24 November 2021 Ka Rashifal : इस राशि के लोग करें लाल रंग की वस्तुओं का दान, जानिए अपना हाल, पढ़ें आज का राशिफल

24 November 2021 Ka Love Rashifal : आज मेष से मीन तक राशियों के प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 24 Nov 2021 8:00 AM IST (Updated on: 25 Nov 2021 6:12 AM IST)
24 November 2021 Ka Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

24 November 2021 Ka Rashifal आज का राशिफल २४ नवंबर २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

आज का दिन बुधवार है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए क्या लेकर आ रहा है। जानने के लिए देखिए आज का दैनिक राशिफल.....


24 November 2021 Rashifal आज का मेष राशिफल : आज की भविष्यवाणी में आज मेष राशि के इस राशि के जातक आप बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की सहायता करेंगे। इससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपके लिए रिश्ते बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे फिर चाहे वो रिश्ता आपसे हो या उनसे जिन्हें आप जानते भी नहीं। आपको अपनों के साथ समय बिताने से प्यार का एहसास होगा।

  • मेष राशि लव राशिफल (Love) आज मेष राशि वाले जातक मनपसंद साथी का साथ मिलेगा।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) मेष राशि वाले जातक लाल रंग की वस्तुओं का दान और शांति के लिए व्रत पूजा करें।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) आज मेष राशि के जातक आज आर्थिक रूप से शुभ रहने वाला है
  • मेष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, सफेद

24 November 2021 Rashifal आज का वृष राशिफल : आज की दैनिक राशिफल में वृष राशि के जातक आपके दोस्त के बीच का मधुर रिश्ता आपको खुशी देगा। किसी गलतफहमी को हल करने के आपके प्रयास रंग लाएंगे। ये समय अपनी पुरानी यादों को ताजा करके उनका मजा लेने का है। एक साथ बिताए गए इस समय का आपको पूरा मजा लेना चाहिए।

  • वृष राशि लव राशिफल (Love) वृष राशि के जातक को साथी से सरप्राइज मिलेगा।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) वृष राशि के जातक रोज मंदिर जाये और गरीब को 21 दिन तक खाना खिलायें, परेशानी दूर होगी।
  • वृष राशि का पूर्वाभास ( Forecast) वृष राशि वाले आज जातक कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।
  • वृष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, लाल



24 November2021 Rashifal आज का मिथुन राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज मिथुन राशि के जातक आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। इसी स्पष्टता से आपको सफलता भी मिल सकती है।घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढेंगे। पिता से अधिक से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

  • मिथुन राशि प्यार (Love) मिथुन राशि वाले जातक प्रपोज करने के लिए दिन शुभ है।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मिथुन राशि वाले जातक गायत्री मंत्र का पाठ करें।
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) मिथुन राशि वाले आज सेहत का ध्यान रखें।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, पीला

24 November 2021 Rashifal आज का कर्क राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज कर्क राशि के जातक अपने कौशल व हिम्मत से आप अपने रास्ते में आने वाली सभी परेशानियों को हल कर लेंगे। आपकी इन खूबियों का जादुई असर होगा व सारी परेशानियां खुद ही खत्म हो जाएंगी। अपना उत्साह बनाए रखें क्योंकि इसी से आपकी सारी परेशानियां खत्म हो सकेंगी।

  • कर्क राशि का प्यार (Love) कर्क राशि वाले आज आपक दिल टूट जायेगा।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) कर्क राशि के जातक आज मंगल का व्रत करें और मंदिर जायें।
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) कर्क राशि वाले जातक व्यापार में अतिरिक्त लाभ का अवसर प्राप्त होगा। जमीन के सौदे हो सकते हैं
  • कर्क राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 8, हरा।

24 November 2021 Rashifal आज का सिंह राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज सिंह राशि के जातक नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। नौकरी व ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख मिलेगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज पा सकेंगे। बिजनेस के क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है।

  • सिंह राशि प्यार ( Love) सिंह राशि वाले आज जातक दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) सिंह राशि के जातक रोज नारायण कवच का पाठ करें।
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) सिंह राशि के जातक प्रोफेशनल लाइफ में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 8, आसमानी।

24 November 2021 Rashifal आज का कन्या राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज कन्या राशि के जातक आप अपने आपको शायद अकेला सा महसूस करें। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी रुचियां आपके परिजनों की रुचियों से बिल्कुल अलग हैं। आपके घर के बड़े- बुजुर्गों को आपकी पसंद कुछ अटपटी सी लगे लेकिन आज का दिन धैर्य रखने का है। और चाहे कुछ भी हो आपको इस बात को सराहना चाहिए कि आपके परिवार जन इतनी भिन्नता के बावजूद एक दूसरे को प्यार करते हैं।

