30 October 2021 Ka Rashifal : इन 3 राशियों के नौकरीपेशा लोगों के लिए शुभ है आज का दिन, जानें अपना राशिफल

30 October 2021 Ka Love Rashifal : प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल... दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra
Published By Suman Mishra
Published on: 30 Oct 2021 6:30 AM IST (Updated on: 30 Oct 2021 7:31 AM IST)
30   October 2021 Ka Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

30 October 2021 Ka Rashifal राशिफल आज का राशिफल ३० अक्टूबर २०२१ का राशिफल | हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

30 अक्टूबर शनिवार तिथि नवमी राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 30 शनिवार आज की भविष्यवाणी......



30 October 2021 Rashifal आज का मेष राशिफल : मेष राशि वालों के लिए जातक खुद को बहुत ही व्यस्त रखेंगे और काम के बोझ के चलते तनाव में रहेंगे। व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन में बहुत से काम करने पड़ सकते हैं। व्यस्तताओं के चलते साथी की नाराजगी भी झेलनी पड़ सकती है। अपने साथी के साथ संवाद बनाये रखें।

  • मेष राशि धन-संपत्ति (Money) मेष राशि वाले बिजनेस में दोगुना फायदा होगा।
  • मेष राशि सेहत (Health) मेष राशि वाले सेहत का पूरा ख्याल रखें, सर्दी बढ़ रही है।
  • मेष राशि करियर ( Career) मेष राशि वाले आपके काम के तरीकों में बदलाव से सबको लाभ होगा।
  • मेष राशि प्यार (Love) मेष राशि वाले जातक निजी संबंधों में समस्याओं का सामना करेंगे।
  • मेष राशि परिवार (Family) मेष राशि के जातक परिवार के सहयोग से हर काम बखबी कर लेंगे।
  • मेष राशि का उपाय ( Remedy) मेष राशि वाले लाल कपड़ा का दान करें।
  • मेष राशि पूर्वाभास (Forecast) मेष राशि वाले संभलकर रहे लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।
  • मेष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, मैरून

30 October 2021 Rashifal आज का वृष राशिफल :वृष राशि आज के दिन जातक घर और दफ्तर के जीवन में एक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है। आर्थिक रूप से भी यह थोड़ा कठिन समय है। सेहत का ख्याल रखें। यदि कोई काम या वाहनादि की खरीद की सोच रहे है तो अच्छा दिन है।

  • वृष राशि धन-संपत्ति (Money) वृष राशि वाले जातक राजनीतिक क्षेत्र में लाभ के साथ नाम कमायेंगे।
  • वृष राशि सेहत ( Health) वृष राशि वाले जातक सेहत से अच्छ रहेंगे।
  • वृष राशि करियर (Career) वृष राशि वाले जातक ऑफिस से अच्छी खबर मिलेगी।
  • वृष राशि प्यार (Love) वृष राशि के जातक का साथी से रिश्ता बिगड़ सकता है।
  • वृष राशि परिवार (Family) वृष राशि वाले परिवार के साथ रहकर सुख की अनुभूति लेंगे।
  • वृष राशि का उपाय ( Remedy) वृष राशि के जातक पीपल के पेड़ के नीचे दिया जलाये।
  • वृष राशि का पूर्वाभास ( Forecast) वृष राशि वाले आपको आज बहुत बड़ा लाभ होगा।
  • वृष राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) ,3, सफेद।

30 October 2021 Rashifal आज का मिथुन राशिफल : मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन जातक भावनात्मक रूप से थोड़ा परेशान रहेंगे। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है यह लंबे समय तक नहीं होगा।अपने सेहत की ओर ध्यान दें, किसी बीमारी से दो चार होना पड़े। बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

