TRENDING TAGS :
Aaj Ka Mausam: अलर्ट हो जाएं, इन राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान, उत्तर भारत में गिरेगा तापमान
Aaj Ka Mausam: दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में लगातार हो रही वर्षा ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। अरब सागर में हवा का एक निम्न दबाव बना हुआ है। जिससे एक टर्फ रेखा महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा तक बन रही है।
दक्षिण भारत में बारिश का कहर जारी।
Aaj Ka Mausam : दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में लगातार हो रही वर्षा ने आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। अरब सागर में हवा का एक निम्न दबाव बना हुआ है। जिससे एक टर्फ रेखा महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा तक बन रही है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवातीय सिस्टम बना है जो अब धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। भारतीय मौसम विभाग (Bhartiya Mausam Vibhag) के पूर्वानुमान में बताजा जा रहा है कि नवंबर महीने के आखिरी तक बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम सक्रिय रहेगा, जिससे दक्षिण के राज्य आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में बारिश लगातार होती रहेगी। हालांकि, बीच में कुछ अंतराल हो सकते हैं। इसी वजह से देश के मध्य भाग में भी मौसम करवट लेता रहेगा। जबकि, उत्तर भारत में हवाओं की वजह से मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आने वाले दिनों में ज्यादा कुछ खास बदलाव देखने को महीन मिलेगा। यहां मौसम शुष्क रहेंगे।
Aaj kaisa rahega mausam- मौसम विभाग (mausam vibhag) के अनुसार, देश के मध्य भाग में इस वक्त बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही है। लक्षद्वीप और केरल में अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, जबकि कुछ जगहों पर भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। केरल वाले मौसमी हालात ही तटीय कर्नाटक के इलाकों में देखने को मिलेंगे। मदुरै और कोयंबटूर के कई हिस्सों में आज 23 नवंबर 2021 को मध्यम से भारी वर्षा का अनुमान है। इस पूरे क्षेत्र में तेज हवाओं का असर रहेगा, साथ ही नमी भी महसूस होगी। लेकिन, तिरुचिरापल्ली, सेलम, पुडुचेरी से लेकर, चेन्नई और वेल्लोर तक के इलाके में लोगों को 23 नवंबर को थोड़ी राहत मिलेगी। तमिलनाडु, पुडुचेरी ए आसपास के इलाकों में पूर्व के दिनों की तुलना में मंगलवार को बारिश थोड़ी काम होगी।
23-11-2021 Mausam- हाल के हफ़्तों में हुई भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु में बहुत नुकसान हुआ है। गौर करने की बात है कि ये चक्रवात नहीं था। मौसमी सिस्टम ने तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और केरल में इतना नुकसान किया है। मौसम विभाग (mausam vibhag) के अनुसार, अगले 24 घंटों में विशाखापत्तनम से लेकर नेल्लोर तक, रायलसीमा तथा तेलंगाना तक वर्षा का पूर्वानुमान है। 23 नवंबर को महाराष्ट्र के कई हिस्सों में कल बारिश का अनुमान जताया जा रहा है। रत्नागिरी, सांगली, सतारा, सिंधुदुर्ग में मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं, गुजरात के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
अगले 24 घंटों के दौरान मौसम का हाल- मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 23 नवंबर 2021 और अगले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, उत्तरी दिशाओं से चलने वाली हवाओं के कारण ठंड में बढ़ोतरी संभव है। जबकि, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की स्थिति पहले से थोड़ी बदली है दोनों ही राज्यों के दक्षिणी हिस्से में वर्षा का अनुमान है। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तरी हिमालयी क्षेत्रों तक मुख्यतः मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वोत्तर भारत में हिमालय और सिक्किम की तरफ से आने वाली हवाओं के कारण अरुणाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बर्फबारी और कहीं छिटपुट बारिश के आसार हैं। जबकि, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम आदि में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। कानपुर, लखनऊ में भी कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। 23 नवंबर को पश्चिमी हवाओं का प्रभाव देखने को मिलेगा। बरेली, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़ अहित पश्चिमी यूपी के भागों में धुंध, कोहरा, कुहासा देखने को मिल सकता है। हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी और उत्तरी दिशा से आने वाली हवा तापमान में गिरावट का कारण बनेगी। प्रदूषण से थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों का प्रभाव बढ़ने वाला है, लेकिन यहां भी मौसम शुष्क ही रहेगा। लेकिन, इन राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!