TRENDING TAGS :
शारदीय नवरात्रि इस साल 9 नहीं बल्कि पूरे 10 दिन की होगी, मां दुर्गा की होगी विशेष कृपा
Shardiya Navratri 2025: साल 2025 में शारदीय नवरात्रि 9 दिनों की बजाय 10 दिनों की होगी। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण।
Shardiya Navratri 2025
Shardiya Navratri 2025: वर्ष 2025 में शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रही है। इन दिनों माँ दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और माँ दुर्गा की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहती है। वर्ष 2025 में नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगी। महानवमी 1 अक्टूबर को पड़ रही है, जबकि दशहरा या विजयादशमी का पर्व 2 अक्टूबर को मनाया जाएंगा।
क्यों पड़ रहें 10 दिन के नवरात्र ?
साल 2025 में शारदीय नवरात्रि 9 दिनों की बजाय 10 दिनों की होगी। इसके पीछे का कारण एक दिन की अतिरिक्त तिथि का पड़ना है। वर्ष 2025 में नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होगी। इस बार तृतीया तिथि का व्रत 24 और 25 सितंबर को रखा जाएगा। इस बार तृतीया तिथि दो दिन मनाई जाएगी।
नवरात्रि की बढ़ती तिथि देती है शुभ संकेत
- नवरात्रि में बढ़ती तिथि को बहुत शुभ माना जाता है। इसे उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
- शारदीय नवरात्रि का पर्व हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू हो जाता है, जिसे उगते चंद्रमा का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए इस समय को सकारात्मक समय माना जाता है।
- बढ़ती तिथि नई शुरुआत, सृजन और प्रगति का प्रतीक है। इस दौरान की गई साधना फलदायी मानी जाती है।
जानें शारदीय नवरात्रि का महत्व
शारदीय नवरात्रि में उपवास, ध्यान और मां दुर्गा की आराधना करने से भक्त अपने अदंर की शक्ति को जागृत कर सकते हैं और साथ ही अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव भी ला सकते है। बता दे कि शारदीय नवरात्रि को शक्ति उपासना का प्रमुख पर्व माना जाता है। सनातन धर्म के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना करने से भक्तों को सभी प्रकार के मनोवांछित फल प्राप्त होते हैं। और सबसे अच्छी बात ये है कि इस बार माँ दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आ रही हैं, जो सुख-समृद्धि का प्रतीक है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!