TRENDING TAGS :
Guru ka Rashi Parivartan 2023 Me Kab Hoga: अप्रैल के बाद इन लोगों का चमकेगा भाग्य, मिलेगी नई सौगात, जानिए किसके लिए अच्छे रहेंगे गुरु
Guru ka Rashi Parivartan 2023 me Kab Hoga : 2023 में गुरु अप्रेल माह में राशि परिवर्तन कर रहें है। गुरू के इस राशि परिवर्तन से आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ने वाला है।किसके लिए भाग्यशाली रहेंगे बृहस्पति,,,
सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया
Guru ka Rashi Parivartan 2023 me Kab Hoga
गुरु का राशि परिवर्तन 2023 में कब होगा
9 ग्रहों में बृहस्पति को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है जिसकी चाल से देश और दुनिया के आने वाले समय के बारे जाना जाता है। साल 2023 में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है, जिसमें देवगुरु बृहस्पति भी शामिल हैं। गुरु ग्रह साल 2023 में 22 अप्रैल को अपनी स्वराशि से निकलकर मंगल ग्रह के स्वामित्व वाली राशि मेष में प्रवेश करेंगे। मतलब की अब बृहस्पति ग्रह 24 नवंबर 2022 को सुबह करीब 04 .36 मिनट अपनी ही स्वयं की मीन राशि में मार्गी हो गए हैं। गुरु मार्गी अवस्था में ही 22 अप्रैल 2023 को सुबह 06 .12 मिनट पर मीन से मेष राशि में प्रवेश करेंगे। जानिए राशियों पर पड़ने वाला प्रभाव...
मेष से कर्क राशि पर पड़ने वाला प्रभाव
- मेष व्यवसाय अथवा नौकरी करने वाले व्यक्तियों को उनके परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे।घर में धार्मिक-मांगलिक कार्य का अवसर आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। एकादश भाव में मौजूद गुरु बृहस्पति आपको अपार धन लाभ कराएगा। परेशानी से मुक्ति के लिए केसर का तिलक लगाएं।
- वृष जातक की लाभ प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के नए-नए स्रोत बनेंगे। यह अवधि शुभ रहेगी और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी रुचि अध्यात्म की ओर बढ़ेगी। परेशानियों से निजात पाने के लिए बृहस्पतिवार के दिन गरीबों को भोजन कराएं।
- मिथुन इस राशि के जातक को धन लाभ लगातार होता रहेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ेगा। धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। छात्रों को पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की परेशानियां तकलीफ दे सकती है। बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष की परिक्रमा करें और उस पर चने की दाल अर्पित करें।
- कर्क इस राशि के जातक को लाभ कम होगा। नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं तो वहीं स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। दांपत्य जीवन में संतान पक्ष को भाग्य का साथ थोड़ा कम है। व्यावसायिक जातकों को व्यवसाय में जबर्दस्त सफलता मिलेगी, उत्तम धनलाभ होगा। इस राशि के जातक गाय को चने की दाल अथवा हरी सब्जी खिलाएं।
सिंह से वृश्चिक राशि पर पड़ने वाला प्रभाव
- सिंह इस राशि के जातक को अनावश्यक चिंता एवं मानसिक तनाव बना रहेगा। नौकरी में मान-सम्मान मिलेगा, उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जातक अपना कोई बकाया कर्ज चुकाने में सफल होंगे। प्रेम विवाह करने का विचार कर रहे जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। इस राशि के जातक हर बृहस्पतिवार के दिन पीपल को जल अर्पित करें।
- कन्या इस राशि के जातक को अपने विरोधियों से भी सावधान रहना है। परिवार में मंगल कार्य होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र पर हर कार्य में कई रुकावटें आने से मन उदास रहेगा। आर्थिक जीवन भी प्रभावित होने से खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के जातक को गुरुवार के दिन गौ को गुड़ और गेहूं खिलाना चाहिए।
- तुला इस राशि के जातक की कार्यकुशलता बढ़ेगी। संतान पक्ष से संतुष्टि रहेगी। राजनीतिक लोगों से संपर्क बढ़ेगा। प्रतिष्ठा एवं सम्मान के योग बन रहे हैं। बड़े-बुजुर्गों से सहयोग मिलेगा, संतान से जुड़ी कोई परेशानी दूर होगी, नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है।जातक रोजाना गाय को आटे की लोई पर हल्दी का तिलक लगाकर खिलाएं।
- वृश्चिक इस राशि के जातक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और खर्चों पर कंट्रोल रखें। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है, पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। माताजी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जहां आपको धन खर्च करना पड़ेगा। संतान पक्ष के लिए भी समय अनुकूल नहीं दिखाई दे रहा। आर्थिक जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा और अपार धन की प्राप्ति होगी। जातक पुखराज धारण करें।
धनु से मीन राशि पर पड़ने वाला प्रभाव
- धनु इस राशि के जातक क्रोध पर नियंत्रण रखें। इससे स्वास्थ्य हानि हो सकती है। नौकरी में नए और अच्छे अवसर मिलेंगे, धर्म और आध्यात्म में उनकी रुचि बढ़ेगी, संतान से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। छोटे भाई-बहनों का साथ मिलेगा और उनके साथ किसी यात्रा पर जाना भी पड़ सकता है। जातक गुरु बीज मंत्र 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:' की एक माला जप करें।
- मकर इस राशि के जातक परिवार में मंगल कार्य होंगे। किसी तरह के विवादित मामले को आपस में ही हल कर लें। जमीन जायदाद के मामले भी हल हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र पर आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपको इस समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत होगी। जातक पीले चावल को गरीबों में बांटें।
- कुंभ इस राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि प्रथम भाव में बृहस्पति शारीरिक कष्ट दे सकते हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी, सामजिक पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा व आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा।जातक बृहस्पतिवार के दिन जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा की सामग्री भेंट करें।
- मीन इस राशि के जातक वाद-विवाद से बचें, लेन-देन के मामलों में भी सावधान रहना होगा। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले जातकों के लिए शुभ रहेगा। जातक रोजाना देव गुरु बृहस्पति के बीज मंत्र 'ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवे नम:' का एक माला जप करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!