27 अप्रैल: कैसा रहेगा नक्षत्रों की चाल का आपके जीवन पर असर, जानिए राशिफल

शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आज खुशखबरी मिल सकती है. कारोबार सामान्य रहेगा. खर्च में बढ़ोतरी होने पर थोड़े चिंतित हो सकते हैं. जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से मानसिक सुख मिलेगा।

suman
Published on: 26 April 2019 10:44 PM IST
27 अप्रैल: कैसा रहेगा नक्षत्रों की चाल का आपके जीवन पर असर, जानिए राशिफल
X
11 नवंबर दिन बुधवार को जातक के लिए समय अच्छा रहेगा। नौकरी और बिजनेस  में जातक की मेहनत और लगन के सफल परिणाम मिलेंगे।

जयपुर: अष्टमी – 17:02:27 तक, नक्षत्र – श्रवण – 27:12:43 तक,पक्ष – कृष्ण,योग – शुभ – 27:29:31 तक,वार – शनिवार,सूर्योदय – 05:44:29, सूर्यास्त – 18:53:41, राहु काल – 09:01:47 से 10:40:27 तक।

मेष राशि वालों का आज का दिन अच्छा बितेगा। कार्यक्षेत्र पर प्रगति के नए अवसर खुलेंगे. सामाजिक और पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी. कारोबार में लाभ के सौदे होंगे। जमीन में निवेश कर सकते हैं।सोचे हुए कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।

वृषभ राशि वालों की आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. व्यापार में कमाई के मौके मिलेंगे, लाभकारी सौदे होंगे। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकता की वजह से पूरा दिन व्यस्तता में गुजरेगा. जीवनसाथी से अनबन होने से दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है।

मिथुन राशि के लोग आज अपनी वाणी पर संयम बरतें। बहस में न पड़ें, अपने करीबी लोगों से विवाद हो सकता है. कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी, लाभ के अवसर बने रहेंगे. किसी पुराना कानूनी विवाद में सकारात्मक पहल हो सकती है।

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा. खर्च में बढ़ोतरी से परेशान रहेंगे. रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से मानसिक सुख मिलेगा।

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. व्यापार में नया निवेश और लाभकारी सौदे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के काम की सराहना होगी. नए लोगों से मुलाकात होगी। दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है. सेहत का ख्याल रखें।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है. सफलता के द्वार खुलेंगे। व्यापार में अतिरिक्त लाभ मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी परेशानी आपको चिंता में डाल सकती है. धर्म ध्यान की ओर झुकाव बढ़ेगा।परिवारिक कार्यकर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी होगा. कोई पुराना अटका धन आज मिल सकता है।आमदनी बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति में सुधार आएग। घर-परिवार पर माहौल सामान्य रहेगा।विवाह के लिए किये गए प्रयास सफल रहेंगे। समाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता बनी रहेगी। विवेक से कार्य करें।

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन अच्छा बितेगा. व्यापार में नए निवेश के द्वार खुलेंगे। नौकरीपेशा वाले व्यक्तियों के काम की तारीफ होगी। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंग।. सेहत का ख्याल रहेगा।किसी की ज़मानत देकर जोखिम न लें। आज निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

धनु राशि वाले लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी। व्यापार में लाभकारी सौदे होंगे और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे। सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगा। पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है।

मकर राशि वालों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आज खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार सामान्य रहेगा। खर्च में बढ़ोतरी होने पर थोड़े चिंतित हो सकते हैं।जीवनसाथी और परिवार के लोगों का सहयोग मिलने से मानसिक सुख मिलेगा।

कुंभ राशि के लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा. पिछले कई दिनों से कोई योजना बना रहे हैं तो उसमें आज सकारात्मक प्रगति मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। धर्म-ध्यान की ओर रूचि बढ़ेगी। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे।

मीन राशि वालों को आज कोई चिंता घेर सकती है. कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले जानकारों से उचित सलाह लें। व्यापार में लाभ के योग बने रहेगा। परिवार का सहयोग मिलने से मानसिक शांति का अनुभव करेंग।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!