TRENDING TAGS :
Aaj Ka Rashifal: 21st May 2021 मेष राशि को मिलेगा निवेश का लाभ, जानिए बाकी राशियों की किस्मत का हाल
Aaj Ka Rashifal:21st May 2021 धन,पैसे,कमाई और निवेश के मामले में कैसा रहेगा दिन, 12 राशियों में किसके सितारे रहेंगे बुलंद।
सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)
Aj Ka Rashifal: 21 May 2021 हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। हम आपको हर दिन आपकी राशि के राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में इन खास बातों को ध्यान रख सकते हैं।
आज का पंचांग व राहुकाल
आज 21 मई शुक्रवार तिथि -नवमी,नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी , योग- वज्र और राहुकाल सुबह 10.44am से 12.35 pm तक रहेगा और चन्द्रमा आज सिंह राशि संचार करेगा। जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि ( Aries Horoscope) आज इस राशि के जातक का दिमाग तेज चलेगा। हर परेशानी को चुटकियों में दूर कर देंगे।
धन-संपत्ति- आर्थिक स्थिति बढ़िया रहने साथ निवेश में दोगुणा फल मिलेगा।
सेहत- जातक सेहत को लेकर सचेत रहें। बीमारी की चपेट में आने की संभावाना।
करियर- नौकरी में अच्छे अवसर मिलेंगे।
प्यार- प्यार के लिए दिन बढ़िया है और किसी से नजरें चार हो सकती हैं।
परिवार- पत्नी का साथ हर काम को आज आसान बना देगा।
उपाय- व्यवसाय में किसी की नजर ना लगें इसके लिए 2 लॉंग पूर्व दिशा में फेंक दें।
पूर्वाभास- आने वाला पल कोई बड़ी खुशी खबरी देगा जिसकी उम्मी नहीं है।
वृष राशि ( Taurus Horoscope) आज इस राशि के जातक को समाज में पहचान मिलेगी। सितारे बुलंदियों पर रहेंगे।
धन-संपत्ति-आज कर्ज से छुटकारा मिलेगा। पिता की संपत्ति में अधिकार मिलेगा।
सेहत- आज सेहत बढ़िया रहेगी, लेकिन मां की बीमारी परेशानी का सबब बन सकती हैं।
करियर- मनोरंजन या तकनीकी क्षेत्र में काम करने वालों को लाभ मिलेगा।
प्यार- प्रेम को रिश्ते का नाम देंगे।
परिवार- परिवार के सदस्यों से मनमुटाव होगा।
उपाय- आने वाला कल अच्छा रहें इसके लिए चिड़ियों को दाना दें।
पूर्वाभास- कल उपहार या कोई खास मिल सकता है।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) इस राशि के जातक को आज यात्रा पर जाने की संभावना है। परिवार के साथ मांगलिक आयोजन करेंगे।
धन-संपत्ति- आय में कमी और व्यवसाय में नुकसान होगा , सावधानी बरतें।
सेहत- कोरोना या किसी महामारी की चपेट में आने की संभावना है।
करियर- इच्छा शक्ति को पंख मिलेगा, करियर में उड़ान भरेंगे।
प्यार- आपके प्यार पर किसी की नजर है। बहुत प्रयत्न के बाद भी साथी से अलगाव होगा।
परिवार- वैवाहिक जीवन में उथल –पुथल रहेगा । समझदारी से काम लें
उपाय- किसी गरीब को खाना खिलाएं, घर में खुशियां बनी रहेगी।
पूर्वाभास- शेयर मार्केट में किया गया निवेश लाभ देगा।
कर्क राशि ( Cancer Horoscope ) आज के दिन आभूषण की खरीदारी के लिए बेहतर है या फिर घर की जरूरत पर खर्च करेंगे।
धन-संपत्ति- आर्थिक लाभ होगा, लेकिन सचंय जरूर करें।
सेहत- आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।
करियर- नौकरी में सहकर्मी नुकसान पहुंचाएंगे।
प्यार- प्रेम के लिए दिन और मौसम दोनों जातक के अनुकू ल है।
परिवार- पत्नी से संबंधों में तनाव की वजह से किसी भी काम में मन नहीं लगेगा।
उपाय- सुबह-सुबह घर के बाहर मेन दरवाजे पर तांबे के लोटे से पानी गिराये।
पूर्वाभास- बारिश की वजह से काम रुकेगा।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) आज इस राशि के जातक के चेहरे पर मुस्कान हर काम का सकारात्मक परिणाम देने के लिए काफी है।
धन-संपत्ति- किसी व्यवसाय के लिए दिन बढ़िया है। निवेश के मौके को हाथ से ना जाने दें।
सेहत- आज जातक की खराब सेहत गंभीर बीमारी के संकेत दे रहे हैं।
करियर- नौकरी –ऑफिस में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसका डटकर मुकाबला करेंगे।
प्यार- किसी खास दोस्त से आज प्यार का इजहार करेंगे तो जवाब हां में मिलेगा।
परिवार- वैवाहिक जीवन में खुशियां दोगुनी बढ़ेगी।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं, सेहत बढ़िया रहेगा।
पूर्वाभास- शोक की खबर मिल सकती हैं या अस्पताल के चक्कर लगाएंगे।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) आज इस राशि के जातक पुरानी यादों में खोए रहेंगे। किसी दोस्त का फोन जातक के चेहरे पर मुस्कान लाएगा।
धन-संपत्ति- निवेश या व्यवसाय में विस्तार की योजना टाल दें।
सेहत- आज जातक की सेहत बढ़िया रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे।
