Bihar Politics: सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा- बिल्ली को दूध की रखवाली दे दी है

Bihar Politics: बिहार की राजनीति गरमाई: सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिल्ली को दूध की रखवाली दे दी है। उन्होंने ने रामानंद यादव के पीएचडी पर सवाल उठाया।

Newstrack          -         Network
Published on: 8 Sept 2022 11:17 PM IST
Sushil Modi attacked Nitish Kumar, said - the cat has been given the guard of milk
X

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर दिया बयान: Photo- Social Media

Bihar News: राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (Rajya Sabha MP Sushil Modi) ने लालू परिवार (Lalu family) पर एक बार फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार लालू और बालू का पुराना रिश्ता है। गुरुवार दोपहर भाजपा (BJP) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में उन्होंने महागठबंधन की सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार सरकार (Bihar government) में खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव (Mines and Geology Minister Ramanand Yadav) को मंत्री पद से हटाने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) से की।

रामानंद यादव पर कई केस हैं- सुशील मोदी

सुशील मोदी ने नीतीश कुमार से अपील किया कि खनन विभाग से ऐसे आरोपी को हटाया जाए। सुशील मोदी ने कहा कि रामानंद यादव पर रंगदारी, अवैध हथियार रखने, पुलिस से हथियार छीनने, हथियार छुपा कर रखना, चोरी का समान रखने आदि कई केस हैं।

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी (Former Deputy Chief Minister Sushil Modi) ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के दो बालू माफिया हैं। एक सुभाष यादव जो चतरा से आरजेडी का लोकसभा उम्मीदवार भी रह चुके हैं। इन्होंने 2017 में राबड़ी देवी का 3 फ्लैट खरीदा था। दूसरा अरुण यादव जो पूर्व विधायक भी है। RJD से इसने भी एक दिन ही 5 फ्लैट खरीदे थे।

नीतीश कुमार ने बिल्ली को दूध की रखवाली दे दी है-सुशील मोदी

फिलहाल बलात्कार के आरोप में जेल में बंद है। इन लोगों का संबंध रामानंद यादव से है। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिल्ली को दूध की रखवाली दे दी है। उन्होंने ने रामानंद यादव के पीएचडी पर सवाल उठाया। कहा कि बिना मास्टर्स किए पीएचडी कैसे संभव है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!