17 August 2021 Rashifal: वृश्चिक राशि वाले अप्रत्याशित धन प्राप्ति की सम्भावना, जानिए बाकी राशियों का आज का राशिफल

17 August 2021 Rashifal आज का राशिफल १७ अगस्त २०२१ का राशिफल | आज का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 17 Aug 2021 8:00 AM IST (Updated on: 18 Jan 2022 11:08 AM IST)
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

17 August 2021 Rashifal आज का राशिफल १७ अगस्त २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन मंगलवार सावन माह की नवमी तिथि चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा । जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 17 अगस्त की भविष्यवाणी...

17 August 2021 आज का मेष राशिफल : जातक लेन-देन के मामलों में भी सतर्क रहें। कुल मिलाकर दिन सुकून देने वाला होगा। बच्चों का ख्याल रखें। बाहर जाने से बचें। बिजनेस में भाई की वजह से नुकसान होगा। जीवनसाथी का ख्याल रखें। मेष राशि वाले जातक की सेहत बिगड़ सकती है।

  • मेष राशि धन-संपत्ति (Money) बिजनेस सतर्क होकर कदम उठायें। खर्च की अधिकता रहेगी।
  • मेष राशि सेहत (Health) सेहत से परेशान रहेंगे।
  • मेष राशि करियर ( Career) सरकारी रुके हुऐ काम बनेंगे।
  • मेष राशि प्यार (Love) प्यार का इजहार करने लिए वक्त अच्छा है।
  • मेष राशि परिवार (Family) परिवार वाले जातक का विवाह तय करेंगे।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) बैल को गेहूं व गुड़ खिलाएं।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) निवेश या भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं।
  • मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

17 August 2021 आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today) जातक के लिए अनुकूल रहेगा। साथ ही जातक परेशानियों से घिरे रहेंगे। आज की शुरुआत धन आगमन से होगी। जातक के मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी से परेशानी होगी।

  • वृष राशि धन-संपत्ति (Money) बिजनेस में फायदा होगा। निवेश या भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं।
  • वृष राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतें।
  • वृष राशि करियर (Career)आप उच्च अधिकारियों या समाज के उच्च व्यक्तियों के संपर्क में आ सकते हैं।
  • वृष राशि प्यार (Love) बिजनेस में फायदा होगा। निवेश या भूमि खरीदने के योग बन रहे है।
  • वृष राशि परिवार (Family)जीवनसाथी व परिवार के साथ खुशनुमा व उल्लास का माहौल रहेगा, लेकिन फिर भी आप सतर्क रहें।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) ब्राह्मणों को गुड़ दान में दें।
  • वृष राशि का पूर्वाभास ( Forecast) गुप्त शत्रु परेशान करेंगे।
  • वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2

17 August 2021 आज का मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Today) जातक आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ शुरू होगा, जो पूरे दिन जातक के मन को संयमित रखेगा। नए कामों को शुरू करने का योग है। धन लाभ, आशानुकूल सफलता, लाभदायक योजना की प्राप्ति होगी। दोस्तों और परिवार का सहयोग मिलेगा।

  • मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) आपको कुछ अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं।
  • मिथुन राशि सेहत ( Health ) सेहत खराब होने से मन दुखी रहेगा।
  • मिथुन राशि करियर (Career) ऑफिस या किसी और जगह पैसों से जुड़ा नुकसान भी हो सकता है।
  • मिथुन राशि प्यार (Love) विवाहित जोड़े के लिये दिन खुशियां लायेगा।
  • मिथुन राशि परिवार ( Family) आज आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए ।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) गेहूं दान में दें।
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) जमीन खरीदेंगे।
  • मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8

17 August 2021 आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) जातक के वर्चस्व में वृद्धि वाला होगा। जो भी काम करेंगे सफलता मिलेगी, आज के दिन वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में तनाव और क्लेश हो सकता है, जिसमें जातक को धैर्य रखना जरूरी होगा। कोई अपना धोखा दे सकता है।

  • कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा।
  • कर्क राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
  • कर्क राशि करियर ( Career) जातक को अपने स्वास्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।
  • कर्क राशि आज का लव राशिफल (Love) प्रेम-संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
  • कर्क राशि परिवार ( Family) उधार के लेन-देन से आपको बचना चाहिए ।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) रूबी रत्न पहनें।
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) ऑफिस में काम को लेकर कोई आपकी शिकायत कर सकता है।
  • कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