  • मिथुन राशि धन-संपत्ति ( Money) मिथुन राशि के जातक को कई स्त्रोतो से धन मिलेगा।
  • मिथुन राशि सेहत ( Health ) मिथुन राशि के जातक बीमार हो सकते हैं।
  • मिथुन राशि करियर (Career) मिथुन राशि वाले आज आप ऑफिस पॉलिटिक्स में फंस सकते हैं।
  • मिथुन राशि प्यार (Love) मिथुन राशि वाले जातक प्यार में साथी के साथ हदें पार करेंगे। सावधान रहें।
  • मिथुन राशि परिवार ( Family) मिथुन राशि वाले परिवार के साथ विनम्रता से व्यवहार करें।
  • मिथुन राशि का उपाय ( Remedy) मिथुन राशि वाले घर में खरगोश या गाय पाले।
  • मिथुन राशि पूर्वाभास (Forecast) मिथुन राशि वाले दूसरों की बुराई करने से बचें।
  • मिथुन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 8, सुनहरा हरा।



30 October 2021 Rashifal आज का कर्क राशिफल : कर्क राशि के जातक का किसी से झगड़ा हो सकता है, जिसका नुकसान बिजनेस व नौकरी पर होगा। आज का दिन लड़ाई-झगड़े वाला है। माता-पिता से मतभेद हो सकते है, विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। धन लाभ होगा, धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

  • कर्क राशि धन-संपत्ति ( Money) कर्क राशि वाले बिजनेस से कदम संभल कर रखें।
  • कर्क राशि सेहत ( Health) कर्क राशि वाले स्वस्थ्य रहेंगे।
  • कर्क राशि करियर ( Career) कर्क राशि के जातक काम को लेकर जी तोड़ मेहनत करेंगे।
  • कर्क राशि का प्यार (Love) कर्क राशि वाले निजी संबंधों में उत्तेजना से बचें।
  • कर्क राशि परिवार ( Family) कर्क राशि वाले वाणी पर लगाम लगाएं, संबंध खराब होंगे।
  • कर्क राशि का उपाय ( Remedy) कर्क राशि के जातक ब्राह्मण को दान दें।
  • कर्क राशि पूर्वाभास (Forecast) कर्क राशि वाले वाहन से दूर रखें।
  • कर्क राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 7, पीला।

30 October 2021 Rashifal आज का सिंह राशिफल : सिंह राशि के लिए आज के दिन जातक आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी भी परिस्थिति में किसी से विवाद या बहस में न पड़ें। करियर के स्तर पर सब कुछ सामान्य गति से चलने के आसार हैं। नौकरी व व्यवसाय में थोड़ा सब्र रखें।

  • सिंह राशि धन-संपत्ति ( Money) सिंह राशि वाले जातक आज आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे।
  • सिंह राशि सेहत ( Health) सिंह राशि वाले योग से मन शांत रखें।
  • सिंह राशि करियर (Career) सिंह राशि वाले नौकरी में प्रमोशन होगा।
  • सिंह राशि प्यार ( Love) सिंह राशि वाले आज साथी को आपके प्रेम पर शक होगा।
  • सिंह राशि परिवार ( Family)आज सिंह राशि वाले परिवार के साथ मिलकर घर की साज-सज्जा करेंगे।
  • सिंह राशि का उपाय ( Remedy) सिंह राशि के जातक आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ करें।
  • सिंह राशि पूर्वाभास (Forecast) सिंह राशि के जातक मां की जरूरत और सेहत का ख्याल रखें।
  • सिंह राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) केसरिया , 9।

30 October 2021 Rashifal आज का कन्या राशिफल : कन्या राशि वाले जातक को कड़ी मेहनत करना होगा। बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद हैं। मेहनत करते हुए यह विचार अपने मन में न आने दें कि मेहनत का फल नहीं मिलता है। ऑफिस में प्रतिष्ठा बढने वाली है, दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे।

