TRENDING TAGS :
अभी-अभी अमिताभ बच्चन की तबियत बिगड़ी! नानावटी अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता अभिनेता अमिताभ बच्चन को शनिवार की रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। अभिनेता अभिनेता अमिताभ बच्चन को शनिवार की रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबियत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया। हालाँकि अभी उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है।
अमिताभ मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती
सदी के महानायक और बॉलीवुड फिल्मों के शहंशाह अमिताभ बच्चन को आज रात मुंबई के नानवटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फ़िलहाल उनके अस्पताल में भर्ती कराए जाने के कारणों की कोई जानकारी पता नहीं चल पाई है।
ये भी पढ़ेंः खाताधारक सावधान! कैश विड्रॉल के नियम बदले, लग सकता है झटका
सूत्रों के मुताबिक, अमिताभ बच्चन ने लॉकडाउन के बाद से अपना रूटीन चेकअप नहीं करा सके है और न ही इस दौरान वे एक भी बार अस्पताल जा पाए। ऐसे में मुंबई में लॉकडाउन माहौल थोड़ा सामान्य होने के बाद अमिताभ अपने डॉक्टर की सलाह को मानते हुए रूटीन चेकअप के लिए नानावटी अस्पताल पहुंचे हैं।
ये भी पढ़ेंः हार्दिक पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने गुजरात में सौंपा ये बड़ा पद
बता दें कि अभी उनकी तबियत को लेकर अस्पताल या परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। ऐसे में उनके अस्पताल में भर्ती कराए जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियोज पर उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो रिलीज हुई है।
अमिताभ बच्चन में अस्पताल में एडमिट होने के बाद ट्वीट कर के अपनी तबियत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनमे कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है, वहीं परिवार और स्टाफ के लोगों की भी जांच हुई हैं, रिपोर्ट आनी बाकी है। अस्पताल ने प्रशासन को जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों से बीते दस दिनों में वह सम्पर्क में आये हों, वे सभी अपनी कोविड जांच करा लें।
देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!