TRENDING TAGS :
Diwali 2022 Shubh Muhurat: छोटी दीपावली व बड़ी दीपावली के जाने मुहूर्त, कब जलाएं दीप
Diwali 2022 Shubh Muhurat: देशभर में दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी-गणेश, मां महाकाली, मां सरस्वती की पूजा बहुत विधि-विधान से और शुभ मुहूर्त में की जाती है। आइए आपको ज्योतिषाचार्य गुरु जी देवेंद्र भट्ट द्वारा बताए गए दिवाली पूजा शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं।
Diwali 2022 Shubh Muhurat: दिवाली का त्योहार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि मनाया जाता है। देशभर में दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। बुराई पर अच्छाई की जीत, अंधकार पर प्रकाश की जीत के उपलक्ष्य में दीए जलाए जाते हैं। दिवाली के त्योहार पर लोग घर, दुकान, दफ्तर सब जगह दीए जलाते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी-गणेश, मां महाकाली, मां सरस्वती की पूजा बहुत विधि-विधान से और शुभ मुहूर्त में की जाती है। आइए आपको ज्योतिषाचार्य गुरु जी देवेंद्र भट्ट द्वारा बताए गए दिवाली पूजा शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं।
धन त्रयोदशी को शुभ मुहूर्त
22 अक्टूबर,2022 दिन शनिवार सायं 04:33 बजे से 23 अक्टूबर,2022 दिन रविवार सायं 05:04 बजे तक है।
धन त्रयोदशी की खरीद का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर,2022 को सायं 05:45 से 07:20 एवम 08:55 PM से रात्रिपर्यंत। जो शनिवार को लौह धातु नही खरीदते वे 23 अक्टूबर,2022 को दिन में 09:15 AM से 12:05 PM तक तथा 01:30PM से 02:54PM तक शुभ मुहूर्त में खरीद कर सकते है।
नरक चतुर्दशी को दीप ऐसे जलाएं
23 अक्टूबर,2022 को रात्रि में दीप गृह के बाहर रखें।
दीपावली की शुभ मुहूर्त
24 अक्टूबर,2022 दिन सोमवार को दीप पूजन सायं 05:38 PM से 06:55 PM के मध्य करना है।
लक्ष्मी गणेश का पूजन मुहूर्त वृष लग्न में 06:55 PM से 08:51 PM के मध्य शुभ है।
निशा पूजन सिंह लग्न में रात्रि 01:19 AM 03:33 AM के मध्य शुभ है।
व्यापारिक प्रतिष्ठानों में जहां दिन में लक्ष्मी गणेश पूजन का विधान है , शुभ मुहूर्त 02:19 PM से 03:55 PM तक है।
दीपोत्सव की शुभकामना।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!