केन्द्र सरकार ने सात नए IIM संस्थानों को स्थायी कैंपस बनाने की दी मंजूरी

Shivakant Shukla
Published on: 7 Sept 2018 10:30 AM IST
केन्द्र सरकार ने सात नए IIM संस्थानों को स्थायी कैंपस बनाने की दी मंजूरी
X

लखनऊ: मैनेजमेंट छात्रों के लिए केन्द्र सरकार ने खुशखबरी दी है। साल 2015-16 में शुरू किए गए सात इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) को पर्मानेंट कैंपस की स्थापना के प्रस्ताव को सरकार द्वारा बुधवार को मंजुरी दे दी गई है।

इन कैंपसों को साल 2021 तक 3,775 करोड़ रूपए की लागत से बनाकर शुरू किया जाएगा। बता दें कि अभी तक पर्मानेंट कैंपस ना होने के कारण इन्हें ट्रांजिट कैंपस में चलाया जा रहा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने 7 इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) के लिए स्थायी कैंपस बनाने के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी है। ये 7 इंस्टीट्यूट अमृतसर, बोधगया, नागपुर, संबलपुर, सिरमौर, विशाखापटनम और जम्मू में बनाए जाएंगे।

इन 7 इंस्टिट्यूट को बनाने में करीब 3,775.42 करोड़ की लागत आएगी, जिसमें से 2,804.09 करोड़ निर्माण में लगाया जाएगा। बनने वाले इन 7 नये IIM को 60,384 sqm में बनाया जाएगा। इसे 600 स्टूडेंट्स के लिए तैयार किया जाएगा।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!