18 August 2021 Rashifal: तुला राशि के लोगों का छाएगा जलवा, जानें बाकी राशियों का आज का राशिफल

18 August 2021 Rashifal आज का राशिफल १८ अगस्त २०२१ का राशिफल |बुधवार सावन माह की एकदशी तिथि चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा । जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 18 अगस्त की भविष्यवाणी...

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 18 Aug 2021 9:38 AM IST (Updated on: 18 Aug 2021 9:38 AM IST)
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

18 August 2021 Rashifal आज का राशिफल १८ अगस्त २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन बुधवार सावन माह की एकदशी तिथि चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा । जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 18 अगस्त की भविष्यवाणी...

18 August 2021 आज का मेष राशिफल : यदि आप खिलाड़ी है। छवि को निखारने के लिए अवसर प्राप्त करेंगे। ऑफिस में चुनौतियां मिलेगी डटकर मुकाबला करेंगे। कामयाबी हासिल करेंगे। मेष राशि के जातक की भविष्यवाणी के अनुसार बिजनेस आपके पक्ष में होगा। संतान पक्ष को पढ़ाने-लिखाने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त रहेंगे।

  • मेष राशि धन-संपत्ति (Money) बिजनेस की दृष्टि से दिन भागदौड़ भरा रहेगा।धन संबंधी परेशानी रहेगी।
  • मेष राशि सेहत (Health) सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी है।
  • मेष राशि करियर ( Career) रोजगार के लिए पूरा दिन बढ़िया संकेत दे रहा है।
  • मेष राशि प्यार (Love) पुराने कॉलेज के साथी को हमसफर बनाने का ख्याल दिल में आएगा।
  • मेष राशि परिवार (Family) जातक को अपने किसी परिजन के कारण परेशानी हो सकती हैं।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) आज हरी वस्तुओं का दान करेंगे तो विरोधी कम होंगे।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) आज घर में मेहमान आएंगे, जो लाभ देंगे।
  • मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2

18 August 2021 आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today) आप किसी की उधार दे सकते है।विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा सफलता दिलाने वाला समय है। आज का वृष राशि के जातक का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अपने माता-पिता को खुश रखने में तत्पर रहेंगे। उनसे सबंध मधुर रहेगें।वहीं अपने कामों को समय से कर लेने की पूरी तैयारी में रहेंगे।

  • वृष राशि धन-संपत्ति (Money) कला जगत से जुड़ें लोगों को लाभ मिलेगा
  • वृष राशि सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें।
  • वृष राशि करियर (Career)नौकरी में विश्वास रखकर काम करेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी
  • वृष राशि प्यार (Love) साथी को उपहार देंगे तो रिश्ते और मजबूत होंगे।
  • वृष राशि परिवार (Family) परिवार में बच्चों की वजह से थोड़े विवाद होंगे।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) रोज माखन-मिश्री से लड्डू गोपाल को भोग लगायें।
  • वृष राशि का पूर्वाभास ( Forecast) मां से मिलने जा सकते हैं।
  • वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

18 August 2021 आज का मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Today) आप धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे। इसमें परिवार भी साथ होगा। दान-पुण्य भी करें। समाजिक जीवन में आपकी स्थिति सुदृढ़ होगी। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।। मिथुन राशि के आज की भविष्यवाणी के अनुसार जातक घर के वातावरण को और सकारात्मक बनाने की चुनौती रहेगी।

  • मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस सामान्य रहेगा
  • मिथुन राशि सेहत ( Health ) हेल्थ पर ध्यान दें।
  • मिथुन राशि करियर (Career) नौकरी में सफलता के योग हैं।
  • मिथुन राशि प्यार (Love) जातक का साथी से शादी की बात पर अनबन होगा।
  • मिथुन राशि परिवार ( Family) आज जातक का समय मनोरंजन, मस्ती के साथ घूमने-फिरने में बतेगा
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) गणेश जी को 11 दुर्वा चढ़ाये और समृद्धि पायें।
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) किसी मंदिर का आकस्मिक दर्शन कर सकते हैं।
  • मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6

18 August 2021 आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) आप अपने काम-काज को पहले से कहीं अधिक अच्छा बनाने में लगे रहेगे। जिसमें सफल भी रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। कर्क राशिफल के आज की भविष्यवाणी के अनुसार जातक बड़ी तेजी के साथ अपने संसाधनों को बढ़ाना चाहेंगे।

  • कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money)जातक के लिए बेहतरीन रहेगा। रुका हुआ काम बनेगा।
  • कर्क राशि सेहत ( Health) सिरदर्द , आंखदर्द से परेशान रहेंगे।
  • कर्क राशि करियर ( Career) सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगिता में सफल होंगे।
  • कर्क राशि आज का लव राशिफल (Love) आज आपके लिए दिन प्यार के मामले में खुशनुमा रहने वाला है।
  • कर्क राशि परिवार ( Family) पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) रुद्राभिषेक करें।
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) परिवार के साथ शॉपिंग का आनंद लेंगे।
  • कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

18 August 2021 आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) जातक आज प्रेम संबंधों में समय नहीं दे पाएंगे। न ही अपने घर में रह पाएंगे। शाम होते-होते जातक की मुश्किलें धीरे-धीरे कम होगी। आप यदि नौकरी करते हैं, तो अधिक लाभ रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित रहेगा। सिंह राशि जातक का आज मन भी प्रसन्न रहेगा।

  • सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है।
  • सिंह राशि सेहत ( Health) सेहत के लिए मिला-जुला दिन है।
  • सिंह राशि करियर ( Career )पढ़ाई करने वाले को लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी बरतें।
  • सिंह राशि प्यार ( Love) प्यार के मामले में धोखा मिलेगा।
  • सिंह राशि परिवार ( Family) जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) बुधवार या एकादशी का व्रत करेंगे तो अच्छा रहेगा।
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) विवाह बंधन में अचानक बंधना पड़ेगा।
  • सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7

18 August 2021 आज का कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) कन्या राशि वाले काम-काज को अच्छा करने के लिए भाग-दौड़ करेंगे। इसके चलते आप अधिक परेशान से रहेंगे। समय व पैसे के अभाव से परेशान रहेंगे। यात्राओं का सिलसिला जारी रहेगा। आप अपनी यात्रा के दौरान किसी भव्य धार्मिक स्थल जाएंगे।

  • कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) अनजान शख्स से मिली मदद आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आने वाला है।
  • कन्या राशि सेहत ( Health) जातक सेहत सामान्य रहेगा।
  • कन्या राशि करियर ( Career) नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी।
  • कन्या राशि प्यार ( Love) जातक को प्यार पर यकीन नहीं रहेगा।
  • कन्या राशि परिवार ( Family) जातक पर से रिश्तेदारों का विश्वास टूटेगा।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) पैसे के स्थान पर लाल कपड़ा रखें।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) चोट लग सकती है।
  • कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

18 August 2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) तुला राशि के नौकरीपेशा जातक अधिक व्यस्त रहेंगें। आप अपने कामों को समय से करने में लगे रहेंगे। कुछ रूकावटें भी आएगी। स्वास्थ्य भी अच्छा नहीं रहेगा। सेहत आपकी पहले से कुछ कमजोर हो सकती है।

  • तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) भाग्य का साथ जातक को मिलेगा।
  • तुला राशि सेहत ( Health) जातक की सेहत को लेकर सतर्क रहें।
  • तुला राशि करियर ( Career) नौकरी में भी लाभ होगा, पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
  • तुला राशि प्यार ( Love) जातक को साथी पर शक गहराएगा।
  • तुला राशि परिवार ( Family) परिवार के लिए निवेश करेंगे।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) गणेश भगवान को लड्डू का भोग लगाएंगे तो अच्छा रहेगा।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) बहन को कड़वी बातों से कष्ट होगा।
  • तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

18 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today ) जातक आय को बढ़ाने के लिए कुछ नए अवसरों से भी जुड़ना चाहेंगे। धन व्यय की स्थिति पहले से कहीं अधिक बनी रहेगी। विरोधी भी आपको परेशान कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में आज मतभेद की स्थिति उभर सकती है। जिससे कुछ समय के लिए बातचीत बंद रहेगी।

  • वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( money ) आज अचानक धन लाभ होगा।
  • वृश्चिक राशि सेहत ( Health ) हार्ट संबंधी समस्या भी होगी और खर्च बढ़ेगा।
  • वृश्चिक राशि करियर ( Career)नौकरी में जातक के ऊपर दायित्व बढेंगे।
  • वृश्चिक राशि प्यार ( Love) प्रेम में जातक को साथी से आर्थिक लाभ मिलेगा।
  • वृश्चिक राशि परिवार ( Family) परिवार की जरूरतों का ख्याल रखेंगे।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) राधा-कृष्ण की तस्वीर घर में लगाएंगे तो परिवार में प्रेम रहेगा।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast ) मां तबियत अचानक खराब हो सकती है।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9

18 August 2021 आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) अपने आय के स्रोतों से कहीं अधिक धन प्राप्त कर सकते है। जातक अपने विवेक को और बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप पढ़ रहे है या फिर प्रतियोगी परीक्षा में लगे तो कामयाबी मिलेगी। ग्रह की स्थिति आपको खुशियां देने वाली है। आज ज्यादा भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।

  • धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) जातक का व्यवसाय धीमी गति से चलेगा, लेकिन धन लाभ होगा।
  • धनु राशि सेहत ( Health) सेहत से परेशान रहेंगे।
  • धनु राशि करियर ( Career) नौकरी व व्यवसाय मे लाभ के आसार है। छात्रों को पढाई में अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
  • धनु राशि प्यार ( Love) जातक को प्यार में धोखा मिलेगा।
  • धनु राशि परिवार (Family) परिवार की कड़वी बातों से जातक का दिल टूट सकता है।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) किसी भी काम की शुरुआत के लिए फलदायी रहेगा।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) ) अनजाने में मां का अपमान कर देंगे।
  • धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4

18 August 2021 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today ) बिजनेस में लाभ की कम उम्मीद रखें। खर्च ज्यादा होंगे। निवेश भी कर सकते है। आप किसी पार्टी या फंक्शन में जा सकते है, शादीशुदा के लिए तनावभरा दिन रहेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकते है। पढ़ाई व स्वास्थ्य के लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा के लिए सही है।

  • मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) भूमि-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है।
  • मकर राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
  • मकर राशि करियर ( Career) आजीविका के क्षेत्रों मे मान-सम्मान बढ़ेगा।
  • मकर राशि प्यार ( Love) जातक को साथी का बेइंतहा प्यार मिलेगा।
  • मकर राशिपरिवार ( Family) जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy)घर में केले का पौधा लगाएंगे तो समृद्धि बढेगी।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) यात्रा से मन दुखी रहेगा।
  • मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

18 August 2021 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) पिता की संपति के लिए प्रयासरत रहेंगे। इसके लिए कानून का भी सहारा लेंगे। कुंभ राशिवाले क्रिएटिविटी कुछ अच्छा व खूबसूरत करेंगे। जिससे आपका नाम होगा। आर्थिक व व्यवसायिक तौर पर लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा के वेतन में वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा के साथ में शत्रु भी बढ़ेंगे।

  • कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) कार्य व व्यापार में पदोन्नति के योग है।
  • कुंभ राशि सेहत ( Health) जातक का स्वास्थ्य बिगड़ेगा, उपवास से बचें।
  • कुंभ राशि करियर ( Career) जातक काम करने के तरीके मे बदलाव करने पर विचार कर सकते हैं
  • कुंभ राशि प्यार ( Love) रोमांटिक जीवन में साथी का भरपूर सहयोग मिलने और संबंधों के प्रगाढ़ होने के आसार हैं।
  • कुंभ राशि परिवार ( Family) जातक को घर में शांत माहौल बनाने के लिए किए गये प्रयास मे सफलता हासिल होगी।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) भगवान शिव की पूजा करें।
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) धन निवेश व विदेश मामलों में अनुकूलता के योग है।
  • कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 8

  • 18 August 2021 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today) आप कानूनी दावपेंच में फंस सकते है। संपत्ति की खरीद कर सकते है। नौकरी में भी उथल-पुथल की स्थिति रहेगी। काम बनते बनते बिगड़ेगा। स्वास्थ आपका परेशान करेगा। साथ ही माता-पिता की वजह से भी हॉस्पिटल के चक्कर लगाएँगे। मीन राशि वालेयात्रा के योग बहुत है।
  • मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) निवेश में लाभ होगा, जातक के प्रभाव में वृद्धि होगी।
  • मीन राशि सेहत ( Health) सेहत को लेकर सतर्क रहें।
  • मीन राशि करियर ( Career) नौकरी में अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
  • मीन राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अनूकूल है।
  • मीन राशि परिवार ( Family) आप गृहस्थ जीवन में मांगलिक कार्यो के आयोजन करेंगे।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) सूर्य व मां दुर्गा की आराधना करें।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये भाग्यशाली दिन है।
  • मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2


