TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mantra : चमत्कारी है भगवान शिव के ये मंत्र, नए साल में रोज करें जाप, तुरंत मिलेगा समाधान
Aaj Ka Mantra : नये साल में भगवान शिव के ये मंत्र करेंगे कल्याण, रोज करें इनका जाप जानिए कौन कौन से
Aaj Ka Mantra: 2025 में सब प्रवेश को तैयार है अपने अपने तरीके से सब इस साल खुशहाली की कामना कर रहे है। इस साल को और बढ़िया बनाने के लिए हम शिवजी के कुछ मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इससे निसंदेह भोलभंडारी की कृपा बरसेगी। वैसे तो शिव भगवान के अनगिनत मंत्र और स्तुति है। इस साल को खास बनाने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप न केवल आंतरिक शांति प्रदान करता है, बल्कि सुख-समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त करता है। शिवजी के मंत्र चमत्कारी और प्रभावशाली हैं। इनमें से कुछ मंत्रों का नियमित जाप आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।इनमें कुछ मंत्रों के बारे में बता रहे है। जिन्हे जाप करने से जीवन में चमत्कार होगा।
'सांब सदा शिव' का अर्थ
जिन लोगों ने गुरु मंत्र नहीं लिया है। उन लोगों को इस मंत्र का नित्य जाप करना चाहिए । ओम साम्ब सदाशिवाय नमः मंत्र में 'मां अंबा के साथ भगवान शिव, 'सांब' का अर्थ है, 'सा' (साथ में) और 'अम्बा' (ब्रह्मांड की माता)। यानी, 'सांब सदा शिव' का अर्थ है, 'सदाशिव' (सभी के पिता) जो हमेशा अपनी पत्नी (दुर्गा, सभी की माता) के साथ रहते हैं।
'सांब सदा शिव' मंत्र का महत्व बहुत ज़्यादा है। यह मंत्र भगवान शिव की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए जपा जाता है। इस मंत्र का नियमित जप करने से भक्त को मानसिक शांति, शारीरिक स्वास्थ्य, और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है। इस मंत्र को सोमवार खास तिथियां प्रदोष, त्रयोदशी अमावस्या या पूर्णिमा के साथ श्रावण महीने में किया जाये तो भगवान शिव की कृपा रहती है। इनकी पूजा का विशेष महत्व है इससे कई गुना फल मिलता है।
यह चमत्कारी मंत्र
सांब सदाशिव'' नाम जप करना चाहिए। जितना हो सके, जैसे भी हो सके। ''सांब सदाशिव'' नाम जप करें। ''सांब सदाशिव''अंबा के साथ भगवान शिव'। यानि ''सांब सदाशिव'' के जप से हम दोनों को एक साथ में नमन करते हैं। , ''सांब सदाशिव'' नाम जप बेहद चमत्कारिक है और प्रभावी है। उन्होंने खुद ''सांब सदाशिव'' नाम जप किया है और चमत्कार को महसूस किया है। इस पर प्रेमानंद महाराज ने कहा कि, ''सांब सदाशिव'' नाम जप से माता अंबा और भगवान शिव दोनों ही अपनी कृपा करते हैं और अगर उनकी कृपा हो गई तो इस जीवन की नैया से तर जाओगे।
2025 में करें शिवजी के इन मंत्रों का जाप
धन प्राप्ति के लिए मंत्र:
ॐ नमः शिवाय
108 बार रुद्राक्ष की माला से जाप करें।शिवजी के समक्ष शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं।
मनोकामना पूर्ति के लिए मंत्र:
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय। नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नमः शिवाय॥
नियमित जाप से इच्छाएं पूरी होती हैं।
खुशहाली के लिए मंत्र:
ॐ ऐं ह्रीं शिव गौरीमय, ह्रीं ऐं ॐ
माता पार्वती और शिवजी का ध्यान करते हुए इस मंत्र का जाप करें।
मृत्यु योग या दुर्घटना से बचाव के लिए मंत्र:
महामृत्युंजय मंत्र-ओम त्रयंबकम यजामहे सुगंधिम पुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव वंदना मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्
यह मंत्र प्राणों की रक्षा करता है।
पति की लंबी आयु के लिए मंत्र:
ॐ ह्रीं नमः शिवाय ह्रीं ॐ
शिवलिंग पर दूध चढ़ाते हुए इस मंत्र का जाप करें।
धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी का मंत्र
ॐ श्रीं ऐं ॐ
शाम के समय लक्ष्मी मां की पूजा करते हुए इस मंत्र का जाप करें।
विवाह में बाधा दूर करने के लिए मंत्र:
हे गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकरप्रिया। तथा मां कुरु कल्याणी कान्तकांता सुदुर्लभाम॥
इस मंत्र को 21 या 51 बार जाप करें।
परिवार की खुशहाली के लिए मंत्र:
ॐ सांब सदा शिवाय नमः
नियमित जाप से परिवार में तालमेल और शांति बनी रहती है।
भगवान शिव और मां अंबा के इन मंत्रों का नियमित जाप 2025 में आपके जीवन को खुशियों और समृद्धि से भर देगा। इन मंत्रों का प्रभाव तभी अधिक होता है जब इन्हें श्रद्धा और समर्पण के साथ किया जाए।
नोट : ये जानकारी ज्योतिष पर आधारित है जो सामान्य सूचना के लिए दी गई है। Newstrack.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। सही जानकारी के लिए आस पास के विद्वानों से भी संपर्क कर लें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!