TRENDING TAGS :
मुंबई में हुआ धमाका: INS रणवीर में हुआ विस्फोट, नौसेना के 3 जवान शहीद, 11 जवान घायल
Mumbai Blast: भारतीय नौसेना के आई एन एस रणवीर में विस्फोट होने से 3 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं इसके अलावा 11 अन्य जवानों के घायल होने की खबर है जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
INS Ranvir Blast: मंगलवार को मुंबई नेवल डॉकयार्ड में एक बड़ी दुर्घटना हुई है। भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर में एक बड़ा धमाका हो गया इस धमाके में भारतीय नौसेना के तीन नेवल जवानों के शहीद होने की खबर है वहीं इस धमाके में कई जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है।
नौसेना के युद्धपोत आईएनएस रणवीर में यह धमाका आई एन एस के आंतरिक कंपार्टमेंट में हुआ है हालांकि धमाका होने के तुरंत बाद ही सभी जवानों ने स्थिति पर तत्काल काबू पा लिया बता दें कि 2021 से ही आई एन एस रणवीर की तैनाती क्रॉस पोस्ट में थी। धमाके के तुरंत बाद ही भारतीय नौसेना ने मामले की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दे दिया है।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक आई एन एस रणबीर पर हुए इस धमाके में भारतीय नौसेना के कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं इस भारतीय नौसेना के 3 जवान गंभीर रूप से घायल होने के बाद जख्मी हो गए थे जिन्हें अस्पताल ले जाने के पर मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल आईएनएस रणवीर (INS Ranveer) पर हुए इस धमाके के बारे में भारतीय नौसेना द्वारा कोई कारण नहीं बताया गया है।
इस धमाके के बारे में जानकारी देते हुए भारतीय नौसेना के अधिकारी ने कहा कि नेवल डॉकयार्ड मुंबई में आज एक बहुत ही दुखद घटना हुई है। यहां आई एन एस रणवीर के एक कंपार्टमेंट में धमाका हो गया जिसमें 3 नौसेना के जवान शहीद हो गए हैं वही इस हादसे में 11 अन्य जवान घायल भी हैं जिनका इलाज पास के नेवी अस्पताल में जारी है।
नौसेना के अधिकारी ने आगे कहा कि आई एन एस के चालक दल ने विस्फोट के तुरंत बाद ही स्थिति पर काबू पा लिया था। फिलहाल आई एन एस के भीतर किसी अन्य बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। इसके लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!