TRENDING TAGS :
18 सितंबर 2025 मीन राशि को आज प्रेम जीवन और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है
Meen Rashifal 18 September 2025 18 सितंबर 2025 मीन राशिफल: मीन राशि के लिए आज का दिन पारिवारिक विवाद और आर्थिक उतार-चढ़ाव ला सकता है। प्रेम जीवन और सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
18 September 2025 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल
आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा। आप किसी पारिवारिक बात विवाद में फंस सकते हैं। व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।
मीन राशि धन-संपत्ति ( Money) मीन राशि के जातक व्यवसायिक और राजनीति से जुड़े लोगों की आमदनी और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।मीन राशि सेहत ( Health) मीन राशि वाले जातक के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे तो अच्छा रहेगा।
मीन राशि करियर ( Career) मीन राशि के जातक ऑफिस में काम के प्रति सजग रहें, सहयोगी आपके पीछे लगे रहेंगे।
मीन राशि प्यार ( Love) मीन राशि के जातक लाइफ पार्टनर से किसी भी तरह की राय लेना बेहतर रहेगा।
मीन राशि परिवार ( Family) मीन राशि वाले जातक परिवार के साथ स्वादिष्ट पकवान का आनंद लेंगे।
मीन राशि का उपाय ( Remedy) मीन राशि के जातक पीपल के पेड़ के नीचे दीप जलायें।
मीन राशि पूर्वाभास (Forecast) मीन राशि वाले आज जातक की रचनात्मक और सामाजिक कामों में रुचि बढ़ेगी।
मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5
राशिफल ज्ञान
क्या राशिफल सही होता है?
हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।
राशिफल क्या होता है?
ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।
क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?
न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।
राशिफल की गणना किस पर आधारित है?
जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।
दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें ।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!