Chandra Grahan 2022 Sutak Kal Time: कार्तिक पूर्णिमा में पड़ रहा है पूर्ण चंद्र ग्रहण, जानें सूतक का समय

Chandra Grahan 2022 Sutak Kal Time: आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला ये चंद्र ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण है। इस ग्रहण के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी बेहद जरुरी है।

Preeti Mishra
Published on: 7 Nov 2022 6:04 AM GMT (Updated on: 8 Nov 2022 12:18 AM GMT)
Kartik Purnima Kab Hai 2021
X

सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)

Chandra Grahan 2022 Sutak Kal Time: भारत और अन्य देशों में 8 नवंबर 2022 को चंद्र ग्रहण दिखाई देगा, हम सभी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ हैं कि जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आती है, और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तो चंद्र ग्रहण होता है। मंगलवार 8 नवंबर 2022 को लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है, हिंदू कैलेंडर के अनुसार चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को लगने वाला है, जो पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा।

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला ये चंद्र ग्रहण बेहद महत्वपूर्ण है। इस ग्रहण के दौरान लोगों को विशेष सावधानी बरतनी बेहद जरुरी है। आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय के अनुसार मंगलवार, 8 नवम्बर 2022 कार्तिक पूर्णिमा के दिन लगने वाला चन्द्रग्रहण का सूतक प्रातः 8.28 AM से ही प्रारम्भ जो जाएगा। जबकि चन्द्रग्रहण सायं 05.09 PM से 6.19 PM बजे तक ही रहेगा।

सूतक का समय

आचार्य पाण्डेय ने बताया कि मन्दिरों देवालयों के कपाट मंगलवार प्रातः 8:28AM से ग्रहण के सूतक से पर्व काल शाम को 6:19 PM बजे तक बन्द रहेंगे। इसलिये कार्तिक माह की कथाओं और यज्ञ अनुष्ठानों का समापन भोग सोमवार 8 नवम्बर 2022 को प्रातः 8:28 AM से पूर्व होगा।आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय के मुताबिक़ कार्तिक पूर्णिमा व्रत प्रदोष काल व्यापिनी पूर्णिमा को 7 नवम्बर को होगा, पूर्णिमा तिथि का प्रारम्भ 04:19 PM पर होगा। कार्तिक स्नान और चन्द्र ग्रहण,तीर्थ दर्शन और स्नान ग्रहण काल में 8 नवम्बर को होगा।

चंद्र ग्रहण 2022 का समय

आचार्य कौशलेन्द्र पाण्डेय के मुताबिक़ भारत में चंद्र ग्रहण 2022 शाम 5:32 बजे से शाम 6:18 बजे तक दिखाई देगा। धार्मिक गुरुओं के अनुसार चंद्र ग्रहण दोपहर 2:41 बजे शुरू होगा और शाम 6:18 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण 2022 उत्तर/पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अमेरिका, अधिकांश दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, आर्कटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story