करियर- प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम खुशी देगा।बाहर ना जाए।
प्यार- आज प्रेम में हां और ना वाली स्थिति है।
परिवार- दोस्तों और भाइ-बहनों के साथ घर पर मस्ती करेंगें।
उपाय- पीला या लाल रुमाल पास में रखें , काम बनेगा।
पूर्वाभास- वाहन संभलकर चलाएं। चोट लग सकती है।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) इस राशि के जातक आज बच्चों के साथ मस्ती करेंगे। इससे ऊर्जा का संचार होगा।
धन-संपत्ति- आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। बचत पर ध्यान दें।
सेहत- आराम करें वरना सेहत खराब हो सकती है।
करियर- नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी, भविष्य के लिए लाभवर्द्धक है।
प्यार- प्रेम धोखा या त्रोकणीय प्रेम के शिकार होंगे।
परिवार- मांगलिक काम का आयोजन परिवार के सदस्यों को एक करेगा।।
उपाय- आज हरा चारा गाय या बकरी को खिलाएं।
पूर्वाभास- किसी पुराने का काम का पुरस्कार मिल सकता है।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) आज इस राशि के जातक को अपनों की बातों से तकलीफ होगी। धैर्य और संयम रखें।
धन-संपत्ति- धन के लिए दिन बढ़िया नहीं है। लेन-देन । और निवेश से बचें।
सेहत- जिम जाएं और मेडिटेशन करें लाभ मिलेगा
करियर- लेखन- मनोरजंन के क्षेत्र में लाभ कमाएंगे।
प्यार- दूर रहकर प्यार बढ़ेगा। फोन मैसेज से दूरी कम होगी।
परिवार- जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजना बनाएंगे।
उपाय- पौधे लगाएंगे तो घर में खुशियां और व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
पूर्वाभास- इस राशि के जातक सोशल मीडिया पर वायरल हो सकते हैं।
सांकेतिक तस्वीर ( सौ. से सोशल मीडिया)
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) आज इस राशि के जातक अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। दूसरों के काम भी आएंगे।
धन-संपत्ति- संपत्ति का लाभ मिलेगा। कहीं से अचानक धनलाभ मन को खुशी देगा।
सेहत-आज हल्की-फुल्की बीमारी जातक को परेशान कर सकती है।
करियर- सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले जातक को लाभ मिलेगा।
प्यार- जैसी साथी की कल्पना की है, आज तलाश पूरी होगी।
परिवार- माता-पिता का सम्मान करें तो आगे बढ़ेंगे।
उपाय- हर दिन घर में घी का दीपक जलाएं पैसे की कमी नहीं होगी।
पूर्वाभास- संतान की खुशी मिल सकती है।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) आज इस राशि के जातक को शेयर मार्केट में लाभ मिलेगा। निवेश करें,ईश्वरी कृपा बरसेगी।
धन-संपत्ति-आज जातक जमीन बेच सकते हैं ।जिसमें अच्छा मुनाफा होगा।
सेहत- आज ईश्वरीय कृपा से सेहत बढ़िया रहेगा।
करियर- नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेगी। सहयोगी मदद करेंगे।
प्यार-जातक को आज सच्चा प्यार मिलेगा, जिसका अहसास भी आज ही होगा।
परिवार- घर में मांगलिक या वैवाहिक आयोजन होगा। इससे उत्साह बना रहेगा।
उपाय-तिल और शक्कर जल में प्रवाहित करें।
पूर्वाभास- व्यवसाय में लाभ और शेयर मार्केट में धनलाभ होगा।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) आज इस राशि के जातक का उदार स्वभाव जातक का हर काम बना देगा। पड़ोसी की मदद करेंगे।
धन-संपत्ति- व्यवसाय के लिए दिन सामान्य है। निवेश से बचें।
सेहत- स्वास्थ्य बढिया रहेगा। साथ ही सूझ-बूझ से अस्पताल के चक्कर नहीं लगाएंगे।
करियर- पब्लिक रिलेशन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
प्यार-आज का दिन साथी के साथ खुशनुमा बीतेगा।उपहार का लेन-देन करेंगे।
परिवार- आज परिवार के साथ प्रेम और सौहार्द में बीतेगा।
उपाय- नारियल मंदिर में चढ़ाएं। हर बाधा दूर होगी।
पूर्वाभास- प्रेम में इंतजार खत्म होगा।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) इस राशि के जातक के लिए आज मुसीबतों से भरा दिन रहेगा। वाहन और सेहत को लेकर सचेत रहें।
धन-संपत्ति- आज किया गया निवेश भविष्य में धन लाभ देगा। लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
सेहत- खान-पान पर ध्यान दें। नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ जाएंगे।
करियर- आज कई मौके मिलेंगे, लेकिन ऑफिस षड्यंत्र से बचें नहीं तो नौकरी जा सकती है।
प्यार- प्रेम में भावनाओं पर काबू रखें। नहीं तो साथी दूर जा सकता है।
परिवार- आज परिवार के साथ मस्ती मनोरंजन करेंगे।इससे घर में खुशी का माहौल रहेगा।
उपाय-आज अपने से बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम शुरू करें लाभ मिलेगा।
पूर्वाभास- नौकरी मिलेगी या लॉटरी निकल सकती है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!