17 August 2021 आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) जातक के संबंधों में मनमुटाव होने वाला है, सतर्क रहें। ऑफिस के काम को लेकर मन अशांत रहेगा। काम में विलंब हो सकता है। मन में संयम बनाकर चलना सही होगा।

  • सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस में काम और सिर्फ काम वाला समय रहने वाला है।
  • सिंह राशि सेहत ( Health) स्वास्थ पर ध्यान देने की जरूरत है।
  • सिंह राशि करियर ( Career ) नौकरी में काम की सराहना होगी।
  • सिंह राशि प्यार ( Love) प्यार का इजहार करने लिए वक्त अच्छा है।
  • सिंह राशि परिवार ( Family) जीवनसाथी के साथ समान्य रहे व सोच समझकर अपने रिश्तों पर विचार-विमर्श करे।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) इस मंत्र का जाप करें: ॐ ग्रिणिः सूर्याय नमः!!
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) कहीं किसी यात्रा पर जाने के भी योग है।
  • सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3

17 August 2021 आज का कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) कन्या राशि वाले नौकरी में मेहनत से अच्छा परिणाम मिलेगा। बिजनेस न करें तो जातक के लिए बढ़िया है। परिवार और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। अपनों का साथ मिलेगा। घर के इंटीरियर पर ध्यान देंगे। साथ ही जरूरी सामानों की खरीद करेंगे।

  • कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) धन योग व यात्रा योग है।
  • कन्या राशि सेहत ( Health) आपकी सेहत की वजह से परेशानी नहीं आने वाली।
  • कन्या राशि करियर ( Career) बिजनेस व नौकरी में भागदौड़ वाली स्थिति रहेगी।
  • कन्या राशि प्यार ( Love) आपकी लव लाइफ व रोमांटिक अच्छी रहने वाली है।
  • कन्या राशि परिवार ( Family) घर-परिवार में माहौल खुशनूमा रहने वाला है।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) आदित्य हृदय स्तोत्र का जाप करें।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) खर्च की भी अधिकता रहेगी।
  • कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

17 August 2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) जातक नौकरी में संयम रखें। बिजनेस में बाहुबल पर भरोसा रखें। परिवार का साथ मिलेगा।शुभ कामों में रुकावट डालने वाला है। इससे मन विचलित होगा।

  • तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) निवेश के लिए अवसर मिलेगा।
  • तुला राशि सेहत ( Health) सेहत को लेकर सचेत रहेंगे।
  • तुला राशि करियर ( Career) नौकरी में काम की सराहना होगी।
  • तुला राशि प्यार ( Love) पारिवारिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।
  • तुला राशि परिवार ( Family) जीवनसाथी से कितने झगड़े हो प्यार कम नहीं होने वाला है।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) तांबे के बर्तन से सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ सामान्य जैसा लगेगा।
  • तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8

17 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today ) सेहत बढ़िया रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। जातक का समय घर में भोजन और मनोरंजन बीतेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा जरूरी न हो तो स्थगित करें।

  • वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( money ) बिजनेस के लिए ठीक-ठीक समय है ।
  • वृश्चिक राशि सेहत ( Health ) सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
  • वृश्चिक राशि करियर ( Career) आर्थिक स्थिति मजबूत है। करियर पर ध्यान दें।
  • वृश्चिक राशि प्यार ( Love) प्यार के लिए दिन मस्त रहेगा और साथी के साथ दोस्त रहेगा।
  • वृश्चिक राशि परिवार ( Family) परिवार के लिए अचानक और अप्रत्याशित धन प्राप्ति की सम्भावना बन रही है।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) भगवान शिव की आराधना करें और उन्हें खस का इत्र चढ़ाएं।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast ) कहीं किसी यात्रा पर जाने के भी योग है।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

17 August 2021 आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)जातक को भाग्य का साथ मिलेगा, प्रेम संबंध में मन भटकेगा। पारिवारिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। नौकरी और बिजनेस में लाभ के अवसर मिलेंगे। उत्साह बनाए रखें। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी।

  • धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करेंगी।
  • धनु राशि सेहत ( Health) सेहत से परेशान रहेंगे।
  • धनु राशि करियर ( Career) नौकरी में समय अनुकूल और पढ़ाई में नाम करेंगे।
  • धनु राशि प्यार ( Love) आज आपको ऑफिस के सहयोगी में प्यार वाली खूबियां दिखेगी।
  • धनु राशि परिवार (Family) परिवार वाले आपकी कमी निकालेंगे, जो कुछ पल दुखी करेगा, लेकिन बाद में लाभ देगा।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) नारियल एवं लाल फल से शिवजी की पूजा करें।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) निवेश या भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं।
  • धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

17 August 2021 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today )जातक के लिए दिन खुशियों के साथ शोक संदेश लेकर आएगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, यात्रा जरूरी न हो तो न करें। सेहत के प्रति भी सचेत रहें, कोरोना के संबंध में जागरूकता बनाएं रखें। बिजनेस में धन लगाएंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। दोस्त आपका मजाक बनायेंगे।

  • मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) कुछ लोगों की मदद से बिजनेस को आगे बढ़ाएँगे।
  • मकर राशि सेहत ( Health) सेहत परेशान कर सकता है।घबराहट और बेचैनी से आप परेशान रहेंगें।
  • मकर राशि करियर ( Career) नौकरी में लोग आपसे जलेंगे, लेकिन आपके मेहनत पर अधिकारी की नजर रहेगी।
  • मकर राशि प्यार ( Love) आज आप साथी की बुरी आदतों का छुड़ाने की कोशिश करेंगे।
  • मकर राशिपरिवार ( Family) परिवार के साथ मिलकर घर में मांगलिक उत्सव और रुद्राभिषेक करा सकते हैं।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) लाल कपड़े दान करें।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) कुछ नुकसान हो सकता है।
  • मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2

17 August 2021 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) आज का दिन खुशियों की सौगात लेकर आएगा। भाग्य के बल पर सफलता पाएंगे। नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलेगी। इससे मन में उत्साह बना रहेगा। दोस्तों के साथ कुंभ राशि वाले समय बितायेंगे। पड़ोसी विवाद होगा।

  • कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस में यात्रा लाभदायक रहेगी।
  • कुंभ राशि सेहत ( Health) सेहत के लिए मिला-जुला दिन रहेगा।
  • कुंभ राशि करियर ( Career) करियर में उन्नतिदायक दिन है।
  • कुंभ राशि प्यार ( Love) आज आप अपने प्रेम के लिए बड़ी कुर्बानी देंगे।
  • कुंभ राशि परिवार ( Family) परिवार और पड़ोसी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) बहन के लिए कीमती तोहफा खरीदेंगे।
  • कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3

  • 17 August 2021 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today) जातक को आज धन का लाभ होगा। आय के नए साधन बनेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी दोस्त की मुसीबत में मदद करेंगे।मीन राशि की 17 अगस्त की गणना के अनुसार जातक को प्रेम में साथी की याद सताएंगी।
  • मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) धन निवेश के लिए दिन उत्तम हैष
  • मीन राशि सेहत ( Health) सेहत को लेकर सतर्क रहें।
  • मीन राशि करियर ( Career)नौकरी में अधिकारियों की नाराजगी झेल सकते हैं।
  • मीन राशि प्यार ( Love) लव पार्टनर के साथ रोमांटिक पल का आनंद लेंगे।
  • मीन राशि परिवार ( Family) पत्नी या भाई-बहन की कोई बाद दिल को लगेगी।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) उगते हुए सूर्य को जल का अर्घ्य दें।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) भाई को आर्थिक मदद दे सकते हैं।
  • मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5


