TRENDING TAGS :
इस मूलांक के लोग होते हैं आत्मविश्वास से भरपूर, समाज में रहता है दबदबा, जानिए इनके शुभ रंग
Mulank 1 personality: अंक ज्योतिष के मुताबिक, कुछ मूलांक वाले लोगों की किस्मत बहुत अलग सी होती है। आज हम ऐसे ही मूलांक वाले लोगों के बारे में बात करेंगे जो आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं।
Mulank 1
Mulank 1: अंक ज्योतिष हमें 1 से 9 तक के मूलांकों के बारे में बताता है। ये मूलांक लोगों की जन्मतिथि पर आधारित होते हैं। किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि के योग को मूलांक कहते हैं। अगर आपको किसी व्यक्ति का मूलांक पता है, तो आपको उसके स्वभाव के बारे में आसानी से पता चल सकता है। साथ ही, आप उसके करियर, विवाह और अन्य बातों को भी इसके जरिए आसानी से समझ सकते हैं। अंक ज्योतिष में कुछ मूलांकों को बहुत ही अच्छा और भाग्यशाली भी बताया गया है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो आत्मविश्वास से पूरी तरह से भरपूर होते हैं।
इस मूलांक वाले लोग होते हैं आत्मविश्वासी
मूलांक 1 वाले लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इस मूलांक के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं। ऐसे में मूलांक 1 वाले लोगों को अपने करियर में खूब सफलता मिलती है। साथ ही, अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास की वजह से ये लोग लोगों के बीच काफ़ी लोकप्रिय भी होते हैं। इन्हें लोगों के बीच अपनी जान-पहचान बढ़ाना भी बहुत पसंद होता है और इसमें इनका कम्युनिकेशन स्किल काम आता है। इन लोगों का कम्युनिकेशन स्किल भी बहुत अच्छा होता है और यही वजह है कि ये लोगों का दिल जीतने में माहिर होते हैं।
मूलांक 1 का शुभ रंग
मूलांक 1 वालों को अपने ग्रह स्वामी को ध्यान में रखते हुए कुछ बातों का उपाय करना इनके लिए बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। अगर ये लोग अपने जीवन में कुछ रंगों का ज़्यादा इस्तेमाल करें तो इनके लिए बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य देव से संबंधित होने के कारण, मूलांक 1 वालों को अपने जीवन में इनसे संबंधित रंगों का ज़्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 1 वालों को अपने आस-पास पीला, लाल, नारंगी और सुनहरा रंग ज़्यादा रखना चाहिए। अगर मूलांक 1 वाले लोग इन चार रंगों के कपड़े पहनते हैं तो ये उनके लिए बेहद शुभ रहेगा।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारी की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!