UPTET 2017: परीक्षा समाप्त, मैथ्स ने छुड़ाए कैंडिडेट्स के पसीने

उत्‍तर प्रदेश अध्‍यापक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) रविवार (15 अक्टूबर) को राजधानी के 38 केंद्रों पर आयोजित की गई। यह परीक्षा दो पालियों में हुई। जिसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक थी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक थी।

priyankajoshi
Published on: 15 Oct 2017 6:59 PM IST
UPTET 2017: परीक्षा समाप्त, मैथ्स ने छुड़ाए कैंडिडेट्स के पसीने
X

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश अध्‍यापक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) रविवार (15 अक्टूबर) को राजधानी के 38 केंद्रों पर आयोजित की गई। यह परीक्षा दो पालियों में हुई। जिसमें पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक थी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक थी।

राजधानी में 38 केंद्रों पर करीब 26 हजार परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए। इस परीक्षा में प्रदेश के 9 लाख 76 हजार 760 कैंडिडेट्स सम्मिलित हुए। वहीं गवर्मेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज (GGIC) श्रृंगारंगर से एक युवती को पुलिस ने हिरासत में लिया। पूनम सिंह (बुआ) के स्थान पर तनु सिंह (भतीजी) परीक्षा दे रही थी। पूनम सिंह खलीलाबाद में शिक्षामित्र हैं।

कठिन पेपर ने छुड़ाए पसीने

निः शुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार से लेकर टीईटी के उद्देश्य पर प्रश्न आए। मैथ्स ने अभ्यर्थियो के पसीने छुड़ाए। योग से लेकर गाय तक पर प्रश्न पूछे गए।

प्राथमिक स्तर की परीक्षा खत्म होने के बाद अर्चना मिश्र ने बताया कि पेपर इस बार काफी टफ था। संस्कृत और मैथ के प्रश्न बहुत कठिन थे।

वहीं मनोज सिंह ने बताया कि पेपर मीडियम था। समय कम मिला इस कारण 150 में से 100 ही प्रश्न हल कर पाए।

उधर, इटौंजा से रूचि शुक्ल शिक्षामित्र हैं। जिनके अनुसार पेपर में मैथ का पोर्शन बहुत टफ आया था। उनका कहना था कि इतना टफ पेपर बनाने की क्या जरुरत थी। वह परीक्षा से काफी नाखुश दिखी।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!