TRENDING TAGS :
Sonbhadra Crime News : पिकनिक स्पॉट पर BJP नेता मना रहे थे बर्थडे पार्टी, लापता हुआ युवक, डैम में मिला शव
Sonbhadra Crime News: खंता पिकनिक स्पाट पर भाजपा नेता के जन्मदिन पार्टी से एक युवक लापता हो गया। 24 घंटे बाद उसका शव रिहंद जलाशय में मिला।
क्राइम न्यूज
Sonbhadra Crime News : सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत स्थित खंता पिकनिक स्पाट पर भाजपा नेता के जन्मदिन पर आयोजित पार्टी में शिरकत करने गए एक युवक के लापता होने और 24 घंटे बाद उसका शव रिहंद जलाशय से मिलने का मामला प्रकाश में आया है।
मृतक बिहार के मोहनिया इलाके का मूल निवासी है और हिण्डाल्को की रेणुकूट स्थित अल्युमिनियम फैक्ट्री का कर्मचारी बताया जा रहा है। उसकी मौत पानी में डूबने से हुई है या कोई और वजह है? इसके लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। मामले को लेकर युवक के पिता की तरफ से भी अब तहरीर पुलिस को सौंपी गई है।
जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए ऐसी पार्टी
म्योरपुर थाना क्षेत्र स्थित खंता पिकनिक स्पॉट को इस इलाके के लोग मिनी गोवा नाम से पहचानते हैं। यहां स्थित रिहंद बांध के एक छोर पर लहरों की अठखेलियां और आसपास बिखरी प्राकृतिक खूबसूरती दूर-दूर से लोगों को खींच लाती है।
बताते हैं कि रविवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए इसी पिकनिक स्पॉट पर जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया था। इसमें रेणुकूट से आए 40 से 45 लोग शामिल हुए थे। पार्टी शवाब पर थी, तभी शशिकांत कुमार पुत्र रमाशंकर सिंह कुशवाहा वहां से गायब हो गया।
जब खाने खाने की बारी आई तो उसे वहां मौजूद न देख दूसरे लोग परेशान हो गए। आसपास तलाश करने पर भी उसका पता नहीं चला। कुछ लोगों ने बताया कि पास में शशिकांत का कोई दोस्त रहता है। उसके साथ वह सिगरेट पीने के लिए गया है। इस पर पास के बस्ती में भी जाकर उसकी तलाश की गई लेकिन कोई खोज-खबर नहीं मिली।
शशिकांत का कपड़ा रिहंद जलाशय के किनारे पड़ा हुआ था लेकिन उसका वहां भी पता नहीं चला। काफी तलाश के बाद भी जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो सोमवार की सुबह म्योरपुर पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद नाव और गोताखोरों के जरिए सुबह से तलाशी अभियान चलाया गया। दोपहर बाद जाकर उसका शव रिहंद जलाशय में ही एक किनारे पड़ा मिला।
जलाशय के किनारे पड़े कपड़े
इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक म्योरपुर अश्वनी त्रिपाठी के मुताबिक उन्हें सोमवार की सुबह मौखिक रूप से सूचना मिली थी कि पिकनिक मनाने आया एक युवक कल से लापता है।
लोगों से मिली जानकारी और रिहंद जलाशय के किनारे पड़े कपड़े को ध्यान में रखते हुए, नाव के जरिए रिहंद डैम में ही उसकी तलाश शुरू करवाई गई। काफी देर की तलाश के बाद उसका शव पानी में ही पड़ा मिला। उनके मुताबिक शशिकांत कुमार रेणुकूट में रहता था।
मूल निवास बिहार के मोहनिया में है। वह रेणुकूट स्थित हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज में काम करता था। मृतक के पिता के तहरीर पर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!