Ducati: डुकाटी पैनिगेल V2 सुपरक्वाड्रो के फाइनल एडिशन ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, कीमत होगी इतनी

Ducati: इसके अलावा आगामी डुकाटी पैनिगेल V2 का डिजाइन मौजूदा मॉडल से अलग नजर आता है।इसमें दमदार प्रदर्शन के लिए 955cc का इंजन दिया गया है। आइए जानते हैं पैनिगेल V2 से जुड़े डिटेल्स के बारे में

Jyotsana Singh
Published on: 23 July 2024 9:38 PM IST
Ducati Panigale V2 Superquadro
X

 Ducati Panigale V2 Superquadro

Ducati Panigale V2 Superquadro: बाइक निर्माता डुकाटी ने ग्लोबल मार्केट में अपने दोपहिया वाहनों की संख्या में इजाफा करते हुए नई पैनिगेल V2 को लॉन्च कर दिया है। इस बाईक का पूरा नाम Ducati फाइनल एडिशन है।इसे विदेश में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। डुकाटी की इस बाईक को इस साल 2024 में 7 से 10 नवंबर तक आयोजित होने वाले EICMA में पेश किए जाने की संभावना है।इस बाईक की सामने आई तस्वीरों में इंजन का क्रैंककेस नई पैनिगेल V2 से बिलकुल सिप्रेट दिखाई देता है। कंपनी इस बाईक को यह एक नए इंजन के उतारने जा रही है जिसे अपडेटेड उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप बनाया गया है। इस बाइक की केवल 555 यूनिट ही बनाई गई है। इस बाइक की सीट पर बाइक का लोगो और इटली के राष्ट्रीय ध्वज को फिक्स किया गया है।इसके अलावा आगामी डुकाटी पैनिगेल V2 का डिजाइन मौजूदा मॉडल से अलग नजर आता है।इसमें दमदार प्रदर्शन के लिए 955cc का इंजन दिया गया है। आइए जानते हैं पैनिगेल V2 से जुड़े डिटेल्स के बारे में..

पैनिगेल V2 का डिजाइन

नई पैनिगेल V2 में एक अलग डिजाइन का टेल सेक्शन नई LED टेल लाइट मिलने की उम्मीद है। इसमें राइडर का बैठने का एरिया मौजूदा मॉडल की तुलना में अधिक चौड़ा और आरामदायक रखा गया है।इस बाइक में स्पष्ट कट और क्रीज के साथ साइड फेयरिंग नई डिजाइन के तौर पर नजर आती है। इसमें स्मूथ LED हेडलाइट के साथ शार्प फेसिया साथ ही साइड फेयरिंग पर टर्न इंडिकेटर्स को जोड़ा गया हैं। इस लास्ट वेरिएंट में मिरर स्टॉक माउंटेड इंडिकेटर्स को शामिल किया जा सकता है।


नई पैनिगेल V2 सस्पेंशन सेटअप

नई पैनिगेल V2 में ब्रेकिंग के लिए ब्रेम्बो कैलिपर्स की सुविधा होगी और यह नए अलॉय व्हील्स और पिरेली टायर्स के साथ पेश की जाएगी। बाइक में 17 इंच के पहिये दिए गए हैं। जिसमें पिरेली डियाब्लो रोसो IV कोर्सा टायर लगे हैं।इसके चेसिस में फ्रेम बिल्कुल नया है और सस्पेंशन के लिए नए स्विंगआर्म, USD फोर्क और ऑफसेट मोनोशॉक यूनिट को देखा गया है साथ पूरी तरह से एडजेस्टेबल सस्पेंशन को इसमें जोड़ा जा सकता है।


नई पैनिगेल V2 इंजन

नई पैनिगेल V2 में फाइनल एडिशन में बाइक के आगे की ओर 320 मिमी डिस्क ब्रेक और पीछे की तरफ सिंगल ब्रेम्बो कॉलर के साथ 245 मिमी डिस्क ब्रेक को जोड़ा गया है। वहीं इसमें 955cc, ट्विन सिलेंडर इंजन मिलता है। ये इंजन 155bhp का अधिकतम पावर और 104Nm टॉर्क जनरेट करने की क्षमता रखता है।

नई पैनिगेल V2 कीमत

नई पैनिगेल V2 की कीमत 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के करीब होने की उम्मीद की जा रही है। Ducati Panigale V2 Superquadro फाइनल एडिशन को लाल, सफेद और काले रंग में पेश किया गया है। इसका फ्यूल टैंक गहरे भूरे रंग का दिया गया है, जो काफी आकर्षक कलर कंट्रास्ट देता है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!