इस मूलांक के लोग कभी नहीं छोड़ते जीवनसाथी का साथ, जुलकर करते हैं रह चुनौतियों का सामना

Mulank kaise nikale: इस मूलांक के लोग अपने जीवनसाथी का हाथ कभी नहीं छोड़ते और हर समस्या का हल साथ मिलकर ढूंढ़ते हैं। आइए आपको बताते हैं उनके बारे में-

Akriti Pandey
Published on: 15 Sept 2025 12:23 PM IST
Mulank 6, Mulank 6 personality
X

Mulank 6

Mulank 6: अंक ज्योतिष के मुताबिक, हर व्यक्ति का जन्मांक उसके जन्मदिन से निर्धारित होता है और इसका उसके स्वभाव और जीवनशैली पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ मूलांक के लोग ऐसे होते हैं जो बेहद वफ़ादार, ज़िम्मेदार होते हैं और अपने रिश्तों को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। खासकर अगर रिश्तों की बात करें, तो ये लोग अपने जीवनसाथी का हाथ कभी नहीं छोड़ते और हर समस्या का हल साथ मिलकर ढूंढ़ते हैं। आइए आपको बताते हैं उस मूलांक के बारे में-

कभी नहीं छोड़ते अपने जीवनसाथी का साथ

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है, उन लोगों का मूलांक 6 होता है। इनका स्वामी ग्रह शुक्र है, जिसे प्रेम, आकर्षण, सौंदर्य और रिश्तों का ग्रह माना गया है। ये लोग अपने जीवनसाथी के लिए हमेशा एक मज़बूत सहारा बन कर खड़े रहते हैं। चाहे आर्थिक समस्या हो, मानसिक तनाव हो या कोई पारिवारिक समस्या, ये लोग हमेशा अपने साथी का साथ कभी नही छोड़ते हैं।

रिश्तों को निभाने में होते हैं माहिर

इन लोगों के लिए रिश्तों का मतलब सिर्फ़ प्यार ही नहीं, बल्कि समझ, विश्वास और सहयोग भी होता है। अगर साथी दुखी है या किसी परेशानी से जूझ रहा हो तो ये लोग सबसे पहले उसे खुश करने और संभालने की कोशिश में लग जाते हैं। अगर हालात अच्छे हों, तो साथ रहना आसान होता है, असली परीक्षा मुश्किल समय में होती है। ये अपने स्वभाव से इस बात को साबित कर के दिखाते हैं कि असली रिश्ते वही होते हैं जो हर परिस्थिति में साथ निभाएँ।

हर परिस्थिति में रहते हैं साथ

ये लोग अपने साथी के साथ सिर्फ़ पति-पत्नी का रिश्ता ही नहीं रखते, बल्कि उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त भी मानते हैं। ये हर छोटी बात शेयर करते हैं और मिलकर उसका हल भी निकालते हैं। इस अंक के लोग रिश्तों को बहुत गंभीरता से लेते हैं। इनके लिए प्यार का मतलब सिर्फ़ भावनाएँ ही नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है। यही वजह है कि ये अपने साथी का साथ कभी नहीं छोड़ते और हर परिस्थिति में डटकर उनके साथ खड़े रहते हैं।

Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है।

Akriti Pandey

Akriti Pandey

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!