TRENDING TAGS :
MF Husain Death Anniversary: एमएफ हुसैन की विवादित पेंटिंग्स, जिन पर खूब मचा बवाल
MF Husain Death Anniversary: मकबूल फिदा हुसैन (MF Husain) भारत के महान और सबसे विवादित पेंटर्स थे।
अपनी पेंटिग के साथ एमएफ हुसैन (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
MF Husain Death Anniversary: मकबूल फिदा हुसैन (MF Husain)भारत के महान और सबसे विवादित पेंटर्स थे। एमएफ हुसैन का जन्म कहा जाता है कि 17 सितंबर 1915 में हुआ था, लेकिन उनके पासपोर्ट के मुताबिक साल 1913 में उनका जन्म हुआ था। महाराष्ट्र के पंढरपुर में जन्मे हुसैन की पेंटिग्स पर लोग फिदा थे, लेकिन कई पेंटिग्स को लेकर विवाद हुआ और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
मकबूल फिदा हुसैन ने हिंदू देवी-देवताओं के विवादस्पद चित्र बनाने के बाद हिंदू संगठनों के निशाने पर आ गए और विरोध की वजह से उनका भारत छोड़ना पड़ा था। हम आपको उनके विवादित पेटिंग्स के बारे में बताते हैं...
हिन्दू देवियों की विवादित पेंटिग्स (फाइल फोटो: सोशल मीडिया)
-साल 2006 में एक मैगजीन के कवर पेज पर भारत माता की एक नग्न तस्वीर छपी थी जिसके कारण हुसैन का काफी विरोध हुआ था। इस तस्वीर में एक नग्न लड़की को भारत माता दिखाया था। यह युवती भारत के नक्शे पर लेटी थी। उसके शरीर पर देश के राज्यों के नाम लिखे थे। हिंदु संगठनों ने इसके खिलाफ विरोध जताया था।
लोगों को समझ में नहीं आती थी पेंटिंग्स
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!