TRENDING TAGS :
Auraiya Crime News : औरैया जिले में चार वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Auraiya Crime News : औरैया जिले के एक गांव में एक चार वर्षीय मासूस बालिका के साथ पडोसी एक बालक ने दुष्कर्म किया।
औरैया जिले में चार वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म पुलिस की टीम हुई इकठ्ठा
Auraiya Crime News : सहायल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक चार वर्षीय मासूस बालिका के साथ पडोसी एक बालक ने दुष्कर्म (Rape) किया। पुलिस ने खून से लथपथ बालिका को परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र (Health Center) सहायल भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल औरैया भेजा गया। अस्पताल में पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी तथा कोतवाल समेत बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई। एसपी ने घटना का जायजा लिया दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मंगलवार को थाना सहायल क्षेत्र के ग्राम निवासी मासूम बालिका अपनी नानी के यहां रह रही थी। नानी घर से कुछ दूरी पर बने मंदिर में पूजा करने के लिए गयी थी। तभी नानी के साथ पूजा के लिए मासूम बालिका भी चली गयी। वहीं पीड़िता की नानी के अनुसार मंदिर में पड़ोस का करीब 11 वर्षीय बालक मंदिर पर था। तभी वह बालिका को मंदिर के पीछे झाड़ियो में ले गया। वहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया। सूचना पर पहंची पुलिस ने खून से लथपथ बालिका को परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने आरोपी करीब 11 वर्षीय बालक को थाने ले आई जिससे पूछताछ की जा रही है।
बताया जाता है कि मासूम बालिका अपने नानी के यहां तीन वर्ष से रह रही है। बालिका के पिता तीन वर्ष पहले ही खत्म हो गए थे। वहीं थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि बालिका को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की जायेगी। बालिका को 50 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय औरैया लाया गया। जहां पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम, सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ के अलावा कोतवाल व पुलिस बल बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक ने मासूम बालिका एवं उसके परिजनों से पूछताछ की है। एसपी का कहना है कि घटना उनके संज्ञान में आई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!