TRENDING TAGS :
दिल्ली यमुना में बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, अन्य की तालाश जारी
Delhi Breaking News: यमुना नदी में चार बच्चों के डूबने से मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।
Children Drowned in Yamuna River (Photo - Social Media)
Children Drowned in Yamuna River: दिल्ली से इस वक्त एक बड़े दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यमुना नदी में चार बच्चों के डूबने से मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर गोताखोरों की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। प्राप्त सूचना के मुताबिक, चार में से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। अन्य तीन बच्चों की तालाश जारी है। घटना बुधवार शाम दिल्ली के गड्डा कॉलोनी, जैतपुर इलाके में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आज यानि बुधवार शाम तकरीबन साढ़े तीन बजे के करीब चार बच्चे यमुना नदी में डूब गए। हादसे की सूचना करीब दो घंटे बाद स्थानीय प्रशासन को मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान बोट क्लब ने डीएफएस के सहयोग से एक बच्चे की लाश बरामद कर लिया। तीन अन्य बच्चों के शव की तलाश जारी है।
खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। रात का समय होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन लापता बच्चों के शव को हरसंभव तरीके से खोजने में लगा हुआ है। वहीं इस घटना की जानकारी सामने आते ही प्रभावित परिवारों में हड़कंप मच गया है। परिवारजनों का रो – रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि दिल्ली में यमुना में बच्चों के डूबने की खबरें लगातार सामने आती रहीं हैं। बीते साल भी दिल्ली स्थित वजीराबाद में इलाके में यमुना में डूबने से 3 बच्चों की मौत हो गई थी। सभी बच्चे नहाने के लिए यमुना गए हुए थे।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!