TRENDING TAGS :
2020 में इन राशियों पर होगी प्यार व धन की बरसात, जानिए कौन हैं शामिल?
2019 को जाने में 1 माह 1 दिन बचा है। अब लोग 2020 की तैयारी मे लग गए है। अब लोगों के मान में ये है कि आने वाला साल 2020 कैसा रहेगा तो जानते हैं कि किन राशियों के लिए लकी साबित होगा। तो आपको बता दें कि साल 2020 पांच राशि के जातक के लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है।
जयपुर: 2019 को जाने में 1 माह 1 दिन बचा है। अब लोग 2020 की तैयारी मे लग गए है। अब लोगों के मान में ये है कि आने वाला साल 2020 कैसा रहेगा तो जानते हैं कि किन राशियों के लिए लकी साबित होगा। तो आपको बता दें कि साल 2020 पांच राशि के जातक के लिए बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है।
यह पढ़ें...100 करोड़ की मस्जिद! यूपी के इस शहर में 1 लाख लोग पढ़ेंगे नमाज
वृषभ को बदलाव जल्दी पसंद नहीं आता लेकिन 2020 का बदलाव आपके लिए बहुत अच्छा होगा। साल 2020 में बृहस्पति और शनि आपके लिए भाग्याशाली साबित होंगे. नया साल में आपके जीवन में प्यार और पैसा दोनों लेकर आएगा.
वृष राशि वाले जातक को साल की शुरुआत में थोड़ी चिंता या परेशान का अनुभव हो सकता है। लेकिन 2020 में होने वाले बदलाव उनके जीवन में सकारात्मक परिणाम लाएंगे और उन्हें इससे खुशी मिलेगी। 2020 में इस राशि के लोगों को मनचाहा पार्टनर आपको मिलने वाला है। नए साल में जातको जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अब तक जिन लोगों की शादी नहीं हो पाई है, उनकी बात भी 2020 में बन जाएगी।
सिंह राशि के साथ हो या न हो, इस राशि के लोग एक स्टार की तरह जिंदगी जीते हैं। ये लोग जहां भी जाते हैं, बिना कोई मेहनत किए ही सुर्खियां बटोर लेते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है और लोग इनकी तरफ खिंचे चले आते हैं। इस राशि के जो लोग कई दिनों सेहत की समस्या से परेशान हैं, उनकी सारी परेशानियां 2020 में दूर हो जाएंगी। इस साल उनका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा करियर और प्यार में भी 2020 आपके लिए कई अवसर लेकर आ रहा है। इस राशि के लोग इस साल खुद को रिलेशनशिप के मामले में सौभाग्यशाली है।
कन्या राशि के लोगों के जीवन के सभी क्षेत्र 2020 में फलदायी होंगे. लेकिन इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा और इस साल आपके पास पैसों की कमी नहीं होगी। इस राशि के लोग अगर 2020 में किसी नए चीज पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो वो बेझिझक इस साल निवेश कर सकते हैं। 2020 में इस राशि वालों की रोमांटिक लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। बृहस्पति के प्रभाव से जो लोग अभी तक किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं जा पाए हैं उन्हें 2020 में एक अच्छा पार्टनर मिल सकता है।
यह पढ़ें....अब 15 दिसंबर तक NHAI के टोल में पुरानी पद्धति से जारी रहेगी आवाजाही
मकर राशि वालों के लिए शिक्षा और संतान की दृष्टि से साल 2020 राहू के प्रभाव से अच्छा जाने वाला है। धन प्राप्ति के लिए भी 2020 में आपके लिये अच्छे योग बन रहे हैं। इस समय में आप शेयर मार्किटिंग जैसी योजनाओं में पैसा लगा सकते हैं। इस राशि के लोगों की 2020 में अपने पार्टनर के बीच नजदीकियां और बढ़ेंगी। अब तक शनि के कारण आपके जीवन में जो परेशानियां आ रही थीं वो सारी नए साल में दूर हो जाएंगी।
धनु राशि के लोग बहुत रोमांचकारी होते हैं। इस राशि के जातक को सारी समस्याओं का हल मिलेगा, जिसमें वो पिछले कई दिनों से उलझे हुए थे। इस साल वो अपनी जिंदगी में तालमेल बिठाने में कामयाब होंगे। करियर के मामले में नई ऊंचाइयां छुएंगे और 2020 में खूब ट्रैवेल करेंगे। 2020 में धनु राशि के लोगों की अपने पार्टनर के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी। साथी के साथ अब तक की सारी दूरियां अगले साल तक खत्म हो जाएंगी और आपके प्यार की गाड़ी फिर दौड़ेगी।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!