मैं हिंदू-मुसलमान नहीं करता...पूर्वजों से भूल हुई, गिरिराज सिंह ने राहुल-तेजस्वी पर साधा निशाना

Giriraj Singh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह मुसलमानों के कतई विरोधी नहीं हैं। लेकिन जो गजवा-ए-हिंद चाहते हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 17 Sept 2025 2:46 PM IST
Minister Giriraj Singh
X

Minister Giriraj Singh

Giriraj Singh: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर करारा वार किया। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि वह हिंदू-मुस्लिम नहीं करते हैं। लेकिन पूर्वजों से जरूर गलती हो गयी। क्यों भारत का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। अगर उसी समय सारे हिंदू पाकिस्तान से भारत आ गये होते और यहां से सारे मुसलमान पाकिस्तान चले गये होते। तो फिर आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेजस्वीर यादव मुस्लिम-मुस्लिम नहीं कर पाते।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वह मुसलमानों के कतई विरोधी नहीं हैं। लेकिन जो गजवा-ए-हिंद चाहते हैं। जो लोग आतंकवाद का सहारा लेते हैं। वह क्या है और ऐसा क्यों चाहते हैं? देश और कश्मीर में जितने भी लोग पकड़े जाते हैं, उनमें 98 प्रतिशत मुसलमान ही क्यों होते हैं? उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को भारत से लेना-देना नहीं है। ये लोग रोहिंग्या और बांग्लादेशी के साथ खड़े हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कह दिया कि एक-एक बांग्लादेशी और घुसपैठियों को बाहर निकाल दिया जाएगा। जब एनआरसी आएगा तो और भी ज्यादा छटपटाहट होगी। आने वाले समय में बंगाल और बिहार दोनों में एनआरसी होगा। तेजस्वी यादव की यात्रा पर बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बेगूसराय में हो या फिर जहानाबाद में यात्रा हो। यह यात्रा जनता के लिए नहीं बल्कि आपस में एक-दूसरे से बड़ा दिखाने की है। इस यात्रा से हमें कोई नुकसान नहीं होने वाला है।

एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये थेथर हैं। पतित हैं। पतितों में भी महापतित होता है। इसी तरह थेथरों में भी महाथेथर होता है। उन्होंने कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट जुमला है या चरवाहा विद्यालय? नरेंद्र मोदी भले ही जुमला पढ़ते हों लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र राघोपुर का पुल नीतीश कुमार ने ही बनवाया। 15 साल में उनके पिता वह नहीं बनवा सके।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID [email protected]

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!