  • कन्या राशि धन-संपत्ति ( Money) कन्या राशि वाले निवेश और संपत्ति के लिए दिन बेहतर है।
  • कन्या राशि सेहत ( Health) कन्या राशि के जातक सेहत का पूरा ख्याल रखें।
  • कन्या राशि करियर ( Career) कन्या राशि वाले आपकी जरूरत का अहसास ऑफिस के लोगों को रहेगा।
  • कन्या राशि प्यार ( Love) कन्या राशि के आज पार्टनर के साथ रोमांटिक डेट करेंगे।
  • कन्या राशि परिवार ( Family) कन्या राशि वाले आज परिवार को लोगों को आपकी जरूरत महसूस होगी।
  • कन्या राशि का उपाय ( Remedy) कन्या राशि वाले आज गाय को पालक खिलायें।
  • कन्या राशि पूर्वाभास (Forecast) कन्या राशि के जातक बड़ों की सेवा करें।
  • कन्या राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 2, हरा।

30 October 2021 Rashifal आज का तुला राशिफल : तुला राशि के जातक के लिए आज का दिन अपने कर्त्तव्य को समझेंगे जिससे जातक के व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल परिणाम मिलेगा।। बच्चों के तरफ से शुभ समाचार मिलेगा।

  • तुला राशि धन-संपत्ति ( Money) तुला राशि वाले बिजनेस की समस्या को समझदारी से संभाल लेंगे।
  • तुला राशि सेहत ( Health) तुला राशि वाले फिटनेस पर ध्यान दें।
  • तुला राशि करियर ( Career) तुला राशि वाले नौकरी में शुभ समाचार मिलेगा।
  • तुला राशि प्यार ( Love) तुला राशि वाले आपके साथी की खूबसूरती सबका दिल जीत लेगी।
  • तुला राशि परिवार ( Family) तुला राशि वाले परिवार में खर्च बढ़ेगा।
  • तुला राशि का उपाय ( Remedy) तुला राशि के जातक शनिदेव के नाम पर तिल, गुड़ और तेल का दान करें।
  • तुला राशि पूर्वाभास (Forecast) आज जातक का अधिकांश समय प्यार और मनोरंजन में बितेगा।
  • तुला राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)1, नीला।

30 October 2021 Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल : वृश्चिक राशि वाले आज के दिन जातक खुद को व्यवस्थित करेंगे। इस राशि के जातकों को अधिक मेहनत करनी होगी। वहीं दूसरी ओर धन लाभ के योग भी बनेंगे। मन एक से अधिक कार्य में लगेगा और किसी कलात्मक अभिरुचि को करना पसंद करेंगे। संतान मनमौजी हो सकती है इसलिए उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

  • वृश्चिक राशि धन-संपत्ति ( money ) वृश्चिक राशि वाले जातक व्यवसाय की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा।
  • वृश्चिक राशि सेहत ( Health ) वृश्चिक राशि वाले सेहत सामान्य है।
  • वृश्चिक राशि करियर ( Career) वृश्चिक राशि वाले आमदनी अट्ठनी खर्चा रुपया होगा
  • वृश्चिक राशि प्यार ( Love) आज वृश्चिक राशि के जातक काम की वजह से साथी से दूर रहेंगे।
  • वृश्चिक राशि परिवार ( Family) वृश्चिक राशि वाले आज पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है।
  • वृश्चिक राशि का उपाय ( Remedy) वृश्चिक राशि के जातक आज 108 परिक्रमा पीपल के वृक्ष की लगायें।
  • वृश्चिक राशि पूर्वाभास (Forecast ) वृश्चिक राशि वाले आपको ससुराल से तोहफा मिलेगा।
  • वृश्चिक राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 5, आसमानी।

30 October 2021 Rashifal आज का धनु राशिफल : धनु राशि वाले जातक आज पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा ।कार्य में व्यस्तता के चलते आप परिवार को ज्यादा समय न दे पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आप को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा हालांकि दूसरी ओर आपके कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ भी जा सकते हैं इसलिए ध्यान रखें।

