TRENDING TAGS :
इस मूलांक के लोग जीवन में करते हैं खूब तरक्की, शादी होते ही चमक उठती है इनकी किस्मत!
Numerology tips: आज हम आपको उस मूलांक के बारे में बताएंगे जिनकी शादी के बाद से किस्मत बदल जाती हैं।
Numerology tips
Mulank 7: आज हम आपको उस मूलांक के बारे में बताएंगे जिनकी शादी के बाद किस्मत बदल जाती हैं। इतना ही नहीं, वे खुद भी गुणों की खान होते हैं। जन्मतिथि के साथ ही साथ जन्म माह का भी महत्व बहुत होता है। अंक ज्योतिष में जन्म माह को आधार मानकर किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। यह व्यक्ति के स्वभाव के साथ-साथ उसके करियर के बारे में भी बहुत कुछ बताता है।बता दे कि जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर एक विशेष अंक बनता है, जिसे मूलांक कहा जाता हैं। मूलांक 1 से 9 तक होता है।
शादी के बाद बदल जाती है किस्मत
हर मूलांक किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। अब हम उस खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के बाद ही अपने किस्मत का ताला खोलते है। इतना ही नहीं, वे खुद भी गुणों की खान होते हैं। हम जिस मूलांक की बात कर रहे हैं वो मूलांक 7 है। किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है। इनका भाग्य इनका बहुत साथ देता है। खासकर, शादी के बाद इसका असर ज्यादा देखने को मिलता है। मूलांक 7 वाले लोग शादी के बाद अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में बढ़ते हुए देखते हैं। इन लोगों को गुणों की खान कहा जाता हैं। इनका भाग्य हमेशा इनका साथ देता है। ये स्वभाव से बहुत ही बुद्धिमान और आध्यात्मिक होते हैं।
जीवनसाथी का मिलता है साथ
मूलांक 7 वालों की खास बात यह होती है कि इन्हें प्रेम जीवन में दिखावा करना पसंद नहीं होता। ये अपने जीवनसाथी का दिल कभी नहीं तोड़ते और हर समय उनके साथ खड़े रहते हैं। मूलांक 7 वालों का भाग्य विवाह के बाद ही खुलता है। इनके करियर में तेज़ी से तरक्की देखने को मिलती है। इन्हें कार्यक्षेत्र में बड़ी ज़िम्मेदारियाँ और एक के बाद एक अवसर मिलते ही रहते हैं।
Disclaimer: यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है। NEWSTRACK इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!