Guru Shukra: शादी के लिए महत्वपूर्ण है शुक्र गुरु

Guru Shukra: ज्यादातर हमने देखा होगा कि शादी के समय पुरुष में अलग ही तेज़ आ जाता है। आकर्षण आ जाता है। चमक आ जाती है। क्योंकि उसे शुक्र का साक्षात साथ मिल जाता है। शुक्र वही सबसे चमकीला तारा।

By
Published on: 16 April 2023 10:29 PM IST
Guru Shukra: शादी के लिए महत्वपूर्ण है शुक्र गुरु
X
Guru Shukra (Pic: Social Media)

Guru Shukra: हर ग्रह का समय होता है। हर ग्रह फल देता है जब कोई उससे सम्बंधित चीजो के प्रभाव में आता है। शुक्र स्त्री है। पत्नी है। गुरु पति है। शादी है। बच्चे है। ज्यादातर हमने देखा होगा कि शादी के समय पुरुष में अलग ही तेज़ आ जाता है। आकर्षण आ जाता है। चमक आ जाती है। क्योंकि उसे शुक्र का साक्षात साथ मिल जाता है। शुक्र वही सबसे चमकीला तारा। पुरुष का शुक्र पूर्ण रूप से एक्टिव हो जाता है।

दूसरी तरफ स्त्री का गुरु एक्टिव हो जाता है। गुरु वही समझदारी, विवेक क्षमता, धर्म, आदि आदि। तो देखिए स्त्री आते ही अपने घर को सम्हाल लेती है। परिवार यानी द्वितीय का कारक गुरु, धर्म यानी नवम का कारक गुरु। स्त्री का गुरु पूर्ण रूप से एक्टिव हो जाता है। शुक्र ऐश्वर्य धन दौलत। दूसरी तरफ गुरु धर्म ज्ञान संतान। पारिवारिक जिम्मेदारी। तो ग्रह कब कहा क्या खेल खेल दे। किसे पता।

आज चर्चा बुध ग्रह पर

बुध ग्रह छोटा ग्रह है व गोचर में सूर्य के आस पास अथवा युति में ही रहते हैं। बुध का बहुत अधिक प्रभाव हमारे जीवन पर रहता है। बुध प्रधान व्यक्ति चाहे शरीर में कमजोर हो उसका सामना करना आसान नहीं। प्रभावशाली वाणी के कारण लोग उसे सिर्फ सुनेंगे यहा तक की ऐसे व्यक्ति से तर्क वितर्क करने से भी लोग बचेंगे। वास्तव में सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी बुध प्रधान व्यक्ति ही निभाते है।

फाइनेंस /अकाउंट /बेकिंग क्षेत्र / गणित - आदि इनके अंतर्गत आता है। बड़े से बड़ा नेता - अपने पर्सनल असिस्टेंट भी बुध प्रधान व्यक्ति को रखता है। देश को कैसे चलाना है ये भी बुध प्रधान व्यक्ति ही तय करते हैं। जितने भी बजट पेश होते हैं। सब बुध प्रधान व्यक्ति के द्वारा तैयार होते है। एक अच्छा व्यावसायी भी बुध प्रधान व्यक्ति होता है। अशुभ फल देने पर आए तो बुआ -बहन को ही जान का दुश्मन बना देगा। ऐसे कवि या सिंगर जिनका बुध अच्छा हो उनका उनके क्षेत्रों में नाम होता है। नित्य गणपति पूजा से बुध शुभ फल प्रदान करते हैं

(कंचन सिंह)

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!