2 जून से बुध अपनी राशि मिथुन में करेगा प्रवेश, जानिए किसे मिलेगा यश, किसे अपयश

बुध चंद्र राशि से दूसरे, चौथे, छठे, 8वें,10वें और 11वें भाव में गोचर करते हैं तो अच्छे परिणाम देते हैं। बुध का यह राशि परिवर्तन मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु व कुंभ राशि वालों को खास लाभ देगा।

suman
Published on: 25 May 2019 11:25 PM IST
2 जून से बुध अपनी राशि मिथुन में करेगा प्रवेश, जानिए किसे मिलेगा यश, किसे अपयश
X

जयपुर: ज्योतिषशास्त्र में बुध राशि मिथुन व कन्या के स्वामी हैं। बुध वाणी के कारक माने जाते हैं। बुध का राशि परिवर्तन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक बड़ी घटना है। प्रत्येक राशि के अनुसार बुध जिस भी घर में स्थित होते हैं उसी के अनुसार परिणाम भी लेकर आते हैं। 18 मई से बुध ने मेष राशि से परिवर्तन कर होकर वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है वृषभ राशि में बुध के सूर्य के साथ आने से बुधादित्य योग भी बन रहा है। इसके बाद बुध अपने घर मिथुन राशि में दो जून को आएगे। बुध इस समय अपनी नीच राशि और शत्रु राशि में गोचर कर रहे हैं।ऐसे में बुध सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा। जानते हैं...

छह राशियों को अधिक लाभ मिलेगा। बुध चंद्र राशि से दूसरे, चौथे, छठे, 8वें,10वें और 11वें भाव में गोचर करते हैं तो अच्छे परिणाम देते हैं। बुध का यह राशि परिवर्तन मेष, कर्क, सिंह, तुला, धनु व कुंभ राशि वालों को खास लाभ देगा।

बुध की अपनी राशि मिथुन व कन्या होती है। वे अपनी राशि कन्या में उच्च के होते हैं, जबकि गुरु की राशि मीन में नीच के होते हैं। बुध का अपना नक्षत्र अश्लेषा,ज्येष्ठा और रेवती है। शिक्षा में गणित, बुद्धि व व्यापार के कारक तत्व हैं बुध।

मेष : आर्थिक उन्नति, स्वास्थ्य लाभ,धन से संबंधित चिंताए कुछ समय के लिये दूर हो सकती हैं। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी योग्यता में भी निखार आने की संभावना है।

वृष : मित्रों से विरोध, अपयश, संचार क्षमता का विकास होगा, स्वभाव में मधुरता व वाणी में मिठास बने रहने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र व धन के क्षेत्र में भी आपको लाभ मिल सकता है।

मिथुन : व्यर्थ विवाद, प्रतिष्ठा में कमी, द्वादश बुध थोडी परेशानियां बढ़ाने वाला होगा। आर्थिक मामलों में भी यह कमजोरी प्रदान करने वाला हो सकता है। निवेशादि में सावधान रहें। जोखिमपूर्ण निर्णय लेने से बचें। परिवार का विशेष ध्यान रखना होगा।

कर्क : लोकप्रियता, धन-वैभव वृद्धि,बुध का फल शुभ रहेगा। कार्यों में वृद्धि करने वाला और मनचाहे कार्यों को पूर्ण करने वाला होगा। किसी प्रिय से मुलाकात होगी।

सिंह : व्यापार , कुशल वाकपटुता, आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा और रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। धन की पूर्ति भी ठीक होगी और कार्य क्षेत्र में नई दिशाएं प्राप्त होंगी।

कन्या : यात्रा में कष्ट, पित्त विकार, बुध की वजह से कार्यों में आसानी होगी। परिवार में कोई मांगलिक काम हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी सुदृढ होगी। सरकारी कार्यों में मामूली उलझन हो सकती है।

तुला : धन-संतान संबंधी लाभ,बुध राशि पर कोई विशेष प्रभाव नहीं डालेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त करेंगे। सभी काम सफल होंगे।

वृश्चिक : पीड़ा, कोपभाजन,सभी प्रकार से अनुकूल वातावरण निर्मित करेगा। शत्रुओं को पराजित कर पाएंगे। पारिवारिक खुशियों की प्राप्ति होगी।

धनु : वस्त्र-आभूषण लाभ, प्रतियोगिता में सफलता,बुध राशि पर कोई विशेष प्रभाव नहीं डालेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त करेंगे। सभी काम सफल होंगे।

मकर : पत्नी से मनमुटाव, परिवार में क्लेष, हर काम को संपन्न करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। सावधान रहें, छोटी उम्र का कोई व्यक्ति अपमान कर सकता है

कुंभ : संचित धन वृद्धि, प्यासों में सफलता,अनावश्यक चिंताओं में वृद्धि करेगा। जहां नुकसान की संभावना होगी, वहां से लाभ मिलेगा। विवाद पूर्ण स्थितियों को काबू करने में सफल रहेंगे।

मीन : बंधु-बांधव से द्वेष, मन आक्रांत,नए योग निर्मित होंगे और कई बाधाओं को पारकर सबसे आगे निकलने में सफल होंगे।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!