International Flights News: इन 14 देशों के लिए उड़ाने रहेंगी रद्द, 15 दिसंबर से लागू किया जाएगा उड़ानों संबंधी फैसला

वर्तमान में पहले की अपेक्षा कोरोना महामारी की गति में मध्यमता को देखते हुए भारत सरकार उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिसंबर, 2021 से विदेश यात्राओं के लिए हवाई उड़ानें फिर से चालू करने का निर्णय लिया है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Divyanshu Rao
Published on: 26 Nov 2021 9:47 PM IST
International Flights News:  इन 14 देशों के लिए उड़ाने रहेंगी रद्द, 15 दिसंबर से लागू किया जाएगा उड़ानों संबंधी फैसला
X

International Flights News: कोरोना के चलते भारत देश से हवाई जहाज के द्वारा विदेश यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया गया था और लगातार कोरोना महामारी बढ़ने के चलते हवाई यात्राओं पर लगी रोक बढ़ती चली गयी है।

वर्तमान में पहले की अपेक्षा कोरोना महामारी की गति में मध्यमता को देखते हुए भारत सरकार उड्डयन मंत्रालय ने 15 दिसंबर, 2021 से विदेश यात्राओं के लिए हवाई उड़ानें फिर से चालू करने का निर्णय लिया है।

पिछले काफी समय से विदेशी उड़ानों को चालू करने की मांग की जा रही थी । लेकिन कोरोना महामारी के चलते इस निर्णय को अमल में नहीं लाया जा सका। फिलहाल वर्तमान हालात को देखते हुए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगामी 15 अक्टूबर, 2021 से विदेशी उड़ानों को पुनः चालू करने का निर्णय लिया है।

विदेशी उड़ानों के विषय में लिए गए इस निर्णय में अभी भी भारत से कुछ देशों के लिए हवाई यात्राओं पर प्रतिबंध जारी रहेगा। प्रतिबंध जारी रहने वाले देशों को संख्या 14 है।

दरअसल, यह प्रतिबंध उन देशों में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए लिया गया है। हाल में दक्षिण अफ्रीका में कोरोना बीमारी के नए वैरिएंट का पता चला है , जिससे भारत समेत दुनिया भर के देश सचेत हो गए हैं। इससे सम्बंधित तैयारियों में जुट गए हैं।

हवाई जहाज की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

जिन देशों में कोरोना संक्रमण की दैनिक दर अभी भी सामान्य मात्रा से अधिक है तथा जिन देशों में कोरोना के चलते अधिक मौतें हो रही हैं, उन देशों में अभी हाल फिलहाल भारत से हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध कायम रहेगा।

इन देशों के लिए कायम रहेगा हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध

केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने 14 देशों को छोड़कर दुनिया के सभी देशों के लिए 15 दिसंबर से नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने का फैसला लिया है

ये 14 देश निम्नवार हैं-

1. यूके (यूनाइटेड किंगडम)

2. फ्रांस

3. जर्मनी

4. नीदरलैंड

5. फिनलैंड

6. दक्षिण अफ्रीका

7. ब्राजील

8. बांग्लादेश

9. बोत्सवाना

10. चीन

11. मॉरीशस

12. न्यूजीलैंड

13. जिम्बाब्वे

14. सिंगापुर

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!