आनेवाला कल 18 अगस्त 2021 का राशिफल व् भविष्यवाणी

  • आनेवाला कल 18 अगस्त बुधवार तिथि- एकादशी, शुक्ल पक्ष चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 18 अगस्त बुधवार कल की भविष्यवाणी...
  • कल का मेष राशिफल 18 अगस्त 2021( Aries Horoscope Tomorrow) संतान पक्ष को पढ़ाने-लिखाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त रहेंगे। यदि आप खिलाड़ी है। छवि को निखारने के लिए अवसर प्राप्त करेंगे।ऑफिस में चुनौतिया मिलेगी डटकर मुकाबला करेंगे। कामयाबी हासिल करेंगे। मेष राशि के जातक की भविष्यवाणी के अनुसार बिजनेस आपके पक्ष में होगा।....
  • कल का वृष राशिफल 18 अगस्त 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) आप किसी की उधार दे सकते है।विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा सफलता दिलाने वाला समय है।कल का वृष राशि के जातक का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने माता-पिता को खुश रखने में तत्पर रहेंगे। उनसे सबंध मधुर रहेगें।वहीं अपने कामों को समय से कर लेने की पूरी तैयारी में रहेंगे। ..
  • कल का मिथुन राशिफल 18 अगस्त 2021(Gemini Horoscope Tomorrow) आप धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। इसमें परिवार भी साथ होगा। दान-पुण्य भी करें। समाजिक जीवन में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।। मिथुन राशि के कल की भविष्यवाणी के अनुसार जातक घर के वातावरण को और सकारात्मक बनाने की चुनौती रहेगी। ...
  • कल का कर्क राशिफल 18 अगस्त 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) आप अपने काम-काज को पहले से कहीं अधिक अच्छा बनाने में लगे रहेगे। जिसमें सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। कर्क राशिफल के कल की भविष्यवाणी के अनुसार जातक बड़ी तेजी के साथ अपने संसाधनों को बढ़ाना चाहेंगे। ...
  • कल का सिंह राशिफल 18 अगस्त 2021 (Leo Horoscope Tomorrow) जातक कल प्रेम संबंधों में समय नहीं दे पाएंगे। न ही अपने घर में रह पाएंगे। शाम होते-होते जातक की मुश्किलें धीरे-धीरे कम होगी। आप यदि नौकरी करते हैं, तो अधिक लाभ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित रहेगा। सिंह राशि जातक का कल मन भी प्रसन्न रहेगा।...
  • कल का कन्या राशिफल 18 अगस्त 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वाले काम-काज को अच्छा करने के लिए भाग-दौड़ करेंगे। इसके चलते आप अधिक परेशान से रहेंगे। समय व पैसे के अभाव से परेशान रहेंगे। यात्राओं का सिलसिला जारी रहेगा। आप अपनी यात्रा के दौरान किसी भव्य धार्मिक स्थल जाएंगे।...
  • कल का तुला राशिफल 18 अगस्त 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि के नौकरीपेशा जातक अधिक व्यस्त रहेंगें। आप अपने कामों को समय से करने में लगे रहेंगे। कुछ रूकावटें भी आएगी। स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। सेहत आपकी पहले से कुछ कमजोर हो सकती है।..
  • कल का वृश्चिक राशिफल 18 अगस्त 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) जातक आय को बढ़ाने के लिए कुछ नए अवसरों से भी जुड़ना चाहेंगे। धन व्यय की स्थिति पहले से कहीं अधिक बनी रहेगी। विरोधी भी आपको परेशान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में कल मतभेद की स्थिति उभर सकती है। जिससे कुछ समय के लिए बातचीत बंद रहेगी। ..
  • कल का धनु राशिफल 18 अगस्त 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) अपने आय के स्रोतों से कहीं अधिक धन प्राप्त कर सकते है। जातक अपने विवेक को और बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप पढ़ रहे है या फिर प्रतियोगी परीक्षा में लगे तो कामयाबी मिलेगी। ग्रह की स्थिति आपको खुशियां देने वाली है। कल ज्यादा भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।...
  • कल का मकर राशिफल 18 अगस्त 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) कल बिजनेस में लाभ की कम उम्मीद रखें। खर्च ज्यादा होंगे। निवेश भी कर सकते है। आप किसी पार्टी या फंक्शन में जा सकते है, शादीशुदा के लिए तनावभरा दिन रहेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकते है। पढ़ाई व स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा के लिए सही है।...
  • कल का कुंभ राशिफल 18 अगस्त 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) पिता की संपति के लिए प्रयासरत रहेंगे। इसके लिए कानून का भी सहारा लेंगे।कल कुंभ राशिवाले क्रिएटिविटी कुछ अच्छा व खूबसूरत करेंगे। जिससे आपका नाम होगा।आर्थिक व व्यवसायिक तौर पर लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा के वेतन में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा के साथ में शत्रु भी बढ़ेंगे।...
  • कल का मीन राशिफल 18 अगस्त 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) आप कानूनी दावपेंच में फंस सकते है। संपत्ति की खरीद कर सकते है। नौकरी में भी उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। काम बनते बनते बिगड़ेगा। स्वास्थ आपका परेशान करेगा। साथ ही माता-पिता की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएँगे। मीन राशि वालेयात्रा के योग बहुत है। ..

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!