देवउठनी एकादशी का दुर्लभ योग इन राशियों को बनाएगा करोड़पति, इनके लिए है चेतावनी

Dev Uthani Ekadashi 2025 Rashifal देवउठनी एकादशी 2025 पर शुभ ग्रह योग बन रहे हैं। जानिए किन 4 राशियों (कर्क, सिंह, कन्या, तुला) पर विष्णुजी की विशेष कृपा रहेगी और किन राशियों को सतर्क रहना होगा। पढ़ें आज का देवउठनी राशिफल।

Suman  Mishra
Published on: 31 Oct 2025 9:02 AM IST
देवउठनी एकादशी का दुर्लभ योग इन राशियों को बनाएगा करोड़पति, इनके लिए है चेतावनी
X

Dev Uthani Ekadashi 2025 Rashifal: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीनों की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी के साथ पुनः शुभ एवं मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी जाती है। इस विशेष अवसर पर श्री विष्णु और मां लक्ष्मी की संयुक्त आराधना से हर तरह की बाधाएं दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि, वैभव तथा मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

देवउठनी एकादशी दुर्लभ योग

देवउठनी एकादशी पर कई दुर्लभ और शुभ ग्रह योग बन रहे हैं।

ध्रुव योग और रवि योग के साथ दिन विशेष फलदायी रहेगा।

गुरु कर्क राशि में रहकर हंस राजयोग बना रहे हैं।

कन्या राशि में शुक्र और राहु के संयोग से नवपंचम राजयोग बन रहा है।

मंगल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रूचक राजयोग बना रहे हैं।

साथ ही गुरु, शनि और मंगल की त्रिकोणीय स्थिति से नवपंचम राजयोग को और बल मिल रहा है।

इन अद्भुत योगों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों को सबसे अधिक शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। वहीं, अन्य राशियों को मिला-जुला परिणाम मिल सकता है — कुछ क्षेत्रों में प्रगति तो कुछ में सावधानी की आवश्यकता रहेगी।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

भाग्य उदय और धनलाभ के योग- देवउठनी एकादशी कर्क राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगी। लग्न भाव में हंस राजयोग बन रहा है, जो प्रतिष्ठा और धन वृद्धि के संकेत दे रहा है। पंचम भाव में मंगल और नवम भाव में शनि किस्मत को मजबूत बना रहे हैं। विरोधियों पर विजय मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। संपत्ति, वाहन या नया घर प्राप्त करने के योग हैं। अचानक धन लाभ संभव है।

सफलता, पदोन्नति और आर्थिक उन्नति- सिंह राशि के लिए यह समय करियर और व्यवसाय दोनों में उन्नति देने वाला रहेगा। सूर्य तीसरे भाव में और मंगल चौथे भाव में स्थित होकर केंद्र त्रिकोण राजयोग बना रहे हैं। गुरु उच्च स्थान पर रहकर शुभ परिणाम देंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अवसर मिलेंगे। जमीन-जायदाद या निवेश से लाभ संभव है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क लाभदायक रहेगा।

मेहनत का फल और पराक्रम में वृद्धि- कन्या राशि के जातकों के लिए यह देवउठनी अत्यंत फलदायी रहेगी। तीसरे भाव में मंगल आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा या साक्षात्कार में सफलता के योग हैं। गुरु का शुभ प्रभाव आपके प्रयासों को दिशा देगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी और परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। मेहनत का हर फल इस समय आपको मिल सकता है।

भाग्य का साथ और सुखद बदलाव-तुला राशि के जातकों के लिए यह समय सौभाग्य से भरा रहेगा। गुरु की अनुकूल दृष्टि और शुक्र की शुभ स्थिति जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पुराना धन वापस मिल सकता है। नए रिश्ते या साझेदारी से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का पूरा साथ रहेगा और कई पुराने कार्य पूरे हो सकते हैं।

बाकी राशियों के लिए मिला-जुला असर रहेगा

मेहनत का फल देर से मिलेगा- मेष राशि के जातकों को इस समय प्रयास जारी रखना होगा। रुके हुए काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। किसी पुराने विवाद या देरी से परेशानी रह सकती है। आर्थिक मामलों में संयम रखें। सेहत का ध्यान रखें और जल्दबाजी में निर्णय न लें।

परिवारिक तनाव से बचें, खर्च बढ़ सकता है- वृषभ राशि वालों को इस एकादशी पर पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखनी होगी। अनावश्यक खर्च या किसी रिश्ते में मतभेद की स्थिति बन सकती है। नौकरी बदलने या नए निवेश में जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष से सुख मिलेगा।

काम का दबाव, परिश्रम से सफलता- मिथुन राशि के जातकों पर काम का दबाव बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में देरी संभव है। हालांकि, धैर्य बनाए रखने से सफलता मिलेगी। धन के मामले में सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत और नींद का विशेष ध्यान रखें।

जल्दबाजी से नुकसान, संयम जरूरी-श्चिक राशि के जातक किसी गलतफहमी या ग़लत निर्णय से परेशानी में पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव या मतभेद संभव हैं। अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और निवेश को फिलहाल टालें।

यात्राएं और नए अवसर, पर ध्यान रखें सेहत पर-धनु राशि के लिए समय मिला-जुला रहेगा। यात्रा से लाभ होगा, पर थकान भी बढ़ सकती है। करियर में परिवर्तन की संभावना है। खानपान का ध्यान रखें। कोई पुरानी बात मानसिक तनाव दे सकती है, जिसे नजरअंदाज करना बेहतर होगा।

सम्मान मिलेगा पर खर्चों पर नियंत्रण जरूरी- मकर राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। धन के मामलों में सावधानी रखें। किसी पुराने मित्र से सहयोग मिलेगा। भावनात्मक निर्णय न लें। पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें।

मेहनत ज्यादा, परिणाम देर से- कुंभ राशि वालों को इस समय धैर्य की परीक्षा देनी होगी। काम में अड़चनें आ सकती हैं, पर आपकी लगन अंततः परिणाम देगी। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। निवेश या यात्रा में सावधानी बरतें।

रिश्तों में तनाव, पर अंततः राहत-मीन राशि के जातकों को संबंधों और परिवार के मामलों में उतार-चढ़ाव झेलने पड़ सकते हैं। किसी करीबी से मतभेद हो सकता है, लेकिन स्थिति जल्दी सुधर जाएगी। कामकाज में धीरे-धीरे सुधार होगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान या प्रार्थना करें।

देवउठनी एकादशीं इस बार ग्रहों की अनुकूल स्थिति कर्क, सिंह, कन्या और तुला राशि के जातकों को विशेष सफलता, सुख और समृद्धि प्रदान करेगी। बाकी राशियों को संयम, धैर्य और सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा के लिए शुभ मंत्र: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ,शुभ रंग: पीला, केसरिया और सुनहरा और शुभ उपाय: तुलसी पत्र और आंवले का दीपक श्री विष्णु को अर्पित करें, घर में सकारात्मकता बनी रहेगी।

1 / 5
Your Score0/ 5
Suman  Mishra

Suman Mishra

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!