TRENDING TAGS :
राशिफल: जानिए कर्क, सिंह व कन्या में कौन पाएगा दोस्तों का प्यार, कौन खाएगा धोखा?
दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
जयपुर:30 अप्रैल 2019, दिन मंगलवार, तिथि – एकादशी – 24:19:34 तक, नक्षत्र – शतभिषा – 08:15:16 तक, सूर्योदय – 05:41:48,सूर्यास्त – 18:55:30, पक्ष – कृष्ण, योग – एन्द्र – 29:09:12 तक शुभ समय – 11:52:12 से 12:45:06 तक।
मेष 30 अप्रैल घर गृहस्थी के काम में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
वृषभ 30 अप्रैल दूसरों की जीवनशैली देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।
मिथुन 30 अप्रैल अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है। आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक व मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।
कर्क 30 अप्रैल दिन उपयुक्त है। दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आप को लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।
सिंह 30 अप्रैल आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीती में नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।
कन्या 30 अप्रैल क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे है। समय पर संभल जायें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।
तुला 30 अप्रैल अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता नहीं करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक 30 अप्रैल व्यस्त रहें, मस्त रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।आप दुसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज खुश खबर मिलने का दिन है।
धनु 30 अप्रैल दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।भाई-बहनों का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। लेकिन अपने क्रोध व आवेश पर नियंत्रण रखें।
मकर 30 अप्रैल अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी। वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ 30 अप्रैल पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।मन में शांति के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मीन 30 अप्रैल निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!