TRENDING TAGS :
कमरे में सो रहे युवक पर जानलेवा हमला, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
एक युवक पत्नी के साथ कमरे में लेटा हुआ था। रात एक बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से कई वार कर दिया।
बहराइचः एक युवक पत्नी के साथ कमरे में लेटा हुआ था। रात एक बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चाकू से कई वार कर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बौंडी थाना अंतर्गत बिसवा गांव निवासी रवि सिंह बुधवार को छत पर पत्नी के साथ सो रहा था। दो मंजिल भवन में कमरे में लेटे रवि सिंह के कमरे में देर रात कुछ बदमाश पहुंच गए। बदमाश ने सो रहे युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया।
गौरतलब है कि जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग दौड़े। इस दौरान बदमाश मौके से फरार हो गया। रात में ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष मनोज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा घायल युवक का उपचार जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!