आनेवाला कल 19 अगस्त 2021 का राशिफल व् भविष्यवाणी

  • आनेवाला कल 19 अगस्त बृहस्पतिवार तिथि- द्वादशी, शुक्ल पक्ष चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 19 अगस्त बृहस्पतिवार कल की भविष्यवाणी...
  • कल का मेष राशिफल 19 अगस्त 2021( Aries Horoscope Tomorrow) आर्थिक क्षेत्र में बेहतर देने वाला है। ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रकार के प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। चिंताओं को दूर रखकर काम करेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। अच्छे गुणों के कारण आप कई पुराने काम बनाने में सक्षम हो सकेंगे।....
  • कल का वृष राशिफल 19 अगस्त 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। काम करने वाले लोग भी आपका टारगेट पूरा करने में मदद करेंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रित कर पढाई करने की जरूरत है। घर में किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी आपका मन उदास हो सकता है। ..
  • कल का मिथुन राशिफल 19 अगस्त 2021(Gemini Horoscope Tomorrow) जातक के खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी कल पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें। आज परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी भी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है।...
  • कल का कर्क राशिफल 19 अगस्त 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) जातक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। अपनी आत्मा की आवाज सुनकर काम करें, तो लक्ष्य को पूरा करने में सफल हो सकेंगे। मेहनत से पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे।..
  • कल का सिंह राशिफल 19 अगस्त 2021 (Leo Horoscope Tomorrow) जातक के लिए दिन बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी लाभ होगा। जातक के किए गए काम से अपेक्षित लाभ मिलेगा। संपत्ति के कामों में भी लाभ होगा। बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है। ...
  • कल का कन्या राशिफल 19 अगस्त 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। इस दौरान ताजगी और स्फूर्ति रहने से आप हर काम को सफलता से कर पाएंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। वाहन चलाते समय दुर्घटना के योग हैं ,सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके लिए अत्यंत फलदायी है।...
  • कल का तुला राशिफल 19 अगस्त 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) जातक के लिए दिन बेहतर साबित होगा आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ मिलेगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। पुत्र, पत्नी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है। ..
  • कल का वृश्चिक राशिफल 19 अगस्त 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) परिवार में किसी से विवाद होने पर अशांति बनी रहेगी। धार्मिक काम में मन लगाने की सलाह दी जाती है। गृहस्थ जीवन में किसी बात पर विवाद से नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इससे स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगेगा। ..
  • कल का धनु राशिफल 19 अगस्त 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) अपने आय के स्रोतों से कहीं अधिक धन प्राप्त कर सकते है। जातक अपने विवेक को और बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप प्रतियोगी परीक्षा में लगे है तो कामयाबी मिलेगी। ग्रह की स्थिति आपको खुशियां देने वाली है। कल ज्यादा भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।...
  • कल का मकर राशिफल 19 अगस्त 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी। भूमि-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है। कानूनी मामलों में यह दिन आपके पक्ष में हैं। विरोधियों को पराजित करेंगे। प्रेम के मामले में दिन ठीक-ठाक है। संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिला-जुला दिन है।...
  • कल का कुंभ राशिफल 19 अगस्त 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) नौकरी व व्यवसाय में लाभ के आसार है। छात्रों को पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कामों में शामिल होंगे। प्रेम संबंध के लिए दिन मधुर है। दाम्पत्य जीवन में अनबन से मन खिन्न होगा। स्वास्थ अनुकूल रहेगा।...
  • कल का मीन राशिफल 19 अगस्त 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) जातक के लिए अत्यंत शुभफलदायी है। आजीविका के क्षेत्रों मे मान-सम्मान बढ़ेगा। खेल, तकनीक, प्रतियोगिता, परामर्श, चिकित्सा, अध्यापन के क्षेत्रों में के शुरूआती दौर से ही सफलता प्राप्त होगी। संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों की खरीद करेंगे।..

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!