19 August 2021 Rashifal: मीन राशि वालों के आज इस वजह से टूटेंगे प्रेम संबंध, जानिए बाकी राशियों का आज का राशिफल

19 August 2021 Rashifal :आज का राशिफल १९ अगस्त २०२१ का राशिफल |आज का दिन गुरुवार सावन माह की द्वादशी तिथि चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा । जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 19 अगस्त की भविष्यवाणी...

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 19 Aug 2021 6:15 AM IST (Updated on: 19 Aug 2021 9:51 AM IST)
आज का राशिफल
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ.से सोशल मीडिया)

19 August 2021 Rashifal आज का राशिफल १९ अगस्त २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन गुरुवार सावन माह की द्वादशी तिथि चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा । जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 19 अगस्त की भविष्यवाणी...

19 August 2021 आज का मेष राशिफल : जातक के लिए आज का दिन आर्थिक क्षेत्र में बेहतर परिणाम देने वाला है। आपकी ऑफिस में छवि सुधरेगी। आगे बढ़ने के लिए विशेष प्रकार के प्रयत्न करेंगे। जातक तनाव मुक्त रहेंगे। चिंताओं को दूर रखकर काम करेंगे। काम में एक लक्ष्य बनाकर चलने की सलाह है। अच्छे गुणों के कारण आप कई पुराने काम बनाने में सक्षम हो सकेंगे।

  • मेष राशि धन-संपत्ति (Money) बिजनेस में लाभ से मन खुश रहेगा।
  • मेष राशि सेहत (Health) सेहत का ख्याल रखें।
  • मेष राशि करियर ( Career) नौकरी में लोग काम में कमी निकालेंगे।
  • मेष राशि प्यार (Love) साथी के साथ डेट पर जा सकते हैं।
  • मेष राशि परिवार (Family) रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ संबंध अधिक सौहार्दपूर्ण बनेंगे।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) शुक्रवार को छोटी कन्याओं को खीर खिलाएं।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) सामाजिक समारोह में आकर्षण का केंद्र होंगे।
  • मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

19 August 2021 आज का वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी है। काम करने वाले लोग भी आपका टारगेट पूरा करने में मदद करेंगे। विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम के लिए ध्यान केन्द्रित कर पढाई करने की जरूरत है। घर में किसी बड़े की तबियत खराब होने से भी आपका मन उदास हो सकता है।

  • वृष राशि धन-संपत्ति (Money) निवेश करने में सावधान रहें।
  • वृष राशि सेहत ( Health) तबियत खराब हो सकती है।
  • वृष राशि करियर (Career) नौकरी में वेतन वृद्धि और पढ़ाई में सफलता अर्जित करेंगे।
  • वृष राशि प्यार (Love) प्रेम संबंध में छोटी छोटी बातों पर बहस नहीं करते। प्रेम में तनाव हो सकता है।
  • वृष राशि परिवार (Family) आपकी दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। परिवार और संतान को बहुत अपेक्षाएं रहेंगी।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) वैभवलक्ष्मी का व्रत और पूजन करें।
  • वृष राशि का पूर्वाभास ( Forecast) मकान या काम करने की जगह में बदलाव का भी मन बन सकता है।
  • वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9

19 August 2021 आज का मिथुन राशिफल ( Gemini Horoscope Today) आज की भविष्यवाणी बताती है कि मिथुन राशि के जातक की खर्च की अधिकता रहेगी। विद्यार्थियों को भी आज पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। एकाग्रता के लिए मेडिटेशन करें। आज परिवार के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी भी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है।

  • मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस में लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान निकलेगा।
  • मिथुन राशि सेहत ( Health ) स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
  • मिथुन राशि करियर (Career) जातक को परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से सफलता मिलेगी।
  • मिथुन राशि प्यार (Love) अगर अविवाहित हैं, तो शादी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।
  • मिथुन राशि परिवार ( Family) परिवार में खुशी और उत्सव का माहौल रहेगा।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) शुक्रवार का व्रत करें , धन-समृद्धि बढ़ेगी।
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) बेकार की गतिविधियों पर समय और ऊर्जा खर्च न करें।
  • मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3

19 August 2021 आज का कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today) जातक नए प्रोजेक्ट में व्यस्त रहेंगे। नए लक्ष्य को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात सार्थक रहेगी। अपनी आत्मा की आवाज सुनकर काम करें, तो लक्ष्य को पूरा करने में सफल हो सकेंगे। मेहनत से पद, प्रतिष्ठा और पैसा प्राप्त करने में सक्षम हो सकेंगे।

  • कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money)धन की दृष्टि से दिन अच्छा है।धन का लेन-देन ना करें।
  • कर्क राशि सेहत ( Health) छोटे भाई-बहनों को स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • कर्क राशि करियर ( Career) नया काम शुरू करने से बचें।
  • कर्क राशि आज का लव राशिफल (Love) प्रेम में साथी के साथ अच्छा फील नहीं करेंगे।
  • कर्क राशि परिवार ( Family) परिवार और बिजनेस में संतुलन स्थपित करने का प्रयास करेंगे।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) श्रीसूक्त का पाठ करेंगें तो आर्थिक तंगी दूर होगी।
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) मान-सम्मान में वृद्धि होगी.
  • कर्क राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1

19 August 2021 आज का सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today) जातक के लिए दिन बेहतर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। नौकरी में भी लाभ होगा। जातक के किए गए काम से अपेक्षित लाभ मिलेगा। संपत्ति के कामों में भी लाभ होगा। बिजनेस के काम में सरकारी बाधा उत्पन्न हो सकती है।

  • सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) जातक का दिन कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
  • सिंह राशि सेहत ( Health) सेहत का ख्याल रखें।
  • सिंह राशि करियर ( Career )नौकरी मे सतर्क रहें, कोई आपका नुकसान पहुंचा सकता है।
  • सिंह राशि प्यार ( Love) लव पार्टनर की तलाश पूरी होगी।
  • सिंह राशि परिवार ( Family)जीवनसाथी की तरफ से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy)श्री यंत्र की पूजा करें,अगर घर में तंगहाली है तो दूर होगी।
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) वाहन ध्यान से चलाएं।
  • सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7

19 August 2021 आज का कन्या राशिफल ( Virgo Horoscope Today ) आज गुरुवार के दिन दोस्तों के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। इस दौरान ताजगी और स्फूर्ति रहने से आप हर काम को सफलता से कर पाएंगे। वाहन चलाते समय दुर्घटना के योग हैं ,सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके लिए अत्यंत फलदायी है।

  • कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) जातक बिजनेस में नई योजनाएं बना सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।
  • कन्या राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
  • कन्या राशि करियर ( Career) ऑफिस के काम से फायदेमंद यात्रा के योग हैं।
  • कन्या राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंधों में अति के चलते साथी का साथ छुटेगा।
  • कन्या राशि परिवार ( Family) अविवाहितों के रिश्ते पैसे वाले घर में तय होंगे।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) हनुमान मंदिर में जाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं, आपके सभी काम पूरे होंगे।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) निवेश के नए और शानदार मौके मिलेंगे।
  • कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6

19 August 2021 आज का तुला राशिफल ( Libra Horoscope Today) जातक के लिए दिन बेहतर साबित होगा आय बढ़ाने के लिए विशेष प्रयत्न करेंगे। शेयर सट्टे से लाभ मिलेगा। परिवार और संबंधों के लिए भी यह समय अच्छा है। पुत्र, पत्नी के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है।

  • तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) आर्थिक कार्यों में सफ़लता मिल सकती है।
  • तुला राशि सेहत ( Health) खान-पान पर संयम रखें और स्वास्थ्य को बेहतर रहेगा।
  • तुला राशि करियर ( Career) नौकरी के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।
  • तुला राशि प्यार ( Love)प्रेम में साथी पर विश्वास नहीं रहेगा।
  • तुला राशि परिवार ( Family) परिवार और दोस्त भी आपका साथ देने में आज आनाकानी करेंगे।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) रुद्राभिषेक करवायें, शादी की समस्या का निदान होगा।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) चोट व रोग से हानि के योग हैं
  • तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 3

19 August 2021 आज का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today ) परिवार में किसी से विवाद होने पर अशांति बनी रहेगी। धार्मिक काम में मन लगाने की सलाह दी जाती है। गृहस्थ जीवन में किसी बात पर विवाद से नुकसान हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

  • वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( money ) भाग्य और धन का लाभ होगा।
  • वृश्चिक राशि सेहत ( Health )स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव लगेगा।
  • वृश्चिक राशि करियर ( Career) किसी बड़ी और नामी कंपनी में उच्च पद पर नौकरी मिलेगी
  • वृश्चिक राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंध में साथी से विवाद और अलगाव होगा।
  • वृश्चिक राशि परिवार ( Family) विवाहित जातकों को संतान सुख मिलेगा।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) राधा-कृष्ण की पूजा करें, प्रेम-विवाह होगा।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast )किसी को धन उधार ना दें। धारदार चीजों से दूर रहें।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

19 August 2021 आज का धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today) अपने आय के स्रोतों से कहीं अधिक धन प्राप्त कर सकते है। जातक अपने विवेक को और बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। आप प्रतियोगी परीक्षा में लगे है तो कामयाबी मिलेगी। ग्रह की स्थिति आपको खुशियां देने वाली है।

  • धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) ननिहाल की संपत्ति पर राज करेंगे।
  • धनु राशि सेहत ( Health) आज ज्यादा भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा।
  • धनु राशि करियर ( Career) आईटी से जुड़े लोगों के लिए धन योग बन रहे हैं।
  • धनु राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंधों में धोखा खाएंगे।
  • धनु राशि परिवार (Family) परिवार वाले जातक के बेपरवाह रवैया से परेशान रहेंगे।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) विष्णुसहस्त्रनाम का जाप करें, परिवार में समृद्धि और लाभ बना रहेगा।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) ) मकान या जमीन खरीद सकते है।
  • धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 7

19 August 2021 आज का मकर राशिफल ( Capricorn Horoscope Today ) जातक को पारिवारिक जीवन में खुशहाली मिलेगी। भूमि-जायदाद के मामलों मे लाभ की स्थिति है। कानूनी मामलों में यह दिन आपके पक्ष में हैं। विरोधियों को पराजित करेंगे। प्रेम के मामले में दिन ठीक-ठाक है। संबंधों में निकटता आएगी। सेहत के लिए मिला-जुला दिन है।

  • मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) बिजनेस और धन के मामले में कुछ खास नहीं रहेगा।
  • मकर राशि सेहत ( Health) सेहत खराब और कमर दर्द से रहेंगे परेशान
  • मकर राशि करियर ( Career) नौकरी के मामले में सामान्य रहेगा।
  • मकर राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंधों में साथी के साथ अंतरंग पलों का आनंद लेंगे।
  • मकर राशि परिवार ( Family) परिवार के साथ मिलकर घर में धार्मिक आयोजन करेंगे।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) काला धागा पैर में बांधेंगे तो चोट नहीं लगेगी।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) बाहर वालों की बातों पर ना ध्यान दें।
  • मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9

19 August 2021 आज का कुंभ राशिफल ( Aquarius Horoscope Today) नौकरी व व्यवसाय में लाभ के आसार है। छात्रों को पढ़ाई में अनुकूल परिणाम मिलने की उम्मीद है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। धार्मिक कामों में शामिल होंगे। दाम्पत्य जीवन में अनबन से मन खिन्न होगा। स्वास्थ अनुकूल रहेगा।

  • कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) नया बिजनेस शुरू करेंगे।
  • कुंभ राशि सेहत ( Health) स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
  • कुंभ राशि करियर ( Career) नौकरी करने वाले जातक विदेश जा सकते हैँ।
  • कुंभ राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंध के लिए दिन मधुर है।
  • कुंभ राशि परिवार ( Family) परिवार और पत्नी से विवाद से दिन खराब होगा।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) लक्ष्मी जी को लाल फूल चढ़ायें।
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) नए रिश्ते का आगाज होगा।
  • कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5

  • 19 August 2021 आज का मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today) मीन राशि वाले आज जातक के लिए अत्यंत शुभफलदायी है। खेल, तकनीक, प्रतियोगिता, परामर्श, चिकित्सा, अध्यापन के क्षेत्रों में के शुरूआती दौर से ही सफलता प्राप्त होगी। संबंधित सेवा क्षेत्रों में पदोन्नति के योग हैं। भौतिक सुख के साधनों की खरीद करेंगे।
  • मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) अप्रत्याशित धन लाभ होगा।
  • मीन राशि सेहत ( Health) सेहत अच्छा रहेगा।
  • मीन राशि करियर ( Career) आजीविका के क्षेत्रों मे मान-सम्मान बढ़ेगा
  • मीन राशि प्यार ( Love) प्रेम संबंध में साथी की खूबसूरती रिश्ते की टूटने की वजह बनेगा।
  • मीन राशि परिवार ( Family) परिवार का सहयोग और प्यार मिलेगा।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) लाल सिंदूर माता रानी को चढ़ाएं।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) धार्मिक कामों में मन लगेगा। माता-पिता की सेवा करेंगे।
  • मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4


