Bhojpuri Song: बवाल है अरविंद अकेला कल्लू का ये गाना, मिल रहा ताबड़तोड़ व्यूज

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी की दुनिया में अपनी बेहद ही धमाकेदार पहचान बना चुके अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का कोई जवाब नहीं है।

Shivani Tiwari
Published on: 3 Nov 2023 9:47 PM IST
Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song
X

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song (Photo- Social Media)

Arvind Akela Kallu Bhojpuri Song: भोजपुरी की दुनिया में अपनी बेहद ही धमाकेदार पहचान बना चुके अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का कोई जवाब नहीं है। एक्टिंग के साथ ही अभिनेता अपनी आवाज के जरिए भी भोजपुरी दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाते हैं। खासतौर पर अरविंद अकेला कल्लू युवा दर्शकों के फेवरेट बन चुके हैं। अरविंद अकेला कल्लू अपने गानों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरते हैं और अब फिर हाल फिलहाल में ही उनका नया गाना रिलीज हुआ है, जो बहुत ही धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

अरविंद अकेला कल्लू के नए गाने ने मचाया तहलका

अरविंद अकेला कल्लू का जब भी कोई नया गाना रिलीज होता है तो मिनटों में वायरल हो जाता है। दर्शक जमकर रील्स बनाते हैं। वहीं अब अरविंद अकेला कल्लू का हाल ही में रिलीज हुआ गाना "कमरिया के पातर होले" बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शक इस गाने को बार-बार सुन रहें हैं। "कमरिया के पातर होले" गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है।


अंजली पांडे संग अरविंद अकेला कल्लू ने लूट ली महफिल

वैसे एक बात तो है अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू जिस भी भोजपुरी अदाकारा के साथ स्क्रीन शेयर करते हैं, उनकी जोड़ी धमाल मचा देती है। वहीं अगर बात करें "कमरिया के पातर होले" गाने की तो इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी की हॉट दिवा अंजली पांडे संग स्क्रीन शेयर किया है। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखते बन रही है। अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू के स्वैग के दर्शक दीवाने बन चुके हैं, वहीं अभिनेत्री अंजली पांडे की अदाएं आपका होश उड़ा देंगी।

ट्रेंडिंग में है अरविंद अकेला कल्लू और अंजली पांडे का ये गाना

अरविंद अकेला कल्लू और अंजली पांडे का गाना "कमरिया के पातर होले" यूटयूब के साथ ही हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रेंड कर रहा है। यह गाना अभी से ही भोजपुरी दर्शकों के फेवरेट गानों की लिस्ट में शामिल हो चुका है। वहीं फैंस तो कमेंट कर गाने की तारीफ पे तारीफ किए जा रहें हैं। इस जबरदस्त भोजपुरी गाने को अरविंद अकेला कल्लू के साथ ही शिल्पी राज ने अपनी शानदार आवाज दी है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखें हैं जबकि म्यूजिक आर्या शर्मा ने कंपोज किया है।

Shivani Tiwari

Shivani Tiwari

Mail ID [email protected]

बचपन से ही मनोरंजन क्षेत्र में काफी रुचि थी, बस अपने उसी पैशन को फॉलो करते हुए आज यहां तक पहुंचीं हूं, मनोरंजन जगत में 6 सालों से काम कर रही हूं। Newstrack से जुड़ने से पहले First India में काम कर चुकीं हूं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!