  • धनु राशि धन-संपत्ति ( Money) धनु राशि के जातक आज धन लाभ हो सकता है।
  • धनु राशि सेहत ( Health) धनु राशि वाले सेहतमंद बने रहेंगे।
  • धनु राशि करियर ( Career) धनु राशि वाले जातक नौकरी में प्रमोशन और सैलरी वृद्धि की संभावना है।
  • धनु राशि प्यार ( Love) धनु राशि वाले जातक साथी से अचानक रिश्ते खत्म हो सकते है।
  • धनु राशि परिवार (Family) धनु राशि वाले आज बहुत सो लोगों से मुलाकात आप को फायदा पहुंचायेगा।
  • धनु राशि का उपाय ( Remedy) धनु राशि वाले जातक शनिवार को गरीबों को खिचड़ी खिलायें।
  • धनु राशि पूर्वाभास (Forecast) धनु राशि के जातक आपका दोस्त आपको विदेश में सेटल करायेंगा।
  • धनु राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 3, सफेद।

30 October 2021 Rashifal आज का मकर राशिफल : मकर राशि वाले आज का दिन जातकों को व्यवसाय के लिए सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा के लिए समय अच्छा है।अपने जीवन साथी का प्यार, समर्थन, व बच्चे की मुस्कुराहट देख सारी परेशानी भूल जाएंगे। पारिवारिक माहौल से मिली सकारात्मक ऊर्जा आपको आगे बढ़ने मदद करेगी। सेहत पर ध्यान दें। भूमि विवाद व कनूनी पचड़े में फंसने से बचे।

  • मकर राशि धन-संपत्ति ( Money) मकर राशि वाले बिजनेस में जानकार लोगों से बिना पूछे आगे न बढ़ें।
  • मकर राशि सेहत ( Health) मकर राशि के जातक आज खुश रहेंगे।
  • मकर राशि करियर ( Career) मकर राशि वाले जातक नौकरी में आगे बढ़ेंगे।
  • मकर राशि प्यार ( Love) मकर राशि वाले प्यार में खुद को बहुत भाग्यशाली मानेंगे।
  • मकर राशि परिवार ( Family) मकर राशि वाले परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा।
  • मकर राशि का उपाय ( Remedy) मकर राशि के जातक हनुमान जी की स्तुति करें।
  • मकर राशि पूर्वाभास (Forecast) मकर राशि के जातक पहचान बनेगी।
  • मकर राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 6, नारंगी।

30 October 2021 Rashifal आज का कुंभ राशिफल : कुंभ राशि के लिए आज के दिन जातक परिवार व दोस्त आज कुछ ज्यादा ही विश्वास दिखाएंगे। जातक के जीवन में सुखद परिवर्तनों का सिलसिला शुरू होगा। व्यवसाय के लिए मिला जुला परिणाम देगा। जातक साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। सेहत पर ध्यान दें।

  • कुंभ राशि धन-संपत्ति ( Money) कुंभ राशि वाले जातक पैसे के लिए दिन बढ़िया रहेगा।
  • कुंभ राशि सेहत ( Health) कुंभ राशि वाले सेहतमंद रहेंगे।
  • कुंभ राशि करियर ( Career) कुंभ राशि के जातक विदेश में त्योहार मनाने की संभावना है।
  • कुंभ राशि प्यार ( Love) आज कुंभ राशि के जातक वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
  • कुंभ राशि परिवार ( Family) कुंभ राशि वाले जातक परिवार के लोगों को घुमने ले जायेंगे।
  • कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) कुंभ राशि के जातक शनि चालीसा का पाठ करें।
  • कुंभ राशि पूर्वाभास (Forecast) कुंभ राशि के जातक विवाद से दूर रहें।
  • कुंभ राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour)9, काला।

