Advertisement
Advertisement
TRENDING TAGS :
मेरठ में खाकी की शर्मनाक करतूत, विधवा ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने बुलंदशहर में तैनात एक दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विधवा महिला का आरोप है कि दरोगा ने पहले फेसबुक पर उससे दोस्ती करने के बाद शादी की। महिला ने एसएसपी आॅफिस पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रतीकात्मक फोटो
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने बुलंदशहर में तैनात एक दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विधवा महिला का आरोप है कि दरोगा ने पहले फेसबुक पर उससे दोस्ती करने के बाद शादी की। महिला ने एसएसपी आॅफिस पहुंचकर तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
ये भी देखें : छत्तीसगढ़: दूसरे चरण का मतदान समाप्त, 65 फीसदी वोट पड़े
ये है मामला
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली में तैनात दरोगा पर विधवा महिला ने दष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि करीब छह माह पहले उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने परिवार के साथ भगवती कुंज में रह रही है।
आरोप है कि इस दौरान उसकी फेसबुक पर बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली में तैनात दरोगा श्रीचंद सोम के साथ संपर्क हुआ। महिला का आरोप है कि दरोगा ने उसके परिजनों की मर्जी के अनुसार करीब तीन माह पहले भगवती कुंज कॉलोनी में शादी की।
दरोगा ने उसे करीब पंद्रह दिनों तक अपने साथ रखा और उसके बाद उसे छोडकर चला गया। दरोगा मूल रूप से सरधना का बताया जा रहा है।
पीडिता महिला का आरोप है कि अब दरोगा उसे अपनाने से इंकार कर रहा है। उसे धोखे में रखकर दरोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
पीडिता महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी आॅफिस पहुंचकर की है। एएसपी क्राइम सतपाल ने मामले में जांच कर दरोगा पर कार्यवाही करने के आदेश दिए है। फिलहाल इस संबंध में जांच की जा रही है।
Next Story
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!