10 नवंबर को बनेगा गजकेसरी योग! इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन और सौभाग्य

Gajkesari Yog November 2025: 10 नवंबर को चंद्रमा अपरान्ह 01.02 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके चलते गजकेसरी योग बनेगा। वहीं गुरू बृहस्पति कर्क राशि में रहकर पहले ही हंस महापुरूष राजयोग का निर्माण कर चुके हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 30 Oct 2025 12:28 PM IST
Gajkesari Yog 2025
X

Gajkesari Yog 2025

Gajkesari Yog November 2025: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरू बृहस्पति का गोचर होना खास माना जाता है। जब भी गुरू बृहस्पति अपनी चाल में बदलाव करते हैं तो इसका असर लोगों के जीवन पर भी पड़ता है। हिंदू पंचाग के मुताबिक 18 अक्टूबर को अतिचारी गुरू ने कर्क राशि में प्रवेश किया था और इसी राशि में वह पांच दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। इसके प्रभाव से गुरू हर दिन किसी ने किसी ग्रह के साथ शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण करते हैं।

वहीं दस नवंबर को गुरू बृहस्पताल चंद्रमा के साथ मिलकर गजकेसरी योग का निर्माण करने जा रहे हैं। 10 नवंबर को चंद्रमा अपरान्ह 01.02 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। जिसके चलते गजकेसरी योग बनेगा। वहीं गुरू बृहस्पति कर्क राशि में रहकर पहले ही हंस महापुरूष राजयोग का निर्माण कर चुके हैं। आइए जानते हैं दोनों शुभ राजयोगों का किन राशि के जातकों को लाभ होने जा रहा है।

मेष

गजकेसरी योग के बनने से मेष राशि के जातकों को काफी लाभ होगा। दस नवंबर के बाद उनको गोल्डन समय शुरू हो जाएगा। नए कार्यों की शुरूआत होगी। व्यापार में भी लाभ की संभावनाएं बढ़ेगीं। जिस कार्य में हाथ रखेंगे। उसमें सफलता निश्चित ही मिलेगी। यह समय इस राशि के जातकों के लिए हर तरह से शुभ होगा। परिवार में भी बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क

दस नवंबर को गजकेसरी योग के बनने से कर्क राशि के जातकों का फायदा ही फायदा होने वाला है। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ैगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा। आय में इजाफा हो सकता है। प्रमोशन का भी संयोग बन रहा है। कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है।

वृश्चिक

गजकेसरी योग के बनने से वृश्चिक राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी। अधूरा कार्य पूरा हो सकता है। करियर में उन्नति और नये कार्यों की शुरूआत हो सकती है। परिवार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। संपत्ति में निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!