TRENDING TAGS :
रक्षाबंधन : आज रात भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण, करें ये उपाय !
रक्षाबंधन के दिन 7 अगस्त 2017 सोमवार को आंशिक चंद्र ग्रहण घटित होगा। यह चंद्र ग्रहण मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में लगेगा।
सहारनपुर: रक्षाबंधन के दिन 7 अगस्त 2017 सोमवार को आंशिक चंद्र ग्रहण घटित होगा। यह चंद्र ग्रहण मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में लगेगा। श्रवण नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है इसलिए वे लोग जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है उनके लिए यह ग्रहण कष्टकारी रह सकता है। सोमवार को होने वाले चंद्र ग्रहण को चूड़ामणि संज्ञक कहा गया है। चूड़ामणि ग्रहण में होने वाला पूजा-पाठ, यज्ञ दान पुण्य अति फलदायी माना जाता है।
ज्योतिषाचार्य सागर जी महाराज के अनुसार, यह चंद्रग्रहण भारत समेत यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, पूर्वी दक्षिण अमेरिका आदि क्षेत्रों में दिखाई देगा। चूंकि यह ग्रहण भारत में दृश्य है इसलिए इसका सूतक मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का समय और समाप्तिकाल इस प्रकार है:
खंडच्छायायुक्त ग्रहण शुरू: 7 अगस्त, 21:20:01 pm आंशिक ग्रहण : 7 अगस्त, 22:52:56 pm अधिकतम ग्रहण: 7 अगस्त, 23:50:29 pm आंशिक ग्रहण समाप्त: 8 अगस्त, 00:48:09 am खंडच्छायायुक्त ग्रहण समाप्त: 8 अगस्त, 02:20:56 am चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित होता है।
ग्रहण का सूतक
चंद्रग्रहण का सूतक 7 अगस्त सोमवार को दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर शुरू हो जाएगा और रात्रि 12:48 पर ग्रहण की समाप्ति पर स्नान के बाद सूतक काल समाप्त हो जाएगा। ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान, मध्य में हवन,पूजा-पाठ और समाप्ति के बाद दान पुण्य और स्नान करना चाहिए।
चंद्रग्रहण वो खगोलीय स्थिति है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सरल रेखा में होते हैं, चंद्रग्रहण केवल पूर्णिमा को घटित हो सकता है। चंद्रग्रहण का प्रकार और अवधि चंद्रमा की स्थिति पर निर्भर करते हैं। चंद्रग्रहण को आप खुली आंखों से देख सकते हैं। आज रात भारत में दिखेगा चंद्रग्रहण, 47 मिनट तक रहेगा।
प्रभाव ग्रहण के वक्त गर्भवती महिलाएं अपना जरूर खास ख्याल रखें। उन्हें इस वक्त ना तो घर से निकलना चाहिए और ना ही कैंची और चाकू का प्रयोग करना चाहिए। चंद्रग्रहण के समय किया हुआ जप लाख गुना फलदायी होता है और सूर्यग्रहण के समय किया हुआ जप 10 लाख गुना फलदायी होता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!