TRENDING TAGS :
कब्रिस्तान से मुर्दों की खोपड़ी गायब, कब्रें खोदकर निकाली गई खोपडि़यां
मेरठ: जिले के थाना सरुरपुर क्षेत्र में कब्रिस्तान में मुर्दो की खोपड़ी गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सरूरपुर में गोटका और डाहर कब्रिस्तांन की है,जहां अचानक मुर्दों की खोपड़ी गायब मिली है। कब्रिस्तान में मुर्दो के सिर गायब होने की यह खबर घटनास्थल व आसपास के गोवों में आग की तरह फैल गई। घटना से स्थानीय लोंगो में दहशत के साथ ही गुस्सा है। मामला गंभीर रुप धारण करता इससे पहले ही पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोंगो की मदद से कब्रे ठीक करा कर घटना की जांच शुरु कर दी है।
आधा दर्जन मुर्दें की खोपडि़यां गायब
एएसपी जयप्रकाश ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि थाना सरुरपुर क्षेत्र के गोटका व डाहर गांवों में स्थित कब्रिस्तानों अज्ञात लोंगो ने कब्रे खोदकर शवों की खोपड़ी निकाल ली। इसका पता तब लगा जब कल रात कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। इनमें गोटका गांव के कब्रिस्तान से चार मुर्दो और डाहर गांव के कब्रिस्तान से दो मुर्दो की कब्रे खोदकर खोपड़ी निकाली गई हैं। एसएसपी के अनुसार दोंनो ही कब्रिस्तान गांव की आबादी से करीब डेढ़-दो किमी दूर हैं।
तांत्रिकों पर है शक
एएसपी जयप्रकाश के अनुसार मुर्दो की खोपड़ी गायब होने की जांच की जा रही है। बकौल एसएसपी,प्रथम दृष्टया मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा लग रहा है। पुलिस घटनास्थल व आसपास के गांवों में उन लोंगो का पता लगा रही है जो कि तांत्रिक हैं। उधर,गांव वालों का कहना है कि दर्जनों शवों के सिर अब तक गायब हो चुके हैं। हालांकि पुलिस कुल छह कब्रो को खोदकर खोपड़ी निकाले जाने की बात कह रही है।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!