Anurag Kashyap उत्तर प्रदेश के इस शहर से रखते हैं नाता, जानिए किस धर्म और जाति से रखते हैं संबंध

Anurag Kashyap Religion : फिल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने ब्रह्माणों पर दिया विवादित बयान चलिए जानते हैं किस धर्म को मानते हैं अनुराग कश्यप

Shikha Tiwari
Published on: 19 April 2025 12:49 PM IST
Anurag Kashyap Biography
X

Anurag Kashyap Religion And Cast (Image Credit- Social Media)

Anurag Kashyap Brahmin Controversy: फिल्ममेकर और अभिनेता अनुराग कश्यप अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरे रहते हैं। कभी अपनी बेटी के साथ पॉडकास्ट के दौरान किए गए आपत्तिजनक बातों की वजह से तो वहीं कभी किसी टिप्पणी की वजह से इस बार Anurag Kashyap एक बार फिर से कंट्रोवर्सी का सामना कर रहे हैं। जिसके पीछे की वजह है अनुराग कश्यप द्वारा ब्रह्मण पर दी गई विवादित टिप्पणी है। बता दे कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक यूजर ने कमेंट किया कि ब्रह्मण तुम्हारे बाप हैं, जिसपर Anurag Kashyap ने कहा कि-"ब्रह्मणों पर मैं मूतूंगा कोई दिक्कत" जिसके बाद अनुराग कश्यप से ब्रह्मण समुदाय नाराज हो गया। जिसके बाद अनुराग कश्यप ने माफी भी मांगी। चलिए जानते हैं अनुराग कश्यप किस धर्म को मानते हैं और किस जाति से संबंध रखते हैं।

अनुराग कश्यप किस धर्म को मानते हैं और जाति से संबंध रखते (Anurag Kashyap Cast And Religion)-


अनुराग कश्यप जोकि एक मशहूर फिल्ममेकर, पटकथा लेखक,निर्माता और अभिनेता हैं। इनका पूरा नाम अनुराग सिंह कश्यप है। अनुराग कश्यप का जन्म हिंदू परिवार में हुआ है। उन्होंने अपने द्वारा दिए हुए इंटरव्यू में बताया था कि वो नास्तिक हैं।

अनुराग कश्यप बॉयोग्राफी (Anurag Kashyap Biography In Hindi)-


इनका जन्म 10 सिंतबर 1972 में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ है। इन्होंने अपनी पढ़ाई ग्रीन स्कूल देहरादून, सिंधिया स्कूल, ग्वालियर मध्य-प्रदेश से पूरा किया है। उन्होंने ग्रेजुएशन दिल्ली के हंस राज कॉलेज से पूरा किया है। इन्होंने बीएसी किया हुआ है। Anurag Kashyap तलाकशुदा हैं। उन्होंने आरती बजाज से विवाह किया था। जिससे उनकी एक बेटी भी है। जिसका नाम आलिया कश्यप है। आरती बजाज से तलाक के बाद Anurag Kashyap ने कल्कि कोची से विवाह किया। Anurag Kashyap के पिता का नाम प्रकाश सिंह (Anurag Kashyap Father) जोकि उत्तर प्रदेश कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मुख्य अभियंता थे। इनकी माता के बारे में ज्यादा ज्ञात नहीं है। अनुराग कश्यप के एक भाई हैं और एक बहन हैं। इनके भाई का नाम अभिनव कश्यप हैं। और इनकी बहन का नाम अनुभूति कश्यप हैं। अनुराग कश्यप की पहली फिल्म पांच (Anurag Kashyap First Movie) थी।

अनुराग कश्यप नेटवर्थ (Anurag Kashyap Net Worth)-


अनुराग कश्यप ने फिल्मों से अच्छी-खासी कमाई करते हैं। यदि अनुराग कश्यप के नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुराग कश्यप के पास कुल 850 करोड़ रूपए (Anurag Kashyap Net Worth In Rupees) के करीब है। महीने के ये 6 से 8 करोड़ रूपए तक कमाते हैं।

Shikha Tiwari

Shikha Tiwari

Senior Content Writer

मनोरंजन की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनानी है, इसलिए मैं हमेशा नई-नई स्किल सीखने और अपने काम को बेहतर बनाने में लगी रहती हूँ।

Next Story