सियांग में राजनाथ सिंह ने सियोम पुल का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन (BRO) की 27 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा, कि 'भारत किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार है।'
BRO की परियोजनाओं का उद्घाटन
अरुणाचल में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सियांग जिले में सियोम पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन (BRO) की 27 परियोजनाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया। वहा राजनाथ ने कहा, 'सभी राष्ट्रों की बदलती प्राथमिकताओं और हितों के युग में किसी भी राष्ट्र के लिए स्वयं को सशक्त बनाए रखना आवश्यक हो गया है। भारत हमेशा ही युद्ध के खिलाफ रहा पर हमारे सशस्त्र बल किसी भी तरह की स्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहे हैं। अगर हम पर युद्ध थोपा जाता है, तो हम हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देंगे।'
सीमावर्ती इलाकों में विकास लक्ष्य
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, हाल में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने जिस भावना और गति के साथ विकास कार्यों को अंजाम दिया वह सराहनीय है। आज बीआरओ द्वारा देश के सीमावर्ती इलाकों में निर्मित 28 मूल ढ़ांचा परियोजनाएं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मुझे बड़ी खुशी और गौरव का अनुभव हो रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ने की योजना अधिक से अधिक सरकार की प्राथमिकता में है। ताकि वहां रहने वाले लोगों के विकास के साथ में उनमें व्यवस्था के प्रति विश्वास की भावना विकसित हो सके।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!