21 अक्टूबर को यूपी पुलिस स्मृति दिवस, ये आयोजन होगा खास

sudhanshu
Published on: 20 Oct 2018 9:48 PM IST
21 अक्टूबर को यूपी पुलिस स्मृति दिवस, ये आयोजन होगा खास
X

लखनऊ: आगामी 21 अक्टूबर को पूरे उत्तर प्रदेश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारिया जोरों पर है। स्मृति दिवस उन पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है। जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। कार्यक्रम का आयोजन 21 अक्टूबर 2018 को सुबह 8 बजे रिजर्व पुलिस लाइन्स लखनऊ में होगा। यूपी पुलिस ने इस स्मृति दिवस की परेड पर सबको आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।

परेड फॉल इन से होगी शुरूआत

स्‍मृति दिवस की शुरूआत परेड फॉल इन से होगी। परेड फॉल इन 8:05 पर शुरू होगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत परेड फॉल इन के साथ होगी जिसमें पुलिसकर्मियों के द्वारा परेड की जायेगी। परेड फॉल इन के बाद यूपी पुलिस के मुखिया ओम प्रकाश सिंह का 8:20 पर आगमन होगा। इसके बाद 8:25 पर स्मृति दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में यूपी के सीएम योगी और राज्यपाल राम नाईक का आगमन होगा और पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी अतिथियों का अभिवादन किया जाएगा। स्‍मृति परेड 8:31 पर शुरू होगी। अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों की याद में स्मृति परेड की जायेगी। सुबह 8:55 पर पुष्प चक्र (रीथ) अर्पण किया जाएगा। इसमें सीएम और राज्यपाल के अभिवादन के बाद, शहीद हुए पुलिसकर्मियों की स्मृति को पुष्प चक्र अर्पण किया जाएगा। सुबह 9:07 पर शोक शस्त्र एवं दो मिनट का मौन रखा जाएगा। शहीदों को पुष्प चक्र अर्पण करने के बाद दो मिनट का मौन रखा जाएगा एवं उनको याद किया जाएगा। यूपी पुलिस ने शहीद हुए जाबांजों को ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। इसके बाद 9:09 बजे मुख्य अतिथि और डीजीपी की मंच पर वापसी होगी। सुबह 9:10 बजे मुख्य अतिथि का सम्बोधन होगा। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी और राज्य पाल राम नाईक कार्यक्रम में आए लोगों को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद समाप्ति परेड का आयोजन किया जाएगा।

sudhanshu

sudhanshu

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!