30 October 2021 Rashifal आज का मीन राशिफल : मीन राशि के जातकों के लिए आज उत्साह से भरा रहेगा। जातक के काम का तरीका ऑफिस में सबको पसंद आएगा। इस वजह से जातक की वाहवाही होगी।आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। खर्च से जातक की चिंता बढ़ सकती हैं।

  • मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) मीन राशि के जातक में लिखित ध्यान दें, मौखिक से नुकसान होगा।
  • मीन राशि सेहत ( Health) मीन राशि वाले सेहत और खान पन संयमित रखें।
  • मीन राशि करियर ( Career) मीन राशि वाले आपके व्यक्तित्व की छाप ऑफिस में लोगो पर पड़ेगी।
  • मीन राशि प्यार ( Love) मीन राशि वाले प्रेम संबंध में कल्पना लोक में खोएँगे।
  • मीन राशि परिवार ( Family) मीन राशि वाले आज धीर गंभीर हो परिवार के मामलों पर ध्यान दें।
  • मीन राशि का उपाय ( Remedy) मीन राशि के जातक मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनाये।
  • मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) मीन राशि के जातक आज आपको पुरस्कार या सम्मान मिल सकता है।
  • मीन राशि शुभ अंक और रंग (Lucky Number & Colour) 1, हरा।

आनेवाला कल 31 अक्टूबर 2021 का राशिफल व भविष्यवाणी

आनेवाला कल 31 अक्टूबर रविवार, तिथि- दशमी पक्ष-कृष्ण, चन्द्रमा मिथुन राशि में संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 31 अक्टूबर रविवार कल की भविष्यवाणी...


कल का मेष राशिफल 31 अक्टूबर 2021( Aries Horoscope Tomorrow) मेष राशि वालों के लिए आने वाले कल के दिन जातक संभलकर काम करें। खासकर निजी मामलों में दूसरों पर विश्वास कर धोखा खा सकते हैं। अपने काम को पूरा करने के लिये स्वयं पर ही भरोसा रखें। नौकरीपेशा के लिए कार्यस्थल पर काफी मुश्किलों से भरा रहेगा।...

कल का वृष राशिफल 31 अक्टूबर 2021 (Taurus Horoscope Tomorrow) कल के दिन जातक के लिए परेशानियों भरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन में क्लेश और मुश्किलों से तनावग्रस्त होगा। जातक को नजरिए और सोच मे बदलाव की जरूरत है। कोई भी निर्णय लेने से बचने की भी जरूरत होगी।...

कल का मिथुन राशिफल 31 अक्टूबर 2021 (Gemini Horoscope Tomorrow) मिथुन राशि वालों के लिए कल के दिन जातक अपनी सहनशीलता को बढ़ाएं और दूसरों की गलतियों को माफ करना सीखें। नौकरीपेशा के लिए काम की जिम्मेदारी बढेंगी। धन हानि होगी।नौकरी व बिजनेस में अच्छा समय है। सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। थोड़ा खानपान पर ध्यान दें।...

कल का कर्क राशिफल 31 अक्टूबर 2021 (Cancer Horoscope Tomorrow) कर्क राशि वाले कल के दिन जातक का अपने साथी से हर बात शेयर करेंगे। किसी करीबी दोस्त से अपनी परेशानी कह सकते हैं जिससे आतंरिक रूप से एक राहत महसूस होगी।जातक उत्साह से भरपूर रहेंगे और नवीन विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। सेहत के लिए दिन खास नहीं है। ..

कल का सिंह राशिफल 31 अक्टूबर 2021 (Leo Horoscope Tomorrow) सिंह राशि के लिए कल के दिन जातक खान-पान पर ध्यान दें। विदेश में रहने वाले जातकों के लिए दिन शुभ है।आकस्मिक लाभ से भविष्य में निवेश योजना को बल मिलेगा। नौकरी व व्यवसाय में पूरे दिन लाभ होगा।..

