Mother Dairy ने घटाई कीमतें - दूध ₹2 सस्ता, घी ₹30 तक सस्ता

Mother Dairy Cuts Product Prices: लगातार बढ़ती महंगाई के बीच Mother Dairy ने ग्राहकों को राहत दी है। दूध, पनीर, मक्खन, चीज़ और घी जैसी रोज़ाना की ज़रूरतों पर कीमतें घटाई गई हैं।

Sonal Girhepunje
Published on: 16 Sept 2025 3:00 PM IST (Updated on: 16 Sept 2025 3:26 PM IST)
Mother Dairy Cuts Product Prices
X

Mother Dairy Cuts Product Prices (Photo - Social Media)

Mother Dairy Cuts Product Prices: हाल ही में हुए GST सुधार के बाद Mother Dairy ने अपने कई प्रोडक्ट्स की कीमतों में बड़ी कटौती की है। अब रोज़मर्रा में इस्तेमाल होने वाले दूध, पनीर, मक्खन, चीज़ और घी जैसी ज़रूरी चीजें पहले से सस्ती मिलेंगी। कंपनी का कहना है कि अब उसके लगभग सभी उत्पाद या तो 0% टैक्स स्लैब में आते हैं या फिर केवल 5% टैक्स स्लैब में। इस बदलाव का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा, क्योंकि नए रेट्स तुरंत लागू हो गए हैं। दूध पर ₹2 की कमी और घी पर ₹30 तक की बड़ी राहत से हर घर के मासिक बजट को फायदा होगा।

दूध हुआ ₹2 सस्ता

पाउच वाला दूध पहले से ही GST से बाहर था, इसलिए उसकी कीमत वही रहेगी। लेकिन UHT टोंड मिल्क (Tetra Pack) अब ₹75 में मिलेगा, जो पहले ₹77 था। इसी तरह UHT डबल टोंड दूध ₹33 से घटकर ₹32 हो गया है।

पनीर की नई कीमतें

- 200 ग्राम पनीर: ₹92, पहले ₹95

- 400 ग्राम पनीर: ₹174, पहले ₹180

- मलाई पनीर 200 ग्राम: ₹97, पहले ₹100

मक्खन (Butter)

- 100 ग्राम - ₹58, पहले ₹62

- 500 ग्राम - ₹285, पहले ₹305

चीज़ प्रोडक्ट्स (Cheese)

- चीज़ क्यूब्स 180 ग्राम - ₹135, पहले ₹145

- चीज़ स्लाइस 480 ग्राम - ₹380, पहले ₹405

- चीज़ ब्लॉक 200 ग्राम - ₹140, पहले ₹150

- चीज़ स्प्रेड 180 ग्राम - ₹110, पहले ₹120

- मोत्ज़रेला Diced 1 किलो - ₹575, पहले ₹610

घी (Ghee)

- घी कार्टन पैक 1 लीटर - ₹645, पहले ₹675

- घी टिन 1 लीटर - ₹720, पहले ₹750

- घी पाउच 1 लीटर - ₹645, पहले ₹675

- काउ घी जार 500 ml - ₹365, पहले ₹380

- प्रीमियम गीर काउ घी 500 ml - ₹984, पहले ₹999

मिल्कशेक्स भी हुए सस्ते

स्ट्रॉबेरी, चॉकलेट, मैंगो और रबड़ी फ्लेवर वाले शेक्स अब ₹28 में मिलेंगे। पहले इनकी कीमत ₹30 थी।

Sonal Girhepunje

Sonal Girhepunje

Mail ID - [email protected]

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!