राशिफल 4 जून: चंद्र ग्रहण से एक दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान

जयपुर माह- ज्येष्ठ, दिन- बृहस्पतिवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि- त्रयोदशी/चतुर्दशी, सूर्योदय- 05.07,सूर्यास्त-18.45, नक्षत्र- विशाखा ।कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन ...

suman
Published on: 3 Jun 2020 11:14 PM IST
राशिफल 4 जून: चंद्र ग्रहण से एक दिन इन राशियों को रहना होगा सावधान
X
जातक के घर में मांगलिक काम होगा। आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है।

जयपुर माह- ज्येष्ठ, दिन- बृहस्पतिवार, पक्ष-शुक्ल, तिथि- त्रयोदशी/चतुर्दशी, सूर्योदय- 05.07,सूर्यास्त-18.45, नक्षत्र- विशाखा ।कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन....

मेष 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक का मन पॉजिटिविटी से भरा होगा। नई चीजों के बारे में खुलकर सोचेंगे। कुछ सेंसटिविटी थोड़ी बढ़ी रहे और रिलेशनशिप में भी थोड़ी परेशानी आ सकती है। धन सम्बन्धी मामलों के लिए भी दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है। तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। ईश्वर की आराधना में थोड़ा समय व्यतीत करना लिए फलदायी साबित होगा। शिव जी की आराधना करें।

वृष 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक का मन पुरानी चीजों में लगेगा। इससे थोड़ा-थोड़ा निगेटिव भी हो सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि सकारात्मक होकर आगे बढ़ें। घर पर इलेक्ट्रिकल रिपेयर का काम कर सकते है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। घर से कबाड़ को कम करें। माता रानी से अपनी सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। जल्द ही समस्याओं का हल मिलेगा।

मिथुन 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक खुद को इमोशनल पाएंगे। साथ ही साथ काम का भी काफी ज्यादा स्ट्रेस लेंगे।अपने हर काम की पूरी जानकारी लेने की कोशिश करें और मेडिटेशन करें। धन सम्बन्धी मामलों के लिए समय अनुकूल है। खुद पर विश्वास बनाए रखें। ईश्वर की मदद से आप परेशानियों का हल निकाल सकेंगे।अपने आप को थोड़ा बैलेंस करने की जरूरत है, आपको नेचुरल चीजों से जुड़ने की आवश्यकता है।

कर्क 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक किसी घरेलू काम में बिजी रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाएंगे।धन के मामले में पार्टनर से मदद मिलेगी। नौकरी वाले जातक के पदोन्नति होने का योग बन रहा है। कुछ नये दोस्त बनेंगे। आज जातक की जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें। बजरंगबली की आराधना करें।

यह पढ़ें...सात संमदर पार नॉन स्टॉप अखंड रामायण, 150 से ज्यादा लोगों ने किया पूरा

सिंह 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक का दिन बढिया रहने वाला है। निवेश के मामले में सावधानी बरतें। कहीं निवेश कर रहे है तो पहले अच्छे से जानकारी ले लें। इस राशि के छात्रों के लिए दिन सफलता दिलाने वाला होगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में उचित लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी व बिजनेस के लिए यात्रा करनी पड़ सकती हैं।

कन्या 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। परिश्रम के परिणाम जल्द ही मिलेंगे। बिजनेस व नौकरी में दिन बहुत सुंदर मौके लेकर आया है। प्रेम के लिए खुशियों का दिन है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगा। सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। यात्रा से बचे। सेहत का ख्याल रखें।

तुला 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक का दिन बेहतर है। जातक को आज धन लाभ भी होगा। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। नौकरी के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार में खुशहाली बनी रहेगी। अपने आर्थिक स्थिति को लेकर सजग बनेंगे। सेहत का ख्याल रखें।

वृश्चिक 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक विद्यार्थियों को नौकरी से संबंधित अच्छे मौके मिलेंगे। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेटस एक दुसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आयेगा। आज आप करियर में नये आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।

यह पढ़ें...लड़कियों का राज खोलती है 1 कप कॉफी, खाने के मेन्यू से जानें उनके दिल का हाल

धनु 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक खुद के काम को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फ़ोन पर बात होगी जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। दाम्पत्य संबंधों में प्यार बना रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। धन के मामले में थोडा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा।

मकर 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक की सेहत बेहतर रहेगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलें। किस्मत का साथ मिलने से अपने काम को समय से पूरा करने में सफल होंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। प्रेम संबंध में तनाव होगा।

कुंभ 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक का मन सामाजिक काम की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम मिलेंगे। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। तली भुनी चीजें अवॉयड करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगा। दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। धन लाभ होने का योग बन रहा है।

मीन 4 जून दिन बृहस्पतिवार को जातक का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। कोई खास दोस्त आज आपसे आर्थिक मदद मांगेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!