  • कन्या राशि लव ( Love) कन्या राशि के जातक के प्यार को परिवार की उपेक्षा झेलनी पड़ेगी।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) कन्या राशि वाले आज गाय को हरा चारा खिलायें।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) कन्या राशि के जातक मानसिक शान्ति रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी।
  • कन्या राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, गुलाबी।

24 November 2021 Rashifal आज का तुला राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज तुला राशि के जातक बिना किसी कारण आपके दिल में उदासी छाई रहेगी। लेकिन आप चिंता ना करें ये उदासी जल्दी ही खत्म भी हो जाएगी। इस समय आप बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन जल्दी ही आप अपनी जिंदगी में सुरक्षा और स्थिरता पाएंगे। ये डर जिंदगी की राह में छोटे-मोटे गढ़्ढ़ों जैसा ही है।

  • तुला राशि लव राशिफल ( Love) तुला राशि वाले जातक आज आपकी शादी तय हो सकती है।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) तुला राशि के जातक गणेश भगवान की पूजा करें।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) आज जातक के लिए नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
  • तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 1, आसमानी


24 November 2021 Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज वृश्चिक राशि वाले जातक आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। इन झगड़ों से बचा जा सकता है अगर आप अपनी कथनी पर ध्यान दें और किसी को ऐसा कुछ ना कहें जिससे किसी को दुख हो।.

  • वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love) आज वृश्चिक राशि के जातक के निजी जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) वृश्चिक राशि के जातक शनि मंदिर में दान पुण्य करें।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast ) वृश्चिक राशि वाले आज जातक नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7 ग्रे।

24 November 2021 Rashifal आज का धनु राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज धनु राशि केजातक बउच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। मौके का फायदा उठाएं।

  • धनु राशि प्यार ( Love) धनु राशि वाले जातक के निजी संबंधों में तीसरे की दखल से तनाव बढ़ेगा।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) धनु राशि वाले आज बुधवार का व्रत करें और दुर्वा चढ़ायें।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) धनु राशि के जातक पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।
  • धनु राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, पीला।

24 November 2021 Rashifal आज का मकर राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज मकर राशि जातक आप मानसिक शांति पाना चाहेंगे। शांति आपके भीतर ही है, उसे बाहर ढ़ूंढ़ने की बजाय अपने अंदर खोजें। इसकी शुरूआत आप योग से कर सकते हैं। इसके परिणाम से आपको बहुत खुशी होगी।वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। यात्रा पर जाना हो सकता है।

  • मकर राशि प्यार ( Love) मकर राशि वाले जातक दांपत्य जीवन में खटास आएगी।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) मकर राशि के जातक गणेश जी को दुर्वा चढ़ायें।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) मकर राशि के जातक किसी के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
  • मकर राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, बैंगनी।

24 November 2021 Rashifal आज का कुंभ राशिफल :आज की भविष्यवाणी आज कुंभ राशि वाले इस राशि के जातक आप सामाजिक रूप से कुछ व्यस्त रहेंगे। आप शायद अपने पुराने दोस्तों के याद कर रहे हैं। उनसे मिल कर आपको बहुत खुशी होगी आप अपने काम की उन्नति को लेकर भी बहुत उत्साहित हैं। आपके घर पर भी खुशियों का माहौल रहेगा।

  • कुंभ राशि प्यार ( Love) आज कुंभ राशि के जातक आपके प्रेम संबंध आपकी चर्चा की वजह बनेंगे।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) कुंभ राशि के जातक शनि देव की पूजा करें।
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) कुंभ राशि के जातक नए लोगों से संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं।
  • कुंभ राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, नीला।

24 November 2021 Rashifal आज का मीन राशिफल : आज की भविष्यवाणी आज मीन राशि के जातक आप खुद को सही मायने में जानने की कोशिश करेंगे। आप अपनी मान्यताओं पर ध्यान देंगे। इसी राह पर चलते रहें क्योंकि इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आप किसी पवित्र स्थान पर भी जा सकते हैं। कुछ दान अवश्य करें।...

  • मीन राशि प्यार ( Love) मीन राशि वाले जातक आज पुराने प्यार की याद सताएगी।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) मीन राशि के जातक सूर्य को जल चढाये।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) मीन राशि के जातक आज व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं।
  • मीन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 6, लाल

    आनेवाला कल 25 नवंबर 2021 का राशिफल व भविष्यवाणी

आनेवाला कल 25 नवंबर गुरुवार,सप्तमी, पक्ष-कृष्ण, चन्द्रमा मिथुन व कर्क राशि में संचार करेगा। । जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 25 नवंबर गुरुवार कल की भविष्यवाणी...

