TRENDING TAGS :
Masik Shivratri 2025 List : 2025 में मासिक शिवरात्रि का दिन कब-कब होगा, जानिए इस साल महाशिवरात्रि के साथ 11 शिवरात्रि की तिथियां
Masik Shivratri 2025 List :शिवरात्रि का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार बेहद खास माना जाता है। साल में 12 शिवरात्रि होती है। इनमें से महाशिवरात्रि कब होगी, जानते हैं...
Masik Shivratri 2025: साल 2025 आने में कुछ दिन बाकी है। इसके साथ नये उत्सव और त्योहार महाकुंभ के साथ 2025 दस्तक देने को है। इस साल कौन से तिथि कब है जानने के बाद जानते है कि शिवरात्रि और महा शिवरात्रि कब कब होगी। हिंदू धर्म में शिवरात्रि का पर्व बहुत ही खास होता है। मासिक शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का दिन दोनों शिव को प्रिय है। मासिक शिवरात्रि के दिन देवों के देव महादेव की पूजा की जाती है। इसके साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। व्यक्ति का जीवन खुशहाल और शांतिपूर्ण बनता है।
इस साल हर माह मासिक शिवरात्रि का दिन कब कब होगा और मासिक शिवरात्रि के साथ महाशिवरात्रि कब पड़ेगी। जानते है...
मासिक शिवरात्रि कब होती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, मासिक शिवरात्रि प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। ऐसे में माघ महीने में मासिक शिवरात्रि का पर्व 27 जनवरी 2025 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा, व्रत और ध्यान किया जाता है। जो जातक इस दिन सच्चे मन से पूजा-पाठ और ध्यान करते हैं उन्हें शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।
मासिक शिवरात्रि का महत्व
मासिक शिवरात्रि का बहुत ही ज्यादा महत्व है। मान्यता है कि जो जातक इस दिन भगवान शिव की पूजा करते हैं उनकी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही जीवन में सुख-शांति और उन्नति आ जाती है। भगवान शिव की पूजा करने से एक नई ऊर्जा का संचार होता है। जीवन के हर एक पहलू में सकारात्मक ऊर्जा का अवसर प्रदान होता है। मानसिक और शारीरिक रोगों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही मानसिक स्थिति में वृद्धि भी होती है।
2025 में मासिक शिवरात्रि की तिथियां
तिथि त्योहार आरंभ काल समाप्ति काल
जनवरी 27, 2025 मासिक शिवरात्रि (माघ) रात 08:34 मिनट रात 07:35 (28 जनवरी)
फरवरी 26, 2025 महा शिवरात्रि (फाल्गुन) सुबह 11:08 मिनट रात 08:54 (27 फरवरी)
मार्च 27, 2025 मासिक शिवरात्रि (चैत्र) रात 11:03 मिनट रात 07:55 (28 मार्च)
अप्रैल 26, 2025 मासिक शिवरात्रि (वैशाख) सुबह 08:27 मिनट सुबह 04:49 (27 अप्रैल)
मई 25, 2025 मासिक शिवरात्रि (ज्येष्ठ) दोपहर 03:51 मिनट दोपहर 12:11 (26 मई)
जून 23, 2025 मासिक शिवरात्रि (आषाढ़) रात 10:09 मिनट शाम 06:59 (24 जून)
जुलाई 23, 2025 श्रावण शिवरात्रि (श्रावण) सुबह 04:39 मिनट रात 02:28 (24 जुलाई)
अगस्त 21, 2025 मासिक शिवरात्रि (भाद्रपद) दोपहर 12:44 मिनट सुबह 11:55 (22 अगस्त)
सितंबर 19, 2025 मासिक शिवरात्रि (आश्विन) रात 11:36 मिनट रात 12:16 (21 सितम्बर)
अक्टूबर 19, 2025 मासिक शिवरात्रि (कार्तिक) दोपहर 01:51 मिनट दोपहर 03:44 ( 20 अक्टूबर)
नवंबर 18, 2025 मासिक शिवरात्रि (मार्गशीर्ष) सुबह 07:12 मिनट सुबह 09:43 (19 नवम्बर)
दिसंबर 18, 2025, मासिक शिवरात्रि (पौष) रात 02:32 मिनट सुबह 04:59 ( 19 दिसम्बर)
शिवरात्रि पर सुबह स्नान कर साफ कपड़े पहने। फिर भगवान शिव के व्रत का संकल्प लें। भगवान शिव की पूजा करें. जल में बेलपत्र, दूध और शहद डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। भगवान शिव को फल और मिठाई का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद भगवान शिव की आरती करें। ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!