TRENDING TAGS :
Sona Chandi Ka Bhav Today: सोने में नहीं हुआ बदलाव, चांदी में आई 500 रुपये की गिरावट, जानें नए दाम
Sona Chandi Ka Bhav Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं।
Sona Chandi Ka Bhav Today (सोशल मीडिया)
Sona Chandi Ka Bhav Today: उत्तर प्रदेश की सर्राफा बाजार में 24 जनवरी को सोना चांदी के नए रेट्स जारी हो गए हैं। बुधवार को राज्य में जहां सोने के दाम स्थिर रहे हैं, तो वहीं चांदी के भाव में गिरावट आई है। सोना स्थिर के बाद 63 हजार रुपये पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि चांदी 500 रुपए कम होकर 75 हजार रुपये किलो पहुंच गई है। प्रदेश में सोना बीते तीन दिन से स्थिर है।
सोना स्थिर
लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को भी सोने के दाम स्थिर रहे हैं। इसके बाद 24 कैरेट सोना 63,200 रुपये 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट सोना भी स्थिर रहने के बाद 57,950 रुपये 10 ग्राम कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। इससे पहले मंगलवार और सोमवार को भी शहर में कीमती आभूषण के भाव में कोई बदलाव देखने को मिली नही है। रविवार को सोने क दाम में 100 रुपये की तेजी आई है थी, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 63,200 रुपये 10 ग्राम और 22 कैरेट 57,950 रुपये 10 ग्राम पर आ गया था। तब से इसके दाम स्थिर हैं।
चांदी 500 रुपये टूटी
लखनऊ सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी के दाम में कमी दर्ज हुई है। इसके भाव आज 500 रुपये किलो सस्ते हुए हैं और यह 75 हजार रुपये किलो पर गए हैं। इससे पहले मंगलवार को इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था और यह 75,500 रुपये किलोग्राम पर कारोबार कर थी। बीते सोमवार को भी चांदी इस भाव पर कारोबार किया।
अन्य शहर में सोने का भाव
कानपुर
57,950 (22 कैरट)
63,200 (24 कैरट)
आगरा
57,950 (22 कैरट)
63,200 (24 कैरट)
नोएडा
57,950 (22 कैरट)
63,200 (24 कैरट)
गाजियाबाद
57,950 (22 कैरट)
63,200 (24 कैरट)
वाराणसी
57,950 (22 कैरट)
63,200 (24 कैरट)
मथुरा
57,950 (22 कैरट)
63,200 (24 कैरट)
ऐसे तय किये जाते हैं सोने के दाम
सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव कई चीजों की वजह से आता है। इसमें ज्वैलर्स के इनपुट, दुनिया भर में सोने की मांग, मुद्रा मूल्यों में भिन्नता, वर्तमान ब्याज दरें और सरकारी नियम शामिल होते हैं। इसके अलावा वैश्विक आर्थिक स्थितियां और अमेरिकी डॉलर की मजबूती भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों को प्रभावित करती हैं। बता दें कि सर्राफा बाजार में प्रति दिन सोना चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी के रेट जारी किए जाते हैं। यह भाव जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!