कल का मेष राशिफल 25 नवंबर 2021( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों के लिए आने वाले कल के दिन इस राशि के जातक आर्थिक रूप से शुभ रहने वाला है। व्यवसाय में नए निवेश के अवसर मिलेंगे, लाभकारी सौदे होंगे। किसी को उधार देने से पहले सोच-समझकर फैसला लें। पूरा दिन व्यस्तता में गुजरेगा, जिस कारण सेहत में गिरावट आ सकती है।मन अशान्त रहेगा। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।।....

कल का वृष राशिफल 25 नवंबर 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) वृष राशि आने वाला कल के दिन इस राशि के जातक आपके कार्यक्षेत्र पर ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ समय गुजरेगा। घर-परिवार और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। धर्म-ध्यान की ओर रूचि बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।...

कल का मिथुन राशिफल 25 नवंबर 2021 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशि वालों के लिए कल के दिन इस राशि के जातक किसी खास मित्र से मनमुटाव हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से चिंतित रहेंगे। ईश्वर की आराधना में ध्यान लगाने से मानसिक शांति मिलेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।..

कल का कर्क राशिफल 25 नवंबर 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि कल के दिन इस राशि के जातक व्यापार में अतिरिक्त लाभ का अवसर प्राप्त होगा। जमीन के सौदे हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। सेहत का ख्याल रखें।आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। परिवार को समस्या परेशान कर सकती हैं। पिता का सहयोग मिलेगा।...

कल का सिंह राशिफल 25 नवंबर 2021 (Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशि के लिए कल के दिन जातक आप नए लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार और जीवनसाथी के साथ वक्त गुजरेगा, जिससे मानसिक खुशी मिलेगी। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।आत्मविश्वास से तो लवरेज रहेंगें, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। किसी के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।....

कल का कन्या राशिफल 25 नवंबर 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वाले इस राशि के काम में तेजी आएगी, लक्ष्य प्राप्ति की ओर ध्यान केंद्रित होगा। आर्थिक स्थिति यथावत रहेगी। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक सुख मिलेग। अध्यापन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार का सहयोग रहेगा।...

कल का तुला राशिफल 25 वंबर 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि के लिए कल इस राशि के जातक जीवनसाथी और परिवार के साथ लंबी यात्रा पर निकल सकते हैं. किसी रिश्तेदारों से बुरी खबर मिल सकती है.जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। सन्तान को कष्ट होगा।....

कल का वृश्चिक राशिफल 25 नवंबर 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि वाले कल के दिन इस राशि के जातक नए लोगों से संबंध बनेंगे जो भविष्य में आपके लिए फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ेगी. घर-परिवार की स्थिति सामान्य रहेगी।धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी। खर्च की अधिकता रहेगी।...

कल का धनु राशिफल 25 नवंबर 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) धनु राशि वाले के लिए कल का दिन इस राशि के जातककिसी काम पर लंबे समय से लगे हुए हैं तो उसमें आज सफलता मिल सकती है।आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. किसी रिश्तेदार का घर पर आगमन हो सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आशा-निराशा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।..

कल का मकर राशिफल 25 नवंबर 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) मकर राशि वाले इस राशि के जातक अपनों से धोखा मिल सकता है। बेवजह की बहस में न पड़ें, रिश्ते खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर दबाव होने से मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी और परिवार से सहयोग मिलेगा.मन अशान्त तो रहेगा, लेकिन धैर्य शीलता में कमी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार की समस्या बढ़ेंगी।...

कल का कुंभ राशिफल 25 नवंबर 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशि के लिए कल के दिन इस राशि के जातक आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें।अपने किसी खास मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और बहस में पड़े। खर्च में बढ़ोतरी होगी। मानसिक तनाव के साथ-साथ शारीरिक समस्या से भी परेशान रह सकते हैं।स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।...

कल का मीन राशिफल 25 नवंबर 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशि कल का दिन इस राशि के जातक लंबे समय से किसी योजना पर कार्य कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में पूरे दिन लाभ के योग बने रहेंगे। परिवार के साथ समय बिताने पर मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।...


राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

23 November 2021 Aaj Ka Rashifa, 23 नवंबर 2021 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies ,23 नवंबर का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, 23 मीन राशिफल 23 नवंबर 2021 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka businessMesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi, 23 November 2021

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!