TRENDING TAGS :
Jalaun Crime News: जमीनी संबंधी विवाद में फायरिंग, गांव में दहशत, पुलिस ने किया FIR दर्ज
Jalaun Crime News: यूपी के जालौन जमीनी विवाद में दिरावटी गांव में सुबह सवेरे फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फैल गई।
छत पर बंदूक लहराता हुआ आरोपी
Jalaun Crime News: यूपी के जालौन जमीनी विवाद में दिरावटी गांव में सुबह सवेरे फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फैल गई। विवाद तब शुरू हुआ जब एक पक्ष खरीदे हुए प्लॉट पर काम कराने के लिए नाकजोख कर रहा था तभी विक्रेता पक्ष मौके पर पहुंच गया और काम रुकवा दिया। क्रेता पक्ष विक्रेता पक्ष के घर जब यह समझने गया कि काम क्यों रोका गया है तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और मामला फायरिंग तक जा पहुंचा। फायरिंग करने वाले पक्ष के बाप-बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास में एफआईआर दर्ज की गई है।
घटना के दौरान छत पर बंदूक लहराने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि जालौन के कोच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दिरावटी में अचानक फायरिंग की आवाजें सुन कर लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे जिनमें एक पक्ष ने घर की छत पर चढ कर लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिए।
दरअसल, गांव के महेंद्र सिंह पटेल ने साल भर पहले एक प्लॉट राहुल भदौरिया को बेचा था और उस पर कब्जे को लेकर ही यह विवाद हुआ जिसमें महेंद्र की ओर से फायरिंग की गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। बताया गया है कि फायरिंग लाईसेंसी हथियार से हुई। झगड़े के दौरान जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इस मामले में दिरावटी निवासी राहुल पटेल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त 2020 को उसने गांव के ही महेंद्र सिंह पटेल से अट्ठारह सौ वर्ग फीट का एक प्लॉट 1 लाख 80 हजार रुपए में खरीदा था।
उक्त प्लॉट पर पड़ोस में रहने बाला विश्राम सिंह विवाद कर रहा था तो उसने महेंद्र सिंह से कहा कि जब प्लॉट पर विवाद है तो उसके रुपए वापिस कर दो। इस पर महेंद्र सिंह ने उसे घर बुलाया और धमकी देने लगा कि कोई रुपए वापिस नहीं लौटाया जाएगा। इसी बीच महेंद्र का पुत्र राघवेंद्र वहां आ गया और धक्का मुक्की कर झगड़े पर आमादा हो गया। महेंद्र घर के अंदर गया और लाइसेंसी बंदूक लेकर छत पर चढ गया तथा उसके ऊपर दो फायर किए। फायरिंग में वह बाल बाल बचा, उसने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई और छिप कर महेंद्र का बंदूक लिए वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । पुलिस ने महेंद्र और उसके बेटे राघवेंद्र के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाल बलिराज शाही ने बताया कि मामला पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!