आनेवाला कल 20 अगस्त 2021 का राशिफल व् भविष्यवाणी

  • आनेवाला कल 20 अगस्त शुक्रवार तिथि- त्रयोदशी, शुक्ल पक्ष चन्द्रमा मकर राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 20 अगस्त शुक्रवार कल की भविष्यवाणी...
  • कल का मेष राशिफल 20 अगस्त 2021( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वाले कल का दिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने वाला होगा।बच्चे व माता का खास ख्याल रखें। सेहत जातक की खराब हो सकती है। पत्नी आपका खास ख्याल रखेंगी। आपको बिजनेस में लाभ व नौकरी में मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।....
  • कल का वृष राशिफल 20 अगस्त 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) जातक के लिए कल का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। किसी अपने का साथ छुटने से परेशान रहेंगे। किसी पुराने दोस्त मुलाकात होगी। बिजनेस में घाटा होगी व नौकरी में पदोन्नति संभव है। वाहन संभल कर चलाएं। किसी चीज की खरीददारी करेंगे। ....
  • कल का मिथुन राशिफल 20 अगस्त 2021(Gemini Horoscope Tomorrow) शुक्रवार का दिन अपनी पहचान बनाने वाला है। जातक को नाम व पैसा दोनों इस मिलेगा। परिवार के साथ मनोरंजन का समय गुजरेगा। पत्नी को शॉपिंग करवाएंगे। बिजनेस में फायदा होगा। ऑफिस में सब आपके काम की सराहना करेंगे।...
  • कल का कर्क राशिफल 20 अगस्त 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) जातक के लिए कल का दिन मतभेद से भरा रहेगा। जातक के कई रिश्तों में खटास आने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। ऑफिस कलीग्स से व बिजनेस में पार्टनर से परेशान रहेंगे। पत्नी के साथ भी संबंध बोझिल रहेंगे। संतान की तरफ से खुशखबरी मिलेगी।..
  • कल का सिंह राशिफल 20 अगस्त 2021 (Leo Horoscope Tomorrow) जातक के लिए कल परिवार के साथ अनुकूल रहने वाला है। पत्नी व बच्चे आपका साथ पाकर खुशी महसूस करेंगे। सेहत से भी मजबूत रहेंगे। बिजनेस व नौकरी में आपके पक्ष में रहेगा। भाग्य के बल पर आपको बहुत कुछ मिलने वाला है।...
  • कल का कन्या राशिफल 20 अगस्त 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि के लिए मनोरंजन से भरा दिन रहेगा। पूरे दिन घूमने-फिरने में बिता देंगे। बिजनेस में गति धीमी रहेगा, लेकिन नौकरी में स्थिति मजबूत रहेगी। संतान व माता-पिता की सेहत खराब होने से परेशान रहेंगे। पत्नी व परिवार के साथ सामान्य स्थिति है। वाहन संभलकर चलाएं।...
  • कल का तुला राशिफल 20 अगस्त 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) जातक के लिए बाधाओं से भरा दिन है। बिजनेस में अगर पार्टनरशीप है तो संभलने की जरूरत है।ऑफिस में काम का अनुकुल परिणाम नहीं मिलेगा। भाग्य के बल पर कुछ सफलता प्राप्त करेंगे। पढाई को लेकर भी परेशान रहेंगे। सेहत ठीक-ठाक रहेगा। ..
  • कल का वृश्चिक राशिफल 20 अगस्त 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि वाले जातक शुक्रवार को संभल कर चलने वाला होगा। जातक बिजनेस और नौकरी को लेकर किसी पर आंखमूंद कर भरोसा करें। सेहत का ध्यान दें, खान पान पर आपका नियंत्रण नहीं रहेगा। संतान से परेशान रहेंगे। पत्नी से अनबन किसी तीसरे की वजह से होगी। ..
  • कल का धनु राशिफल 20 अगस्त 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) जातक के लिए कल का दिन भाग्य से उत्तम फल देने वाला है। बिजनेस में सफलता मिलने से उत्साह बना रहेगा। अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। यात्रा के योग है। परिवार व पत्नी का ख्याल रखेंगे। संतान को लेकर जातक परेशान रहेंगे। ...
  • कल का मकर राशिफल 20 अगस्त 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) जातक के लिए कल के सुबह की शुरुआत में सारे ग्रह अनुकूल है। । समय का फायदा उठाकर ऑफिस में परिश्रम से सबका दिल जीत लेंगे। बिजनेस में पार्टनर से धोखा मिलेगा। सेहत से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी व परिवार के साथ दिल दुखाने वाली बात करेंगे। लेन-देन से बचें।...
  • कल का कुंभ राशिफल 20 अगस्त 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) जातक के लिए बिजनेस में विस्तार का योग है। कुंभ राशि वाले नौकरी में पदोन्नति के आसार है। सेहत व खान-पान पर ध्यान दें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे।पत्नी के साथ घूमेंगे-फिरेंगे व पारिवारिक मुद्दो पर विचार रखेंगे।...
  • कल का मीन राशिफल 20 अगस्त 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) जातक के लिए कल का दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। सेहत अच्छा रहने वाला है। बिजनेस व नौकरी के लिए लाभवर्धक है। वैवाहिक जीवन में अनबन के बावजूद प्यार कम नहीं होने वाला है।..

राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।

क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!