कल का कन्या राशिफल 31 अक्टूबर 2021( Virgo Horoscope Tomorrow) कन्या राशि वाले जातक के लिए अत्यंत सौभाग्यशाली होने वाला हैं। हर तरफ से खुशखबरी मिलेगा। पत्नी व परिवार के साथ खुशी का समय गुजरेगा। जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न हो रही समस्याओं का समाधान मिलेगा । दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायी है। सेहत से भी अच्छे रहेंगे।....

कल का तुला राशिफल 31 अक्टूबर 2021 ( Libra Horoscope Tomorrow) तुला राशि के जातक के लिए कल जातक के लिए शुभ फलदायी है। आज भावनात्मक रूप से एक सकारात्मक वातावरण महसूस करेंगे। नौकरी व व्यवसाय में लाभ मिलेगा।जीवनशैली में सुधार लाने के लिए संभल-संभल कर कदम उठाने पड़ेंगें। परिवार के साथ मिला-जुला समय गुजरेगा। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है ।..

कल का वृश्चिक राशिफल 31 अक्टूबर 2021(Scorpio Horoscope Tomorrow ) वृश्चिक राशि वाले कल के दिन जातक को व्यवसायिक लाभ मिलेगा। जिससे जातक में सकारात्मक उर्जा व उत्साह बना रहेगा। प्रेम जीवन में सभी परेशानियों के लिए शांतिपूर्वक तरीके से समाधान करेंगे।परिवारजनों के बीच में लड़ाई न हो इसका ध्यान रखें। नये कार्यों का प्रारंभ आज न करें। नए परिचय भी कुछ खास लाभदायी सिद्ध नहीं हो पाएंगे। सरकार-विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहे।...

कल का धनु राशिफल 31 अक्टूबर 2021(Sagittarius Horoscope Tomorrow) धनु राशि वाले जातक कल विचारों में नकारात्मकता छाने से जातक दिनभर शारीरिक और मानसिक रुप से अस्वस्थता बना रहेगा। क्रोध पर भी संयम रखना पडेगा। खर्च अधिक रहेगा।काम में मन नहीं लगेगा। व्यवसायिक स्थल पर भी उच्चाधिकारी और कलीग्स का व्यवहार नकारात्मक रहेगा। धन खर्च हो सकता है। संतानों के साथ मतभेद अथवा उनकी चिंता से मन व्यग्र रहेगा।...

कल का मकर राशिफल 31 अक्टूबर 2021 ( Capricorn Horoscope Tomorrow) मकर राशि वाले कल का दिन व्यवसाय करनेवालों के लिए बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती के भी योग है। कार्यालय में उच्च अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुख और संतोष प्राप्त होगा। मित्रों से मुलाकात आनंद देगी।...

कल का कुंभ राशिफल 31 अक्टूबर 2021 ( Aquarius Horoscope Tomorrow) कुंभ राशि के लिए कल के दिन मानसिक तनाव व झंझटों से बचें। दोस्तो और सामाजिक कामों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन का खर्च करना पडेगा। फिर नए मित्रों के साथ पहचान होगी, जो कि भविष्य में लाभदायी रहेंगे। सरकारी कामों में सफलता प्राप्त होगी। बडों का सहयोग भी मिलेगा और उन्हें मिलने से आनंद में वृद्धि होगी। दूर या विदेश स्थित संतान के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होंगे...

कल का मीन राशिफल 31 अक्टूबर 2021 (Pisces Horoscope Tomorrow) मीन राशि के जातक आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। यात्रा स्थानांतरण और पर्यटन के योग बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त न हो इसका ध्यान रखिएगा। भागीदारो के साथ भी व्यवहार में मतभेद का निर्माण हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से दूर रहें।...

राशिफल ज्ञान


क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


30 october 2021 Aaj Ka Rashifa 30 अक्टूबर 2021 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies , 30 अक्टूबर का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल, aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business

Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!